उत्तरकाशी हादसा: गंगोत्री धाम जा रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, BRO और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच उत्तरकाशी से एक राहत भरी खबर सामने आई है। श्री गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे दिल्ली के श्रद्धालुओं की एक कार धराली के समीप खीर गाड़ क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। गनीमत यह रही कि हादसे में कार सवार चारों तीर्थयात्रियों को सिर्फ हल्की चोटें आई हैं और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
दुर्घटना के वक्त गनीमत यह रही कि घटनास्थल के पास ही सीमा सड़क संगठन (BRO) के मजदूर काम कर रहे थे। गाड़ी के नीचे गिरते ही स्थानीय लोग और BRO के कर्मी तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मलबे और ढलान के बीच से सभी चारों घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
राहत की बात: सभी यात्रियों की स्थिति फिलहाल सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
...







