देहरादून : लगातार बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या, दो दिन में मिले 38 मरीज, इन क्षेत्रों में मिले सबसे अधिक
देहरादून : लगातार बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या, दो दिन में मिले 38 मरीज, इन क्षेत्रों में मिले सबसे अधिक
जिले में डेंगू के सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ रहा है, इसके कारण ज्यादातर अस्पतालों में बेड फुल हैं वहीं प्लेटलेट्स की भी मांग बढ़ गई है
जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिन की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में डेंगू के 38 नए मरीज मिले हैं। इनमें से आठ मंगलवार को जबकि 30 मरीज बुधवार को मिले हैं। इन सभी को अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
मंगलवार को जिले में डेंगू के 387 और बुधवार को 1256 एलाइजा टेस्ट किए गए थे। इसमें 38 पॉजिटिव आए हैं। अब तक जिले में डेंगू के 240 मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से एक की मौत भी हो चुकी है। चिंताजनक बात यह है कि जिले में डेंगू के सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ रहा है, इसके कारण ज्यादातर अस्पतालों में ...








