सोने-चांदी की कीमतों में आई बढ़ोतरी, जाने क्या है रेट
नई दिल्ली, सोने एवं चांदी की वायदा कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 57 रुपये यानी 0.12 फीसद की बढ़त के साथ 47,215 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 47,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 81 रुपये यानी 0.17 रुपये की तेजी के साथ 47,387 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले शुक्रवार को दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 47,306 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
वायदा बाजार में चांदी की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सितंबर, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 294 रुपये यानी 0.48 फीसद की तेजी के साथ 62,015 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में सितंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 61,721 रुपये प्रत...








