BJP की नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने ली गोपनीयता की शपथ…
उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने आज देहरादून में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। बताया जा रहा है कि उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा स्थित कार्यालय में विधायक को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकता भी बताई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास ने पद व गोपनीयता की शपथ ले ली है। इस दौरान पार्वती दास ने कहा कि वो स्वर्गीय मंत्री चंदन रामदास के बचे हुए कामों को पूरा करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद कहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे।वहीं सीएम धामी ने भी बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक पार्वती दास स्व चंदन...










