Wednesday, February 25News That Matters

Author: ucnnews

अफगानिस्‍तान में अमेरिका का सैन्‍य मिशन पूरी तरह समाप्‍त और राजनयिक मिशन की शुरुआत होगी

अफगानिस्‍तान में अमेरिका का सैन्‍य मिशन पूरी तरह समाप्‍त और राजनयिक मिशन की शुरुआत होगी

राष्ट्रीय
वाशिंगटन, अफगानिस्‍तान में अमेरिकी सैन्‍य वापसी के साथ एक अध्‍याय का अंत हो गया। इसके साथ ही एक नये अध्‍याय की शुरुआत भी हुई है। अफगानिस्‍तान में अमेरिका का सैन्‍य मिशन पूरी तरह समाप्‍त हो गया है और राजनयिक मिशन की शुरुआत होगी। उधर, तालिबान के समक्ष अपनी वैधता को हासिल करने की बड़ी चुनौती होगी। यह इस पर निर्भर होगा कि तालिबान अपने नागर‍िकों के प्रति कितना प्रतिबद्ध है। वह अपने दायित्‍वों को कितना पूरा करते हैं। इस मौके पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने कहा कि अफगानिस्‍तान से अमेरिका की पूर्ण वापसी के बाद वहां से लोगों को निकालना अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती थी। उन्होंने इसे बड़े पैमाने पर  एक सैन्य, राजनयिक और मानवीय अभियान बताया। नागरिकों में भय और असमंजस का वातावरण  प्रो. हर्ष पंत ने कहा कि वर्षों युद्ध के बाद अ...
खटीमा का जवाब श्रीनगर से देगी भाजपा, सीएम धामी ने जन आशीर्वाद रैलियों की श्रृंखला शुरू करने का किया एलान

खटीमा का जवाब श्रीनगर से देगी भाजपा, सीएम धामी ने जन आशीर्वाद रैलियों की श्रृंखला शुरू करने का किया एलान

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही सियासी माहौल गर्माने लगा है। कांग्रेस तीन सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा (ऊधमसिंहनगर) से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने जा रही है तो भाजपा ने भी इसके जवाब में श्रीनगर (गढ़वाल) से जन आशीर्वाद रैलियों की श्रृंखला शुरू करने का एलान किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल विधानसभा की श्रीनगर सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं और पिछली बार हार गए थे। ऐसे में भाजपा की रणनीति कांग्रेस अध्यक्ष की घेराबंदी करने की है। भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव में वर्ष 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। तब पार्टी ने विधानसभा की 70 में 57 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इसके साथ ही बदली परिस्थितियों में प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्य...
उत्तर प्रदेश के स्वर्गीय कल्याण सिंह की याद में भारतीय जनता पार्टी अपने सभी 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी

उत्तर प्रदेश के स्वर्गीय कल्याण सिंह की याद में भारतीय जनता पार्टी अपने सभी 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी

राष्ट्रीय
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की याद में भारतीय जनता पार्टी संगठन उत्तर प्रदेश में मंगलवार को अपने सभी 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी। लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ आरएसएस के भी बड़े पदाधिकारी शिरकत कर उनको नमन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की याद में अपने संगठनात्मक 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी। लखनऊ में मुख्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ में कार्यक्रम सिटी मांटेसरी स्कूल, गोमती नगर विस्तार के सभागार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे। इनके अलावा ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागौर में हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की,  2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागौर में हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की, 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

राष्ट्रीय
जयपुर। राजस्थान में नागौर जिले के श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह 7:30 बजे हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत होने के साथ ही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 8 महिलाएं और 4 पुरूष शामिल है। सभी मृतक मध्यप्रदेश में देवास जिले के सजनखेड़ाव दौलतपुर के रहने वाले हैं। यह सभी एक जीप से रामदेवरा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागौर में हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा बेहद दुखद है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के नागौर दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक के परिजनों के लिए PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंज़ूरी दी है। एवं घायलों क...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में लेंगे भाग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में लेंगे भाग

राष्ट्रीय
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सोमवार को भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में दिन में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री रहते योगी आदित्यनाथ पहली बार मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में भाग लेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ इसके साथ ही कल शाम को लखनऊ में पुलिस लाइन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ कान्हा की जन्मस्थली मथुरा में उनके दर्शन के लिए जाएंगे। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में लगा है। सीएम योगी आदित्यनाथ का मथुरा में रीब दो घंटे का कार्यक्रम है। वह यहां पर संतों से मुलाकात करने के साथ ही साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कन्हैया के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री इस बार मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ब्रज तीर्थ विकास...
दिल्ली सरकार ने 1 सितंबर से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान खोलने का किया फैसला

