Friday, August 7News That Matters

Author: ucnnews

अचानक दून अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, अधिकारियों को दिे ये सख्त निर्देश…

अचानक दून अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, अधिकारियों को दिे ये सख्त निर्देश…

उत्तराखण्ड
देहरादून । राज्य में तेजी से बढ़ते हुए डेंगू के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने सबसे पहले ब्लड बैंक में व्यवस्थाएं देखी यहां पर उन्होंने सख्ती से कहा कि 24 घंटे आरडीपी और एसडीपी की प्रक्रिया होनी चाहिए। प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष स्याना ने उन्हें जानकारी दी कि अगले 10 दिन में एसडीपी यानी जंबो पैक बनाने वाली दूसरी एप्रेसेस मशीन यहां इंस्टॉल हो जाएगी। जिसकी वजह से मरीजों को इंतजार कम करना पड़ेगा। इसके बाद स्वास्थ्य सचिव ने डेंगू वार्ड और पीडिया वार्ड का निरीक्षण किया। डेंगू वार्ड में 67 बेड लगाए गए हैं वहीं पीडिया में 30 बेड डेंगू के लिए आरक्षित है। स्वास्थ्य सचिव ने अधकारियों को हिदायत दी की मेडिसिन और पीडिया के डेंगू मरीजों के संबंध में समन्वय बना रहे। इस दौरान उन्होंने डेंगू से पीड़ित म...
सरकार ने दी सस्ते एलपीजी सिलेंडर की सौगात, अब इतने रुपए सस्ता मिलेगा सिलेंडर…

सरकार ने दी सस्ते एलपीजी सिलेंडर की सौगात, अब इतने रुपए सस्ता मिलेगा सिलेंडर…

उत्तराखण्ड
 महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। रक्षा बंधन के मौके पर मोदी सरकार आमजन को सस्ते एलपीजी सिलेंडर की सौगात दे रही है। बताया जा रहा है कि सरकार ने रसोई गैस की कीमत में 200 रुपये की कमी करने का फैसला लिया है। मोदी कैबिनेट में ये फैसला लिया गया है। एलपीजी सिलेंडर के दामों में कमी का फायदा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों समेत सभी घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती करने का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि सरकार ने एलपीजी सिलेंड की कीमत में 200 रुपये की कमी करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 200 रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। उन्हें पहले से ही सब्सिडी के रूप में 200 रुपये मिल रहे हैं। इस तरह अब ...
UKPSC ने किया समूह ग के पदों पर भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी, जानें डिटेल्स…

UKPSC ने किया समूह ग के पदों पर भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी, जानें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से जुड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि आयोग ने  उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा विभाग में समूह ग के पदों पर भर्ती से बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गई प्रविष्टियों के संशोधन के लिए एक बार खोल दी है। उम्मीदवार 9 सितंबर रात्रि 12:00 तक संशोधन कर सकते है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रयोगशाला सहायक के पदों पर भर्ती के रिक्त 107 पदों के लिए जारी विज्ञापन में अंतिम तिथि 25 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया है। आयोग ने उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गई प्रविष्टियों के संशोधन के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन एडिट विंडो लिंक जारी किया है। उम्मीदवार आयोग की बेवसाइट Psc.uk.gov.in पर Online Edit Window लिंक 31.08.2023 से दिनांक 09.09.2023 (रात्रि 11: ...
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन…

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की नौकरी पाने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। IOCL ने कुल 490 अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली हैं। ये रिक्तियां देश भर में तकनीशियन, ट्रेड अपरेंटिस/अकाउंट्स एक्जीक्यूटिव/ग्रेजुएट अपरेंटिस (तकनीकी और गैर-तकनीकी) सहित विभिन्न ट्रेडों और विषयों में निकली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 10 सितंबर 2023 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं योग्यता फिटर – एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा रेगुलर 2 वर्षीय ITI (फिटर) के साथ मैट्रिक पास होना चाहिए। इलेक्ट्रीशियन – एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा नियमित पूर्णकालिक 2 वर्षीय आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन) के साथ मैट्रिक पास होना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक – एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा रेगुलर पूर्णकालिक 2 वर्षीय ITI (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक) के साथ मैट्रिक पास होना चाहि...
उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले…

उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड शासन ने बड़ी कार्यवाही है। बताया जा रहा है कि शासन ने उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले किए है। मिली जानकारी के अनुसार शासन ने प्रधान सहायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक आदि के पदों पर बड़ा फेरबदल किया है।विभाग द्वारा जिसकी लिस्ट जारी की गई है।
उत्तराखंडः दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम सहित दंपती की मौत…

उत्तराखंडः दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम सहित दंपती की मौत…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह दर्दनाक खबर लेकर आई । बताया जा रहा है कि आज सुबह रुड़की में दर्दनाक हादसे में दंपती और उनकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बच्ची को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की खबर से परिवार में जहां कोहराम मच गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रुड़की में झबरेड़ा के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक दंपत्ती अपनी दो बच्चियों के साथ पुरकाजी से बाइक से अपने घर पुहाना लौट रहे थे। इस दौरान झबरेड़ा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में मौके पर दंपत्ती और एक बच्ची की मौत हो गई है , जबकि दूसरी बच्ची घायल है जिसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके...
उत्तराखंड : देहरादून में सात और आठ अक्तूबर को होगा अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस आयोजन, पहुंचेंगे अमित शाह

उत्तराखंड : देहरादून में सात और आठ अक्तूबर को होगा अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस आयोजन, पहुंचेंगे अमित शाह

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : देहरादून में सात और आठ अक्तूबर को होगा अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस आयोजन, पहुंचेंगे अमित शाह अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस इस बार उत्तराखंड में होनी है। इसका आयोजन आगामी सात और आठ अक्तूबर को देहरादून में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आना प्रस्तावित है। उत्तराखंड में विज्ञान कांग्रेस 13 साल बाद हो रही है। पिछली बार मध्य प्रदेश ने मेजबानी की थी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड को ये अहम जिम्मेदारी मिली है। इसमें सभी राज्यों के आईजी और डीजीपी शिरकत करते हैं। पिछले साल विज्ञान कांग्रेस मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई थी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ड्रोन टेक्नोलॉजी, ड्रग्स तस्करी, साइबर क्राइम सहित अन्य मसलों पर चर्चा की जाएगी। ...
उत्तराखंड : उत्तराखंड में इसी साल लागू होगा यूसीसी, सीएम बोले- रिपोर्ट मिलते ही बढ़ाएंगे कदम

उत्तराखंड : उत्तराखंड में इसी साल लागू होगा यूसीसी, सीएम बोले- रिपोर्ट मिलते ही बढ़ाएंगे कदम

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तराखंड में इसी साल लागू होगा यूसीसी, सीएम बोले- रिपोर्ट मिलते ही बढ़ाएंगे कदम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में इसी साल समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो जाएगा। उन्होंने यूसीसी की ड्राफ्ट रिपोर्ट मिलते ही कदम बढ़ाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने यह बात एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में यूसीसी से संबंधित सवाल के जवाब में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से देश में समान कानून लागू करने की मांग हो रही है। उत्तराखंड ने इसमें पहल की है। 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा को यूसीसी पर जनादेश मिला। सरकार गठन के बाद यूसीसी के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई। समिति ने सभी वर्गों, धार्मिक संगठनों, जनजातीय क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और लोगों से सुझाव लेकर रिपोर्ट तैयार कर ली है। विधि आयोग से भी रायशुमारी हो चुकी है। इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, सरकार को जैसे ही रिपोर्ट...
उत्तराखंड : आज मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना होगी शुरू, सीएम धामी खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

उत्तराखंड : आज मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना होगी शुरू, सीएम धामी खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना होगी शुरू, सीएम धामी खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान 98 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। सभी खिलाड़ियों की पुरस्कार की राशि भी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री 14 से 23 साल तक की आयु के खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना शुरू करेंगे। आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को पहले से ही सरकार इस योजना का लाभ देती आ रही है। दूसरे चरण की योजना का राष्ट्रीय खेल दिवस पर आगाज होगा। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : चमोली में देर रात हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

उत्तराखंड : चमोली में देर रात हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : चमोली में देर रात हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल उत्तराखंड के चमोली में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ को देर रात एक वाहन दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना मिली। टीम ने देखा कि ऑल्टो (UK11B2096) सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग सामान्य घायल हुए थे, जो खुद ही सड़क तक पहुंचे थे। वहीं, दो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। सभी लोग ग्राम सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी हैं। सोभन चौहान(26) पुत्र पूरण सिंह च...