आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भी 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में बिना किसी दल के साथ गठबंधन के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में लगी आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लोगों से भी बड़ा वादा कर दिया है। 403 सीट पर चुनाव लडऩे की तैयारी के क्रम में सौ से अधिक संभावित उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भी 300 यूनिट फ्री देने की घोषणा की है।
दिल्ली में जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली दे रही आम आदमी पार्टी ने पंजाब तथा उत्तराखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश की जनता से भी बड़ा वादा किया है। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को आम आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की है कि अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट तक बिजली फ्री देंगे।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम कैंडीडेट व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यह चुनावी घोष...








