Wednesday, February 25News That Matters

Author: ucnnews

महिला प्रदर्शनकारी लगातार देश में अफगान महिलाओं के लिए समान अधिकार की मांग कर रही

महिला प्रदर्शनकारी लगातार देश में अफगान महिलाओं के लिए समान अधिकार की मांग कर रही

राष्ट्रीय
काबुल, अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद से ही मानवाधिकार का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। तालिबान ने मानवाधिकार कार्यकर्ता हबीबुल्ला फरजाद को बेरहमी से सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि उन्होंने काबुल में महिलाओं के एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। देश पर तलिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा एक आम घटना बन गई है। महिला प्रदर्शनकारी देश में अफगान महिलाओं के लिए समान अधिकार की मांग र रही है। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले बुधवार को काबुल में महिलाओं द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने पर मानवाधिकार कार्यकर्ता हबीबुल्लाह फरजाद को तालिबान ने बेरहमी से पीटा है। फरजाद ने बताया कि तालिबानियों ने उनके हाथों को पीठ के पीछे बांध दिया और फिर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वो बेहोश हो गए। फरजाद ने बताया कि बेहोश होने के बाद वो ...
सोने की कीमतों में आई बढ़ोतरी, चांदी की कीमत टूटी, जानिए क्या हैं रेट

सोने की कीमतों में आई बढ़ोतरी, चांदी की कीमत टूटी, जानिए क्या हैं रेट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, सोने के वायदा भाव में सोमवार को तेजी का सिलसिला देखने को मिला। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:50 बजे अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 138 रुपये यानी 0.29 फीसद की तेजी के साथ 46,944 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 46,806 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 117 रुपये यानी 0.25 फीसद की तेजी के साथ 47,122 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र दिसंबर अनुबंध वाले सोने का रेट 47,005 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वायदा बाजार में चांदी की कीमत मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:20 बजे दिसंबर में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 251 रुपये यानी 0.39 फीसद की टूट के साथ 63,341 रुपये प्रति किलोग्राम पर च...
भारत बंद को सफल बनाने के लिए एक बार फिर यूपी गेट पर किसानों की संख्या में इजाफा

भारत बंद को सफल बनाने के लिए एक बार फिर यूपी गेट पर किसानों की संख्या में इजाफा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आगामी 27 सितंबर को भारत बंद का एलान किया गया है। इस बाबत संयुक्त किसान मोर्चा के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की सक्रियता भी बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से किसान नेता राकेश टिकैत यूपी गेट पर धरनारत किसान प्रदर्शनकारियों के बीच मौजूद हैं और 27 सितंबर को आयोजित भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति पर काम हो रहा है। शुरू हुआ बैठकों का दौर भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति के तहत भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठकों का दौर तेज कर दिया है। पिछले दिनों गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि गाजीपुर बार्डर पर किसानों की संख्या को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के जिलों में ब्लॉक स्तर पर बैठक करके रोटेशन व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके ...
भूपेंद्रभाई पटेल राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर लेंगे शपथ

भूपेंद्रभाई पटेल राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर लेंगे शपथ

राष्ट्रीय
अहमदाबाद, अपने समर्थकों के बीच दादा के नाम से मशहूर भूपेंद्रभाई रजनीकांतभाई पटेल , आज (सोमवार) दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर गुजरात के 17वें मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समरोह से पहले भूपेंद पटेल ने राज्‍य के उप मुख्‍यमंत्री नितिन पटेल  और विजय रूपाणी से भी उनके आवास पर मुलाकात की। ज्ञात हो कि शनिवार को विजय रुपाणी  ने गुजरात के मुख्‍यमंत्री के शीर्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था। गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक में रविवार को सर्वसम्मति से 59 वर्षीय भाजपा नेता भूपेंद्र पटेल का चयन मुख्‍यमंत्री पद के लिए किया गया था। इस बैठक में भाजपा के 103 विधायक मौजूद थे। सोमवार को केवल मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलवायी जाएगी जबकि मंत्रिमंडल के सदस्‍यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दो दिन बाद किया जाएगा। गुजरात के नामित मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के श...
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- पर्यावरण संरक्षण में पीपल और बरगद के पेड़ अहम भूमिका निभाते हैं

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- पर्यावरण संरक्षण में पीपल और बरगद के पेड़ अहम भूमिका निभाते हैं

उत्तराखण्ड
देहरादून। पर्यावरण संरक्षण सरकार या किसी संस्थान की नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसके लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण में पीपल और बरगद के पेड़ अहम भूमिका निभाते हैं। यह बड़े गौरव की बात है कि इंडियन इंस्टीट्यूट आफ रिमोट सेंसिंग समेत अन्य संस्थान के विज्ञानियों ने प्रमाण के साथ इस बात को साबित भी कर दिया है। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आइआइआरएस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कहीं। शुक्रवार को आइआइआरएस की ओर से समाजसेवी, राजनीतिक व्यक्तित्व एवं पत्रकारों के लिए आइआइआरएस भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देववृक्षों के ज्यादा से ज्यादा रोपण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीपल एवं बरगद जैसे वृक्ष पूजनीय हैं, क्योंकि वह हमें सबसे ज्यादा प्राणवायु मुहैया करते हैं। उत्तर...
उत्‍तराखंड के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, चमोली रहा केंद्र

उत्‍तराखंड के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, चमोली रहा केंद्र

