Friday, August 7News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड के दौरे पर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कही ये बात…

उत्तराखंड के दौरे पर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कही ये बात…

उत्तराखण्ड
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज, हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के #MannKiBaat के 104 वें संस्करण को सुना। वहीं वह अब बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक कर रहे है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नड्डा का एकदिवसीय उत्तराखंड दौरा काफी खास है। लोकसभा चुनाव समेत अन्य चुनावों की तैयारियों की नब्ज टटोलेंने के लिए वह उत्तराखंड पहुंचे हैं। हरिद्वार में कई कार्यक्रमों में वो शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 104 वां लाइव प्रसारण भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ...
उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में 2364 पदों पर जल्द भर्ती…

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में 2364 पदों पर जल्द भर्ती…

उत्तराखण्ड
देहरादून: उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में 2364 पदों पर जल्द भर्ती होगी और इस भर्ती में आउटसोर्सिंग के माध्यम से स्थानीय बेरोजगारों को सबसे पहला मौका मिलेगा, जिन विद्यालयों में भर्ती होनी है उन विद्यालय क्षेत्र के स्थानीय बेरोजगार लोगों को मौका मिलेगा, दरसल स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर होने वाली आउटसोर्स भर्ती में स्कूल के गांव के स्थानीय बेरोजगार को ही प्राथमिकता दी जाएगी। गांव से अभ्यर्थी न मिलने पर संबंधित स्कूल की न्याय पंचायत के बेरोजगार को पहला मौका दिया जाएगा। शिक्षा विभाग जल्द ही 2364 पदों पर भर्ती शुरू करने जा रहा है। प्रत्येक कर्मचारी को हर महीने 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगाडीजी – शिक्षा बंशीधर तिवारी ने कहा कि आउटसोर्स एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें नियुक्ति का मानक तय कर दिया गया है। आउटसोर्स आधार पर विभिन्न शिक्षा कार्यालय में 334 पदों पर भर्ती की ...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश आर्य ने थामा भाजपा का दामन, सियासी हलचल तेज…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बागेश्वर उपचुनाव को सियासत गरम है। जहां एक और बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की गिरफ्तारी से माहौल गरम हो गया तो वहीं कांग्रेस में बीजेपी की सेंधमारी जारी है। शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश आर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जिससे जहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है वहीं बीजेपी को मजबूती मिली है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  पूर्व कैबिनेट मंत्री और खटीमा से पूर्व विधायक रहे सुरेश आर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सरकारी आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश आर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। सुरेश आर्य पार्टी में शामिल होने के बाद सीधे बागेश्वर में उपचुनाव के प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं। भाजपा ने सुरेश आर्य की ड्यूटी बागेश्वर उपचुनाव में लगाई है, बागेश्वर विधानसभा आरक्षित सीट है और सुरेश आर्य दलित बड़े नेता माने जाते हैं। आपको...
उत्तराखंडः स्वास्थ्य विभाग ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों का किया प्रमोशन…

उत्तराखंडः स्वास्थ्य विभाग ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों का किया प्रमोशन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति दी है। जिसके आदेश जारी किए गए है। आइए जानते है किसे प्रमोशन मिला है। मिली जानकारी के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि उत्तराखंड पीएमएचएस संवर्ग के तहत वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, वेतन मैट्रिक्स 12 के पद पर कार्य कर रहे 13 चिकित्सकों का प्रमोशन के लिए चयन किया गया था। इन सभी 13 चिकित्सकों को वर्तमान तैनाती स्थल पर ही कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से संयुक्त निदेशक वेतन मैट्रिक्स-13 के पद पर राज्यपाल की स्वीकृति के बाद पदोन्नति दी गई है।  जिन 13 चिकित्सकों को पदोन्नति का लाभ मिला है, उनको पदोन्नत चिकित्सक उत्तराखंड चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा नियमावली, 2014 में किए गए प्रावधान के अनुसार 01 वर्ष की परिवीक्षा पर रहेंगे। इ...
यूपीएससी, एसएससी की इन्हें मिलेगी निशुल्क कोचिंग , हर माह मिलेगी स्टाइपेंड, करें आवेदन…

यूपीएससी, एसएससी की इन्हें मिलेगी निशुल्क कोचिंग , हर माह मिलेगी स्टाइपेंड, करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकार युवाओं के लिए कई योजनाएं ला रही है। जहां शोध करने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए अब 18 लाख तक देने वाली है। वहीं अब अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के होनहारों को यूपीएससी, एसएससी की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही हर माह स्टाइपेंड भी मिलेगा। इसके लिए जल्द आवेदन कर लें वरना ये मौका छूट सकता है। ऐसे कर सकते है आवेदन मिली जानकारी के अनुसार गढ़वाल विवि द्वारा  केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय की योजना के तहत यूपीएससी, एसएससी की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए सितंबर के आखिरी सप्ताह में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) होगा, जिसके लिए गढ़वाल विवि ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक युवा इसके लिए आवेदन कर सकते है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन व अन्य जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट http://hnbgu.ac....
उत्तराखंड : हरिद्वार कथा प्रवचन के दौरान ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी, आक्रोशित लोगों ने आश्रम का गेट तोड़ा, प्रदर्शन