दिल्ली सरकार ने 1 सितंबर से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान खोलने का किया फैसला

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली में आगामी एक सितंबर से स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने मानक आपरेटिंग प्रक्रिया (Standard operating procedure) जारी कर दी है। इसके तहत 50 फीसद छात्र क्षमता के साथ ही 9वीं से 12वीं की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही आपात स्थिति के लिए सभी स्कूलों और स्कूलों को क्वारंटाइन सेंटर भी बनाना होगा। यह एसओपी दिल्ली सरकार और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ हुई मंत्रणा के बाद जारी की गई है। गौरतब है कि दिल्ली सरकार ने 1 सितंबर से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान खोलने का फैसला किया है। पहले चरण में एक सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल  और कालेज खोले जा रहे। इसके बाद आगामी 8 सितंबर से 6वीं से 8वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाया जाएगा। रोटेशन पर ब...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के लाभार्थियों को धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के लाभार्थियों को धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की

राष्ट्रीय
लखनऊ,  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ग्रामीण के साथ शहरी गरीबों को भी आवास देने की बड़ी मुहिम चला रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के लाभार्थियों को धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। पीएम आवास योजना में गरीबों को लाभ देने के क्रम में 2017 से पहले ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों के आसपास भी नहीं था। अब प्रदेश गरीबों को इस योजना का लाभ देने में शीर्ष स्थान पर बना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के दो लाख लाभार्थियों को आज डीबीटी से 1341 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 2,00,853 लाभार्थियों को योजना की पहली, दूसरी तथा तीसरी किस्त की 1341.17 करोड़ रुपये की धनराशि आनलाइन हस्तांतरित की। उन्होंने इस मौके पर पीएम स्वनिधि योजना...
हरिद्वार में रवासन नदी के रौद्र रूप से क्षेत्रवासियों को बाढ़ का खतरा पैदा हो गया

हरिद्वार में रवासन नदी के रौद्र रूप से क्षेत्रवासियों को बाढ़ का खतरा पैदा हो गया

उत्तराखण्ड
लालढांग। लालढांग न्याय पंचायत में लगातार हो रही बारिश से पूरा क्षेत्र हलकान हो गया है। जहां रवासन नदी के रौद्र रूप से क्षेत्रवासियों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं गुर्जर बस्ती, गाजीवाली, कांगड़ी में दूसरे दिन भी सड़कें जलमग्न रही। राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट के कर्मचारियों को भी बाढ़ का खतरा सताने लगा है। पिछले दो दिनों से पहाड़ों सहित मैदानी क्षेत्र में भी जमकर बारिश हो रही है। हरिद्वार जिले का अंतिम क्षेत्र न्याय पंचायत लालढांग क्षेत्र में बरसाती रवासन नदी के जलस्तर ने करीब पिछले 45 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट के प्रभारी प्रमोद ध्यानी ने बताया कि रवासन नदी का इतना तीव्र वेग उन्होंने पहले नहीं देखा है। पूरी रात भर स्टाफ नदी के जलस्तर को देखता रहा। गुर्जर बस्ती में बारिश से धान की फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है। गाजीवाली में एक सड़क भी पानी के तेज ...
सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने क्या है रेट

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने क्या है रेट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में सोमवार को गिरावट का रुख रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:06 बजे अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 56 रुपये यानी 0.12 फीसद की गिरावट के साथ 47,482 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 47,538 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 61 रुपये यानी 0.13 फीसद की टूट के साथ 47,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का रेट 47,711 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। चांदी की वायदा कीमत (Silver Price in Futures Market) MCX पर दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 13 रुपये यानी 0.02 फीसद की गिरावट के साथ 64,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीम...
पुंछ नियंत्रण रेखा से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के प्रयास को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम

पुंछ नियंत्रण रेखा से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के प्रयास को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम

राष्ट्रीय
पुंछ,  जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के इरादे से जिला पुंछ नियंत्रण रेखा से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के प्रयास को सुरक्षाबलों ने नाकाम बना दिया है। यही नहीं इस दौरान सुरक्षाबलों ने भारतीय सीमा में प्रवेश कर आए एक आतंकवादी को मार भी गिराया है। सुरक्षाबलों की गोलीबारी के बाद बाकी आतंकवादी वापस पाकिस्तान की ओर भाग निकले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुंछ नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ का यह प्रयास आज तड़के ही किया गया। सीमा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों ने कुछ संदिग्धों को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा। भारतीय जवानों ने गोलीबारी से पहले उन्हें वापस लौटने की चेतावनी दी। इसके बाद जब घुसपैठियों ने भी जवानों पर गोलीबारी करते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की तो भारतीय जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में एक आतंकी वहीं ढेर हो गया। साथी आतंकी के मारे जाने के बाद ब...