उत्तराखण्ड
देहरादून उत्‍तराखंड के कई जिलों में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि झटके काफी तेज थे। आज सुबह करीब पांच बजकर 58 मिनट पर उत्‍तराखंड में भूकंप आया। भूकंप का केंद्र चमोली जिले के जोशीमठ में रहा। यह धरती के पांच किमी अंदर आया। साथ ही इसकी तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 4.7 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। हालांकि अभी तक भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। शनिवार की सुबह चमोली की धरती भूकंप से कांप उठी। भूकंप का झटका तेज था, इससे लोग घरों से भी बाहर निकल गए। आज सुबह 5.58 बजे की धरती कांप उठी। भूकंप का केंद्र चमोली जिले के जोशीमठ में जमीन के भीतर करीब पांच किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप के तेज झटका चमोली के अलावा अन्य जिलों ...
कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत की राजनीतिक विरासत को उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत संभालेंगी

कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत की राजनीतिक विरासत को उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत संभालेंगी

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड में अगले विधानसभा चुनाव के लिए अब महज चार-पांच महीने का ही वक्त शेष है। भाजपा और कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुके हैं। जैसा हर चुनाव से पहले होता है, दलबदल की राज्य में शुरुआत हो चुकी है। इस सबके बीच अब स्थापित नेताओं के परिवार से उनके उत्तराधिकारी के रूप में युवा चेहरों ने भी राजनीति में दस्तक देनी शुरू कर दी है। पिछले तीन दशक से राजनीति में सक्रिय कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत की पुत्रवधू पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाईं रावत ने इसकी पहल की है। इससे भाजपा के खेमे में हलचल होना तय है। हरक सिंह रावत उत्तराखंड की राजनीति में एक स्थापित चेहरा हैं। वह कांग्रेस की दो सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे और वर्तमान भाजपा सरकार में भी कैबिनेट का हिस्सा हैं। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली मौजूदा भाजपा सरकार में उनके पास वन एवं पर्यावरण, श्रम, ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण ...
करनाल किसान आंदोलन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच बैठक खत्‍म, लाठीचार्ज की न्‍यायिक जांच

करनाल किसान आंदोलन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच बैठक खत्‍म, लाठीचार्ज की न्‍यायिक जांच

राष्ट्रीय
करनाल,: करनाल के लघु सचिवालय में चल रहा किसानों का पड़ाव पांचवें दिन समाप्‍त हो गया। किसान नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता सफल रही। दोनों पक्षों ने सामने आकर सहमति जताई। वहीं किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि बैठक से पहले संयुक्‍त किसान मोर्चा के वरिष्‍ठ नेताओं से बातचीत हो चुकी थी। मांग मान ली गई है। अब किसान नेता जाट धर्मशाला के लिए रवाना हो गए हैं। वहां पर आंदोलनकारी मौजूद हैं। करनाल में किसानों का धरना समाप्‍त हो गया है। करनाल किसान आंदोलन का पांचवां दिन अहम साबित हुआ। सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) देवेंद्र सिंह, डीसी निशांत कुमार यादव और एसपी गंगाराम पूनिया के साथ किसान नेताओं की बातचीत हुई। किसान नेताओं में मुख्‍य रूप से गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने नेतृत्‍व किया। बातचीत सफल रही। इसके बाद दोनों पक्ष मीडिया के सामने ...
आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की 29 बटालियन के जवानों को निशाना बनाते हुए उन पर फेंका ग्रेनेड

आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की 29 बटालियन के जवानों को निशाना बनाते हुए उन पर फेंका ग्रेनेड

उत्तराखण्ड
श्रीनगर जिले के छनपोरा इलाके में आज शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए एक ग्रेनेड फेंका, जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ के जवान समेत एक महिला घायल हो गई। हमले के तुरंत बाद ही हमलावर वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया। हालांकि दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हमला दोपहर को उस समय हुआ जब छनपोरा बाजार में सीआरपीएफ केे जवान गश्त लगा रहे थे। आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की 29 बटालियन के जवानों को निशाना बनाते हुए उन पर ग्रेनेड फेंका। गनिमत यह रही कि ग्रेनेड निशाने पर न गिरकर दूसरी तरफ गिरा और फट गया। हालांकि सीआरपीएफ का एक जवान व बाजार से गुजर रही एक स्थानीय महिला ग्रेनेड की चपेट में आकर घायल हो गई। हमले के तुरंत बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। सीआपीएफ के जवानों ने अपने साथी व महिला को संभालते हुए उन्हे...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि योगपीठ स्वामी रामदेव जी एवं आचार्य बालकृष्ण जी से शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि योगपीठ स्वामी रामदेव जी एवं आचार्य बालकृष्ण जी से शिष्टाचार भेंट की

उत्तराखण्ड
इस अवसर पर पतंजलि अनुसंधान संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पतंजलि ने प्राचीन भारतीय विधाओं को अनुसंधान के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया है।      मुख्यमंत्री ने कहा कि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और स्वामी रामदेव जी का योग को पूरी दुनिया में पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान है, जो हमारे लिए गौरव का विषय है। आज योग विश्वभर में फैला है तथा बच्चा-बच्चा आज योग को जानता है।      मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर उत्तराखण्ड राज्य को देश का आदर्श राज्य बनाना है। जो कोई भी उत्तराखंड के हित में अच्छा कार्य करेगा, वह हमारे सबसे नजदीक होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अनेक संभावनाओं से भरा प्रदेश है। सड़क, परिवहन, सुरक्षा, उद्यान, आदि प्रत्येक क्षेत्र की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।      मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का आदर्श राज्य बने, इसके लिए सर...