उत्तराखंड : हरिद्वार कथा प्रवचन के दौरान ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी, आक्रोशित लोगों ने आश्रम का गेट तोड़ा, प्रदर्शन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : हरिद्वार कथा प्रवचन के दौरान ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी, आक्रोशित लोगों ने आश्रम का गेट तोड़ा, प्रदर्शन विधायक मदन कौशिक, गंगा सभा के अध्यक्ष और महामंत्री समेत सैकड़ों लोगों ने कनखल थाने का घेराव भी किया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने महामंडलेश्वर पुण्य नंद गिरी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की और कहा कि वह सार्वजनिक रूप से समाज के लोगों से माफी मांगें। महामंडलेश्वर पुण्यानंद गिरी पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगा ब्राह्मण समाज ने कनखल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया। बता दें कि महामंडलेश्वर पुण्य नंद गिरी ने कथा प्रवचन के दौरान ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इसका वीडियो वायरल हुआ तो धर्मनगरी में ब्राह्मण समाज आक्रोशित हो उठा। समाज के तमाम युवाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुण्य नंद गिरी के आश्रम का गेट तोड़ा और कार...
उत्तराखंड : पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि भूमि पर बना सकेंगे ईको रिजॉर्ट, पर्यटन की नई संभावनाएं की जाएंगी विकसित

उत्तराखंड : पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि भूमि पर बना सकेंगे ईको रिजॉर्ट, पर्यटन की नई संभावनाएं की जाएंगी विकसित

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि भूमि पर बना सकेंगे ईको रिजॉर्ट, पर्यटन की नई संभावनाएं की जाएंगी विकसित ईको रिजॉर्ट पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से बेहद खास होंगे। इसमें 75 फीसदी ग्रीन एरिया होगा,जबकि कंक्रीट का मामूली प्रयोग होगा। ऊर्जा की जरूरत पूरी तरह सौर ऊर्जा पर निर्भर रहेगी। इसके लिए रिजॉर्ट के चारों ओर सोलर पावर फेंसिंग लगेंगी। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की बोर्ड बैठक में दूरस्थ पहाड़ी इलाकों में कृषि भूमि पर ईको रिजॉर्ट के निर्माण को तय शर्तों के साथ मंजूरी देने का निर्णय लिया गया। प्राधिकरण के इस फैसले से पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन की नई संभावनाओं को विकसित किया जा सकेगा। ग्रीन बिल्डिंग, सामुदायिक केंद्र, योगा सेंटर व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र ईको रिजॉर्ट की खासियत होंगे। यह रिजॉर्ट योगा, पंचकर्म, आयुर्वेद के जरिए उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे, व...
चमोली में भूकंप के झटके महसूस, घरों से बाहर निकले लोग…

चमोली में भूकंप के झटके महसूस, घरों से बाहर निकले लोग…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में लगातार हल्के भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को एक बार फिर चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि यहां आज सुबह 10.37 मिनट पर  भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग घरों से बाहर निकल गए। इन झटकों से लोग दहशत में है। मिली जानकारी के अनुसार चमोली में भूकंप के झटकों से धरती डोली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है। वहीं भूकंप का केंद्र भूकंप पृथ्वी की सतह से करीब 10 किलोमीटर गहराई  पर दर्ज किया गया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है हालांकि भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. गौरतलब है कि चमोली में पहले भी कई बार भूकंप आ चुका है। उत्‍तराखंड के ज्‍यादातर इलाके भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। उत्‍तरकाशी और चमोली में दो बड़े भूकंप आ च...
देवप्रयाग में कार्यरत एक मजदूर नदी में गिरा, जांच में जुटी पुलिस…

देवप्रयाग में कार्यरत एक मजदूर नदी में गिरा, जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखण्ड
Tehri News: टिहरी से बड़े हादसे की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां पंतगांव देवप्रयाग में कार्यरत एक मजदूर नदी में गिर गया। मजदूर का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका है। कंपनी प्रबंधन द्वारा जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किया गया तो, कर्मी अचानक पहाड़ी से गिरता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद कर्मी के गंगा में गिरने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार नवयुगा रेलवे कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीपाल सिंह द्वारा एक तहरीर थाने पर लाकर दी कि उनकी कंपनी में कार्यरत सूरज पुत्र ईश्वर सिंह निवासी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ उम्र 23 वर्ष जो 2 साल से कंपनी में क्वालिटी हेल्पर के रूप में कार्यरत था तथा रात्रि शिफ्ट 20:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक में था। दिनांक 25/8/ 23 को जब रात्रि 20:00 बजे अपनी ड्यूटी पर नहीं आया तो उसकी तलाश प्रोजेक्ट परिसर में की गई...