कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास के बाहर उपनल कर्मियों का धरना प्रदर्शन…
उत्तराखंड में जहां उपनलकर्मी हर विभाग और क्षेत्र में कड़ी मेहनत करते हैं वहीं इन कर्मियों की सुनवाई न होने पर ये कर्मी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए है। शुक्रवार को उपनल कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने जहां अपनी मांगों को पूरी करने की मांग की तो वहीं सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए।
मिली जानकारी के अनुसार उपनल कर्मियों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर पर बार-बार अनुरोध किया जाता रहा है किन्तु उपनल कर्मचारियों की समस्यायें ज्यों कि त्यों बनी हुई है और वर्तमान में कतिपय विभागों द्वारा 10-15 वर्ष से कार्य कर रहे उपनल कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया तथा कतिपय विभागों में हटाने की प्रक्रिया चल रही है साथ ही कई विभागों द्वारा पर्याप्त बजट होने के बाद भी उपनल कर्मचारियों को वेतन ...










