Wednesday, February 25News That Matters

Author: ucnnews

सरकार ने अयोध्या एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि का किया इंतजाम

सरकार ने अयोध्या एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि का किया इंतजाम

राष्ट्रीय
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का फोकस धार्मिक पर्यटन पर बढ़ता ही जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के अध्यक्षता में सम्पन्न कैबिनेट बैठक में गुरुवार को रामनगरी अयोध्या में एयरपोर्ट का व्यापक विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि मिलने की प्रक्रिया पर मुहर लग गई है। प्रदेश सरकार ने अयोध्या एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि का इंतजाम कर लिया है। उच्च शिक्षा विभाग की जमीन एयरपोर्ट विस्तार के लिए दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में नागरिक उड्डयन विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सरकार अयोध्या में श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने जा रही है। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वर्तमान में छोटे विमान यहां उतारने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी भी दे दी है। इसके लिए करीब पांच हेक्टेयर जमीन दो विभागों से ली जानी है। पुरस्कार की चयन समिति में ए...
न्यूजीलैंड में आतंकी हमला, पुलिस ने हमलावर को गोली मारकर किया ढेर

न्यूजीलैंड में आतंकी हमला, पुलिस ने हमलावर को गोली मारकर किया ढेर

राष्ट्रीय
वेलिंग्टन,  न्यूजीलैंड की सुपरमार्केट से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। प्रधानमंत्री जेसिंड़ा अर्डर्न ने इसकी जानकारी देते हमले को आतंकी करार दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आइएसआइएस से प्रेरित एक आतंकवादी ने शुक्रवार को आकलैंड में स्थित एक सुपरमार्केट में 6 लोगों को चाकू मार दिया। हालांकि, हमलावर को पुलिस ने गोली मारकर ढेर कर दिया। पीएम ने कहा कि आज जो हुआ वह निंदनीय है और नफरत से भर हुआ था, जो बिल्कुल गलत था। हमलावर श्रीलंका का नागरिक बताया जा रहा है। जो वर्ष 2011 में न्यूजैंलड आया था। हमलावर ने छह लोगोंं पर किया हमला  बता दें कि न्यूजीलैंड में चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और हमलावर को गोली मारकर ढेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने छह लोगों को चाकू मारकर घायल किया। इसके अलावा वहां पर डरे हुए लोगों को सुपरमार्केट से बाहर निकलते हुए देखा गया। पुलिस क...
सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने उनके दोस्त, फैंस सब उनके घर पहुंच रहे

सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने उनके दोस्त, फैंस सब उनके घर पहुंच रहे

मनोरंजन
नई दिल्ली,  टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री में गम का माहौल छा गया है। उनके साथ काम करने वाले को-स्टार्स से लेकर, जिन्होंने उनके साथ काम नहीं किया वो तक, सिड के इस तरह चले जाने से हर कोई रो रहा है। सबकी आंखें नम हैं, चेहरे पर ये सोचकर उदासी है कि अब सिद्धार्थ कभी वापस नहीं आएंगे। 2 सितंबर को सिद्धर्थ का निधन हो गया, और आज दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल शाम से ही सिद्धार्थ के घर  टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स का आना जाना लगा हुआ है। सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने उनके दोस्त, फैंस सब उनके घर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सिड के घर के बाहर की तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें लोग उनकी बिल्डिंग में जाते नज़र आ रहे हैं। देखें, अब तक कौन-कौन पहुंचा सिद्धार्थ के घर.. बिग बॉस 14 फेम टीवी एक्टर अली गोनी भी सिद्धार्थ शुक्ला को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे...
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के उपचार में करेगा मदद

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के उपचार में करेगा मदद

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश। बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के उपचार में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड तकनीकी मदद करेगा। उसकी टीम ने यहां सर्वे पूरा कर लिया है। अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह तक पहाड़ी के ट्रीटमेंट का डिजाइन तैयार करके राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंप दिया जाएगा। तोताघाटी में लंबे समय से भूस्खलन की समस्या बनी हुई है, इसके चलते आए दिन यातायात बाधित हो रहा है। अब इसके स्थायी समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इसी साल मार्च में केंद्रीय सड़क एवं भूतल परिवहन मंत्रालय के साथ टीएचडीसी का राज्यभर में आलवेदर रोड के तहत कराए जा रहे कार्यों के दौरान उभरे भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट के लिए एमओयू हुआ था। केंद्र सरकार की आलवेदर रोड योजना के तहत ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण का काम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करा रहा है। मानसून सीजन के दौरान आलवेदर रोड के तहत निर्मित कई सड़कें भूस्खल...
राज्यसभा के पूर्व सांसद और पत्रकार चंदन मित्रा का देर रात निधन, PM मोदी ने जताया दुख

राज्यसभा के पूर्व सांसद और पत्रकार चंदन मित्रा का देर रात निधन, PM मोदी ने जताया दुख

राष्ट्रीय
राज्यसभा के पूर्व सांसद और पत्रकार चंदन मित्रा का देर रात निधन हो गया है। वह पायनियर के संपादक भी रह चुके थे। उनके बेटे कुशन मित्रा ने निधन की पुष्टि की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है। चंदन मित्रा बीजेपी के कोटे से राज्यसभा पहुंचे थे, लेकिन साल 2018 में उन्होंने बीजेपी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। चंदन मित्रा ने निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, चंदन मित्रा जी को उनकी बुद्धि और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'चंदन मित्रा एक उत्कृष्ट पत्रकार थे और एक सांसद के रूप में उनके कार्यकाल ने उनकी प्रतिष्ठा में ...
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा- आम आदमी पार्टी आपदा के समय सियासी रोटियां सेंक रही

