देहरादूनः 15 अगस्त पर रूट रहेगा डायवर्ट, घर से ये रूट प्लान देखकर ही निकले…
देहरादून में अगर आपको मंगलवार को कहीं जाना है तो घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। राजधानी में 15 अगस्त को पुलिस लाइन और परेड ग्राउंड में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के समारोह के मद्देनजर रूट डायवर्ट रहेंगे। बताया जा रहा है कि समारोह शुरू होने से आधा घंटा पहले रूट डायवर्जन प्लान प्रभावी कर दिया जाएगा, जो समारोह के संपन्न होने तक लागू रहेगा। ऐसे में समारोह में शामिल होने वालों और आम लोगों से अपील की है कि वह घर से रूट प्लान देखकर निकलें।
बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मद्देनजर दून पुलिस लाइन के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। वहीं आमजन के वाहन बन्नू स्कूल और बैंडमिंटन हॉल के सामने खाली मैदान में पार्क होंगे। इसके अलावा विक्रमों और सिटी बसों के लिए जरूरत के मुताबिक रूट डायवर्ट कर रोका जाएगा। इसके लिए पुलिस ने बैरियर व्यवस्था की गई है। पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले 15 अगस्त ...








