Tuesday, February 24News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा तीन सितंबर से शुरू होगी, ये यात्रा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव क्षेत्र खटीमा से होगी

उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा तीन सितंबर से शुरू होगी, ये यात्रा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव क्षेत्र खटीमा से होगी

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश संगठन की तैयारी पर कांग्रेस हाईकमान नजर बनाए हुए है। दिल्ली में मंगलवार को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की बैठक में परिवर्तन यात्रा के पहले चरण का कार्यक्रम तय किया गया। परिवर्तन यात्रा का पहला चरण तीन सितंबर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव क्षेत्र खटीमा से प्रारंभ होगा। प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से हाथ-पांव मार रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारी पर पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व निगाह रखे हुए है। सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने के लिए पार्टी के लिए परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम को दिल्ली में अंतिम रूप दिया गया। इस सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस विधायक दल नेता प्रीतम सिंह दिल्ली पहुंचे। व...
सुप्रीम कोर्ट ने महिला उम्मीदवारों को इस साल यूपीएससी एनडीए परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने महिला उम्मीदवारों को इस साल यूपीएससी एनडीए परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  उच्चतम न्यायालय ने आज, 18 अगस्त 2021 को एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी करते हुए महिला उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में सम्मिलित होने की छूट दे दी है। शीर्ष अदालत ने एनडीए परीक्षा को लेकर अपने आदेश में कहा कि सेना का ‘पॉलिसी डिसिजन’ लैंगिक समानता के लिहाज से भेदभावपूर्ण है। बता दें कि एनडीए परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2021 को किया जाना है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाने वाली एनडीए परीक्षा के वर्ष 2021 के सेकेंड एडिशन के लिए अधिसूचना 9 जून 2021 को जारी की गयी थी। अधिसूचना के अनुसार, एनडीए 2 परीक्षा के माध्यम से 400 रिक्तियों के लिए भारतीय नागरिक अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से 29 जून आवेदन आमंत्रित किये गये थे। इसके बाद परीक्षा 5 सितंबर को आयोजित की जानी थी, लेकिन आयोग ने संशोधित कार्यक्रम में परीक्षा तारीख बदल दी थी। उच्चतम न्य...
‘तालिब आतंकियों के सामने कभी नहीं झुकूंगा’: अमरुल्लाह सालेह

‘तालिब आतंकियों के सामने कभी नहीं झुकूंगा’: अमरुल्लाह सालेह

देश-विदेश
काबुल,  अफगानिस्तान के प्रथम उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने मंगलवार को कहा कि वे काबुल में हैं और देश के वैध कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। राजधानी काबुल पर तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने से कुछ ही समय पहले राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया था। पिछले सप्ताह गनी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा बैठक के दौरान सालेह ने कहा था कि उन्हें सशस्त्र बलों पर गर्व है और सरकार तालिबान के खिलाफ प्रतिरोध को मजबूत करने के लिए सभी तरह के उपाय करेगी। हालांकि अफगानिस्तान तालिबान के कब्जे में आ गया और इसमें महीनों के बजाय कुछ दिनों का समय लगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से तर्क करना बेकार मंगलवार को सिलसिलेवार ट्वीट में सालेह ने कहा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से तर्क करना बेकार है, जिन्होंने अमेरिकी सैनिकों की वापसी का फैसला लिया। उन्होंने अफगान नागरिकों से यह दिखाने का आह्वान किया कि अफगानिस्तान वि...
दूसरी डोज का टीका और तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारियों को डीएम ने दिशा-निर्देश जारी किए

दूसरी डोज का टीका और तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारियों को डीएम ने दिशा-निर्देश जारी किए

उत्तराखण्ड
बागेश्‍वर,  बागेश्‍वर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। दूसरी डोज का टीका और तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारियों को डीएम ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हीलाहवाली नहीं होने दी जाएगी। मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआइसी पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए डीएम विनीत कुमार ने कांडा, कपकोट, बागेश्वर और गरुड़ के एसडीएम से व्यवस्थाओं पर चर्चा की। कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण निरंतर बढ़ रहा है। यह चिंताजनक स्थिति है और गंभीरता, सतर्ककता के साथ कार्य करना है। उन्होंने बारह से आने वाले लोगों की सैंपलिंग और ट्रेवल हिस्ट्री की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए। संक्रमित पाए जा रहे लोगों के संपर्क में आ रहे लोगों का कांटेक्ट ट्रेसिंग भी सुनिश्चित की जाए। ग्राम निगरानी समिति, बीआरटी, सीआरटी टीमों को भी सतर्क कि...
टनकपुर निवासी मेजर गोविंद जोशी को सेना मेडल से नवाजा गया, पढ़िए पूरी खबर

टनकपुर निवासी मेजर गोविंद जोशी को सेना मेडल से नवाजा गया, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
चम्पावत : देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत जनपद को गर्व व सम्मान का अवसर मिला है। लद्दाख की गलवन घाटी में गत वर्ष सेना के चलाए ऑपरेशन में अदम्य साहस दिखाने पर चम्पावत के टनकपुर निवासी मेजर गोविंद जोशी को सेना मेडल से नवाजा गया है। राष्ट्रपति ने इसकी संस्तुति कर दी है। जल्द किसी समारोह में यह मेडल उन्हें दिया जाएगा।  मेजर गोविंद जोशी टनकपुर के विष्णुपुरी कॉलोनी में रहते हैं। वर्तमान में वह लद्दाख में सेना के स्पेशल फोर्स में तैनात है। गत वर्ष लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के खिलाफ चले गए ऑपरेशन में अद्वितीय और अदम्य सहस के लिए उन्हें सेना मेडल प्रदान किया गया है। जहां पर उन्होंनें चोटिल होने के बावजूद, अपने जान की परवाह न करे हुए भी अपने काम को अंजाम दिया। वे अपने परिवार की तीसरी पीढी के सेना अधिकारी हैं, उन्होनें अपने दादा जी सूबेदार दुर्गा दत्त जोशी पिताजी सूबेदार मेजर बृज मो...
केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार ऋषिकेश आए अजय भट्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया

केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार ऋषिकेश आए अजय भट्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश। केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आए अजय भट्ट का ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। देहरादून रोड से जब यात्रा आगे बढ़ रही थी तो कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का विरोध तेज हो गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस दौरान खासी मशक्कत करनी पड़ी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के स्वागत के लिए जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर करीब एक बजे अजय भट्ट इंद्रमणि बडोनी चौक पहुंचे। यहां से कार्यकर्त्ताओं ने रैली निकाल कर उनका स्वागत किया। करीब 500 मीटर की दूरी पर देहरादून रोड पेट्रोल पंप के समीप बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता इस यात्रा का विरोध करने के लिए मौजूद रहे। जैसे ही यात्रा नजदीक पहुंची मौके पर पुलिस फोर्स बढ़ा दिया गया। ...
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की निश्शुल्क जांच योजना की शुरुआत, सही समय पर बीमारी का पता चले और उपचार मिल सके

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की निश्शुल्क जांच योजना की शुरुआत, सही समय पर बीमारी का पता चले और उपचार मिल सके

उत्तराखण्ड
 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) में निश्शुल्क जांच योजना की शुरुआत की है। इस दौरान सीएम ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा, इस योजना का उद्देश्य है कि सही समय पर बीमारी का पता चले और उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कई बार व्यक्ति धन के अभाव में जांच नहीं कराता है। ऐसे में सही वक्त तक डायग्नोस न होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है, जिसके इलाज में व्यक्ति की आर्थिकी बिगड़ जाती है। इस योजना का उद्देश्य यही है कि सही समय पर बीमारी डायग्नोस हो और वक्त पर उपचार मिले। उन्होंने कोरोनाकाल में किए काम के लिये चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया एलान- कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया एलान- कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे

उत्तराखण्ड
 देहरादून। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि उत्तराखंड में कर्नल(सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल सीएम पद के दावेदार होंगे। इस दौरान उन्होंने कोठियाल की उपलब्धियों के बारे में भी बात की। केजरीवाल ने कोठियाल को भोले का फौजी भी बताया और कहा कि उन्होंने आपदा के बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण के कार्यों बखूबी अंजाम दिया। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को धार देने में जुट गए हैं। आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड में पैठ बनाने की जुगत में लगी हुई है। यही वजह है कि सीएम अरविंद केजरीवाल बार-बार उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। आज केजरीवाल सुबह दून पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अजय कोठियाल को सीएम पद का दावेदार घोषित किया। साथ ही उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा ...
तालिबान ने कहा- सभी अधिकारी अपना काम पूरे विश्‍वास के साथ दोबारा शुरू करे

तालिबान ने कहा- सभी अधिकारी अपना काम पूरे विश्‍वास के साथ दोबारा शुरू करे

देश-विदेश
नई दिल्‍ली  तालिबान ने सभी अधिकारियों को काम पर वापस आने का आदेश दिया है। एएफपी के मुबिक काबुल पर कब्‍जे के दो दिन बाद जारी एक बयान में तालिबान की तरफ से कहा गया है कि सभी अधिकारी जैसे पहले काम कर रहे थे वैसे ही अपना काम पूरे विश्‍वास के साथ दोबारा शुरू कर दें।  विरोध प्रदर्शन रायटर्स के मुताबिक अफगानिस्‍तान के खराब होते हालातों को लेकर अब आरोप-प्रत्‍यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है। ग्रीस में इसको लेकर अफगानियों ने अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इन लोगों का कहना है कि अफगानिस्‍तान को बीच मझधार में छोड़ दिया गया है। इन लोगों ने हाथों में बैनर लिए हुए थे जिन पर तालिबान के खात्‍मे की बात की हुई थी।  भारत ने सी-17 विमान से अपने नागरिक निकाले एएनआई के मुताबिक भारत ने अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित वापस लाने के लिए कमर कस...
उत्तर प्रदेश सरकार सहारनपुर के देवबंद में एटीएस कमांडों सेंटर स्थापित करेगी

उत्तर प्रदेश सरकार सहारनपुर के देवबंद में एटीएस कमांडों सेंटर स्थापित करेगी

राष्ट्रीय
लखनऊ, प्रदेश में आतंकी गतिविधियों के बढऩे और वर्तमान परिस्थितियों और चुनौतियों के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ सरकार बेहद गंभीर हो गई है। उत्तर प्रदेश में बीते दिनों आतंकी धमकियों तथा हरकतों के बाद लखनऊ में अलकायदा समर्थित संगठन के दो आतंकियों को पकडऩे के बाद सरकार ने उत्तर प्रदेश एटीएस का दायरा भी बढ़ाने का फैसला किया। सरकार ने प्रदेश में नया एटीएस कमांडो सेंटर खोलने की तैयारी कर ली है। सरकार ने सहारनपुर में देवबंद के निकट 20 हजार वर्ग मीटर जमीन उत्तर प्रदेश एटीएस कमांडो सेंटर के लिए आवंटित कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार सहारनपुर के देवबंद में एटीएस कमांडों सेंटर स्थापित करेगी। सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर एटीएस को यहां पर 20 हजार वर्गमीटर जमीन आवंटित कर दी है। इसके बाद से देवबंद में एटीएस सेंटर बनने का काम तेजी से शुरू हो रहा है। प्रदेश में आतंकी गतिविधियों के बढऩे और वर्तमान परिस्थितियों ...