आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रेमनगर का पहला स्मार्ट पिंक एंड ग्रे-टॉयलेट तैयार जनता को मिलेगी हाईटेक सुविधा, जल्द होगा लोकापर्ण।
राजधानी देहरादून के मुख्य बाजारों में आम नागरिकों को बेहतर सुविधाओं देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में नगर निगम देहरादून द्वारा सिटी में हाईटेक पिंक और ग्रे स्मार्ट टॉयलेट बनाए जा रहे है। नगर निगम द्वारा प्रेम नगर मार्केट में महिलाओं के लिए हाईटेक पिंक टॉयलेट और पुरुषों के लिए ग्रे स्मार्ट टॉयलेट का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल्द ही इसे आम जनता को समर्पित किया जाएगा।
आम नागरिक लोगों के लिए ये स्मार्ट टॉयलेट अत्याधुनिक तकनीकों और स्वच्छता मानकों के अनुरूप तैयार किए गए है। जिससे स्थानीय निवासी, व्यापारियों, विक्रम और बस स्टैंड में आने-जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में राज्य के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में आधुनिक शौचालयों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। निगम द्वारा निर्मित इन हाई टेक शौचालय की साफ सफाई ...