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा- आम आदमी पार्टी आपदा के समय सियासी रोटियां सेंक रही

उत्तराखण्ड
देहरादून। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आपदा के वक्त आम आदमी पार्टी (आप) बेवजह धरना-प्रदर्शन कर सियासी रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उनके कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन के जवाब में यह बात कही। कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि रानीपोखरी पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले में आप बेवजह हो हल्ला-कर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले ही जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग खोलने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा पर किसी का वश नहीं है। सरकार मुस्तैदी के साथ आपदाओं से निपटने का प्रयास कर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी संकट की घड़ी में मदद करने की बजाए अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने जिस दिल्ली माडल का राग अलाप रही है, उसकी धज्जियां उड़ चुकी हैं। इसलिए ...
मसूरी गोलीकांड की 27वीं बरसी पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच में गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

मसूरी गोलीकांड की 27वीं बरसी पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच में गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश। मसूरी गोलीकांड की 27वीं बरसी पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच तथा आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आंदोनलकारियों ने मुख्यमंत्री की आंदोलनकारियों के लिए की गई घोषणाओं का स्वागत किया। गुरुवार को गोपाल कुटी में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों के चित्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन आंदोलनकारियों के बलिदान व समर्पण पर हुआ है। उन्होंने कहा कि गठन के 21 साल बाद भी उत्तराखंड शहीदों के सपनों का राज्य नहीं बन पाया है। इसके लिए हम सभी को पुन: आगे आने की जरूरत है। पूर्व कबीना मंत्री सूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्राप्ति के आंदोलन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को ह...
तालिबान ने अमेरिका पर जान बूझकर काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद विमानों और अन्‍य वाहनों को नष्‍ट करने का लगाया आरोप

तालिबान ने अमेरिका पर जान बूझकर काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद विमानों और अन्‍य वाहनों को नष्‍ट करने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय
काबुल/नई दिल्‍ली  तालिबान ने अमेरिका पर जान बूझकर काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद विमानों और अन्‍य वाहनों को नष्‍ट करने का आरोप लगाया है। तालिबान ने कहा है कि ये सब कुछ बदनियती की वजह से किया गया है। आरियाना न्‍यूज के हवाले से एजेंसी ने बताया कि अमेरिकी वायु सेना के आखिरी विमान के काबुल से उड़ान भरने के बाद तालिबानी आतंकियों ने काबुल एयरपोर्ट पर अपना कब्‍जा कर लिया था। इसके बाद वहां पर तालिबान के प्रवक्‍ता जबीहुल्‍ला मुजाहिद्दीन अपने साथियों के साथ वहां पर आया था। उसने तालिबान के आतंकियों को वहां पर संबोधित किया था। उसने कहा था कि आखिरकार आज देश अमेरिका से पूरी तरह से आजाद हो गया है। ये खुशी का दिन है। मुजाहिद्दीन समेत दूसरे तालिबानी नेताओं ने एयरपोर्ट का जायजा भी लिया था और वहां पर मौजूद विमानों और हेलीकाप्‍टरों की भी जांच की थी। आपको बता ...
हाई कोर्ट ने उठाया सवाल- क्या पंथनिरपेक्ष राज्य धार्मिक शिक्षा के लिए फंड दे सकते

हाई कोर्ट ने उठाया सवाल- क्या पंथनिरपेक्ष राज्य धार्मिक शिक्षा के लिए फंड दे सकते

राष्ट्रीय
प्रयागराज, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की सलाह देने के साथ ही बुधवार को सरकार की तरफ से मदरसों को फंड मिलने पर भी आपत्ति जताई। हाई कोर्ट ने सवाल उठाया कि क्या पंथनिरपेक्ष राज्य धार्मिक शिक्षा के लिए फंड दे सकते हैं। न्यायमूर्ति अजय भनोट ने प्रबंध समिति मदरसा अंजुमन इस्लामिया फैजुल उलूम की याचिका पर राज्य सरकार से चार हफ्ते में सभी सवालों का जवाब मांगा है। याचिका की सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्‍तर प्रदेश सरकार से मान्यता और सहायता प्राप्त धार्मिक शैक्षणिक संस्थानों जैसे मदरसों आदि के सरकारी वित्त पोषण पर राज्य सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी है। हाईकोर्ट की पीठ ने राज्य सरकार से मान्यता और सहायता प्राप्त मदरसों और अन्य सभी धार्मिक शैक्षणिक संस्थानों के पाठ्यक्रम, शर्तें, मान्यता के मानक आदि उपलब्ध कराने को कहा। मदरसा बोर्ड से मान्यता प्...
परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस ने रूट प्लान किया जारी

परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस ने रूट प्लान किया जारी

उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। रणनीति के तहत चार दिन में ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले की 13 विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा के जरिये बदलाव का संदेश देने की कोशिश की जाएगी। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष व अन्य दिग्गज भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आएंगे। प्रदेश प्रवक्ता व कुमाऊं मीडिया प्रभारी दीपक बल्यूटिया ने बताया कि तीन सितंबर को खटीमा स्थित शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के बाद रामलीला मैदान में जनसभा होगी। उसके बाद यात्रा नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र से होकर सितारगंज तक आएगी। चार सितंबर को किच्छा में जनसभा के बाद लालकुआं में स्वागत किया जाएगा। शाम पांच बजे हल्द्वानी रामलीला मैदान में सभी दिग्गज जुटेंगे। पांच सितं...