सफाई कर्मचारियों हेतु प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता शिविर का आयोजन, 250 एवं लाभार्थियों ने उठाया लाभ
सफाई कर्मचारियों हेतु प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता शिविर का आयोजन, 250 एवं लाभार्थियों ने उठाया लाभ
देहरादून के वाल्मीकि मंदिर सभागार, डालनवाला में सफाई कर्मचारियों हेतु प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के सफाई कर्मचारी आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना थे। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री दीपांकर घिल्डियाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में श्री मकवाना ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं और उनके स्वास्थ्य, सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार क...










