Tuesday, February 24News That Matters

Author: ucnnews

सोने-चांदी की कीमते हुई सस्ती, जाने क्या है रेट

सोने-चांदी की कीमते हुई सस्ती, जाने क्या है रेट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  सोमवार को सोना और चांदी दोनों के दाम सस्ते हो गए। कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 42 रुपये की गिरावट के साथ 45,960 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में सोना 46,002 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी आज पिछले कारोबार के 61,974 रुपये प्रति किलोग्राम से 505 रुपये की गिरावट के साथ 61,469 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,774 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 23.50 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, सोमवार को मजबूत डॉलर के मुकाबले सोने की कीमतों में पिछले लाभ की तुलना में गिरावट आई है। सोने की वायदा कीमत मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 03:57 बजे अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 6.00 रुपये यानी 0.01 फीसद गिरकर 46934 रुप...
अफगानिस्‍तान पर तालिबान के कब्‍जे के बाद यूएन ने गहरी चिंता जताई

अफगानिस्‍तान पर तालिबान के कब्‍जे के बाद यूएन ने गहरी चिंता जताई

उत्तराखण्ड
न्‍यूयार्क  अफगानिस्‍तान पर तालिबान के कब्‍जे के बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र ने गहरी चिंता जताई है। संगठन के प्रमुख एंटोनियो गुतारेस का कहना है कि तालिबान के आने के बाद अफगानिस्‍तान में जो प्रगति देखने को मिली थी वो खत्‍म हो सकती है। उन्‍होंने भविष्‍य में वहां पर महिलाओं के हकों को लेकर भी चिंता जताई है। उन्‍होंने कहा है कि इस दिशा में बीते दो दशकों के दौरान जो तरक्‍की हासिल हुई थी उसकी रक्षा की जानी चाहिए और उनके अधिकारों का हर हाल में बचाव किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि अफगानिस्‍तान वर्ष 2001 से पहले और बाद में भी काफी समय तक तालिबान की क्रूरता को झेल चुका है। तालिबान शासन की सबसे अधिक मार अफगान महिलाओं पर ही पड़ी थी। तालिबान के दौर में महिलाओं का अकेले घर से बाहर निकलना, उच्‍च शिक्षा हासिल करना, बा...
मुख्यमंत्री ने कहा- केंद्र ने दिल्ली-रामनगर कार्बेट ईको ट्रेन चलाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी

मुख्यमंत्री ने कहा- केंद्र ने दिल्ली-रामनगर कार्बेट ईको ट्रेन चलाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी

उत्तराखण्ड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को परस्पर रेल मार्ग से जोड़ने की संभावना तलाशी जाएगी। जिससे दोनों मंडलों के बीच यातायात सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम को भी केदारनाथ धाम की भांति भव्य स्वरूप देने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। भारतमाला परियोजना, भारत नेट फेज-2, जमरानी बहुद्देशीय परियोजना, नमामि गंगे व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट जैसी कई परियोजनाएं उत्तराखंड के विकास में अपना योगदान दे रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरकार की प्राथमिकता और उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने दिल्ली-रामनगर कार्बेट ईको ट्रेन चलाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। टनकपुर बागेश्वर के ब्राडगेज सर्वे और डोईवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री के रेललाइन सर्वे को भी केंद्र ने सहमति प्रदान की है। हरिद्वार...
15वें दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी, पढ़िए पूरी खबर

15वें दिन भी आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा, राजकीय कर्मचारी घोषित करने, कोविड ड्यूटी के दौरान तय मासिक भत्ते का भुगतान करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता 15 वें रोज सोमवार को भी कार्यबहिष्कार पर डटीं रही। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दो टूक कहा है कि जब तक समस्याओं के निराकरण संबंधी शासनादेश जारी नहीं हो जाता है। आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए उन्हें चाहे कितना ही संघर्ष क्यों नहीं करना पड़े। धरना स्थल पर सभा में वक्ताओं ने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 दिनों के लगातार आंदोलन के बाद भी अब तक आशा कार्यकर्ताओं की कोई सुध नहीं ली गई है । इससे आशा कार्यकर्ताओं में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण कार्य का सर्वे प्रभावित हो रहा है। सभी आशा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में लक्ष्य प्राप्ति तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। धरने पर किरन साह, मीना देवी, म...
कोविड कर्फ्यू:उत्तराखंड में 24 अगस्त तक जारी रहेगा, वर्तमान रियायत रहेगी जारी

कोविड कर्फ्यू:उत्तराखंड में 24 अगस्त तक जारी रहेगा, वर्तमान रियायत रहेगी जारी

उत्तराखण्ड
देहरादून।  कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बावजूद उत्तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को वर्तमान रियायत के साथ एक हफ्ते यानी 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। प्रदेश में वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि 17 अगस्त को सुबह छह बजे खत्म हो रही है। कोविड कर्फ्यू में सरकार ने लगभग सभी क्षेत्रों में रियायत दी हैं। बाजार नियमित रूप से सुबह आठ से रात नौ बजे तक खुल रहे हैं। शापिंग माल, सिनेमाहाल, जिम आदि 50 फीसद क्षमता के साथ खुले हैं। खेलकूद, सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों की भी अनुमति दी गई है। सरकारी-गैरसरकारी कार्यालय पूर्ण क्षमता के साथ खुल रहे हैं। प्रदेश के भीतर आवागमन की छूट है। अन्य राज्यों से आने वाले उन व्यक्तियों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता से छूट दी गई है, जिन्होंने आने से 15 दिन पहले तक कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हों। जिनके पास कोविड वै...
उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शहीदों का आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ किया

उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शहीदों का आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ किया

उत्तराखण्ड
मुजफ्फरनगर, रामपुर तिराहा स्थित उत्तराखंड शहीद स्मारक पर सोमवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट व उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शहीदों का आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि शहीदों की वजह से उत्तराखंड राज्य मिला है। केंद्रीय राज्‍य मंत्री ने उन शहीदों को नमन किया। साथ ही केंद्रीय राज्‍य मंत्री ने श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद के बिना सरकार आगे नही बढ़ सकती है। जनता ने हमें सांसद चुना और इसके बाद हमारी केंद्र में सरकार बनी। बिना जन आशीर्वाद के कुछ नहीं हो सकता था। उन्‍होंने आगे भी जनता से आर्शीवाद बनाएं रखने की अपील की। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा के सभी सांसद व मंत्री जगह-जगह पूरे देश में जनता का आशीर्वाद लेने जा रहे है। ताकि भवि...
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री से की अपील, फगानिस्तान के गुरुद्वारे में फंसे 200 सिखों की वतन वापसी के लिए जल्द कदम उठाए

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री से की अपील, फगानिस्तान के गुरुद्वारे में फंसे 200 सिखों की वतन वापसी के लिए जल्द कदम उठाए

देश-विदेश
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को ट्वीट कर अफगानिस्तान के एक गुरुद्वारे में फंसे 200 सिखों को जल्द वतन वापस लाने में मदद करने की मांग की है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब सरकार उनकी सुरक्षित वापसी में हर तरह की मदद देने को तैयार है। बता दें, अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होते ही अफरा तफरी का माहौल है। सभी देश अपने-अपने नागरिकों को निकालने में जुट गए हैं। कैप्टन ने कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा भारत के लिए अच्छा नहीं है। यह भारत के खिलाफ चीन-पाक गठजोड़ को मजबूत करेगा। यह संकेत बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं, हमें अपनी सभी सीमाओं पर अब अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गत दिवस स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि पाकिस्तान के विरुद्ध पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत है। पाकिस्तान हमेशा मुश्किलें खड़ी करने की ताक में रहता...
बीजेपी लखनऊ से आज जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुवात करेंगे, यात्रा पर निकले तीन केंद्रीय मंत्री

बीजेपी लखनऊ से आज जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुवात करेंगे, यात्रा पर निकले तीन केंद्रीय मंत्री

राष्ट्रीय
लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की योजना के तहत नरेंद्र मोदी सरकार में जगह पाने वाले उत्तर प्रदेश के साथ मंत्री सोमवार से जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं। उत्तर प्रदेश के सात सांसद केंद्रीय मंत्री की हैसियत से प्रदेश की जनता का आशीष हासिल करने के प्रदेश के अलग जगहों से जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं। जन आशीर्वाद यात्राओं का समापन 20 अगस्त को होगा। इस दौरान नवनियुक्त सातों मंत्री प्रदेश के 403 में से 120 विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलने के क्रम में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को पहुंचे मंत्री कौशल किशोर, अजय मिश्रा 'टेनी' तथा पंकज चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने इनका स्वागत किया। लखनऊ के मोहनलालगंज से सांसद मंत्री कौशल किशोर आज मोहा...
पीएम मोदी ने 14 अगस्त को याद करते हुए लिखा देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता

पीएम मोदी ने 14 अगस्त को याद करते हुए लिखा देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  भारत को अंग्रेजों से 15 अगस्त को मिली आजादी के एक दिन पहले 14 अगस्त को पाकिस्तान एक अलग देश बन गया था। इस दौरान हुए विभाजन में काफी दंगे हुए। लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा, जमीन जायदाद सबकुछ छोड़ना पड़ा। यहां तक की लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान किया कि 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। पीएम मोदी ने 14 अगस्त को याद करते हुए लिखा, 'देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है।' प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का यह द...
स्वतंत्रता दिवस पर शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के आदेश के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस पर शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के आदेश के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट

उत्तराखण्ड
रुद्रपुर : स्वतंत्रता दिवस पर शांति और कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस, डॉग स्कवायड और बम निरोधक दस्ते ने सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस संदिग्ध वस्तुओं की जांच के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की गई। साथ ही होटलों में भी चेकिंग कर बिना आधार कार्ड के किसी को भी कमरा उपलब्ध न कराने की चेतावनी दी गई। रविवार को स्वतंत्रता दिवस है। ऐसे में जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनी रही, इसके लिए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के आदेश के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई है। शुक्रवार रात को पुलिस ने शहर के होटल और ढाबों में चेकिंग अभियन चलाकर संदिग्धों से पूछताछ की।  इस दौरान होटल प्रबंधकों से बाहरी लोगों को बिना आधार कार्ड के कमरा उपलब्ध न कराने की नसीहत देते हुए संदिग्धों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। शनिवार को बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवायड ने सार्वजनिक स्थलों पर चेकि...