14 अगस्त को भव्य रूप से मनेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगी स्फ्तार
14 अगस्त को भव्य रूप से मनेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगी स्फ्तार
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को पूरे जनपद में गरिमापूर्ण, भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में गुरूवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की विस्तृत रूपरेखा तय की गई और अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
14 अगस्त को ‘ विभाजन विभीषका स्मृति दिवस’ पर भव्य कार्यक्रम
जिलाधिकारी ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषण स्मृति दिवस भव्य एवं भवपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने तथ वर्ष 1947 के भारत विभाजन की वि...










