Tuesday, February 24News That Matters

Author: ucnnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कि घोषणा- कैंट क्षेत्र में रह रहे पूर्व सैनिकों को हाउस टैक्स में छूट मिलेगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कि घोषणा- कैंट क्षेत्र में रह रहे पूर्व सैनिकों को हाउस टैक्स में छूट मिलेगी

उत्तराखण्ड
देहरादून। आरआइएमसी में आयोजित गैलंट्री अवार्ड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि कैंट क्षेत्र में रह रहे पूर्व सैनिकों को हाउस टैक्स में छूट मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने अवार्ड प्राप्त करने वाले वीर और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सैन्य कार्यक्रमों में उन्हें अपना बचपन याद आता है। वहीं, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सेना की वजह से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि प्रदेश की कमान एक सैनिक के पुत्र के हाथ में है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि यह सैनिकों की सरकार है। वहीं, उन्होंने कहा कि सरकार 'सैन्य धाम' बनाने जा रही है। आरआइएमसी में आयोजित गैलंट्री अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की सुरक्षा और एकता के लिए शहीद हुए जांबाजों को श्रद्धांजलि दी। उन्...
वनटांगिया समुदाय के लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलाई पहचान

वनटांगिया समुदाय के लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलाई पहचान

राष्ट्रीय
गोरखपुर,  वनटांगिया समुदाय के लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहचान दिलाई है। अब उनके जीवन में एक और अविस्मरणीय पल आने जा रहा है, जिसकी उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी। जंगल तिनकोनिया नंबर तीन के रामगणेश को स्वाधीनता दिवस पर लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में वनटांगिया समुदाय की नुमाइंदगी करने के लिए आमंत्रित किया गया है। रामगणेश शुक्रवार को तहसीलदार चौरीचौरा के साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने राजस्व ग्राम घोषित क‍िया साखू के जंगल लगाने वाले वनटांगियां समुदाय के लोगों का नाम पता कहीं राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं था। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम घोषित कर उन्हें उनका अधिकार दिलाया। वनटांगिया बस्तियों में शहर जैसी सुविधाओं की सौगात दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अति...
राजस्थान की डीजीपी के नाम से यूपी पुलिस के अधिकारियों को आतंकी अलर्ट की भेजी गई मेल

राजस्थान की डीजीपी के नाम से यूपी पुलिस के अधिकारियों को आतंकी अलर्ट की भेजी गई मेल

राष्ट्रीय
 लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस से पहले माहौल बिगाडऩे की साजिशें भी तेज हो गई हैं। पुलिस चौकन्नी है तो शरारती तत्व भी सक्रिय। राजस्थान की डीजीपी के नाम से प्रदेश पुलिस के अधिकारियों आतंकी अलर्ट की मेल भेजी गई है। मेल संज्ञान में आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए और छानबीन शुरू कराई गई। हालांकि कुछ देर बाद ही साफ हो गया कि मेल शरारती तत्वों ने भेजी है, जिसमें किसी हैकर की अहम भूमिका है। सूत्रों का कहना है कि अब साइबर क्राइम सेल मामले की छानबीन में जुटी है। प्रदेश पुलिस के अधिकारी राजस्थान पुलिस के अधिकारियों के भी सीधे संपर्क में हैं। हालांकि पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। आशंका है कि साइबर अपराधियों ने राजस्थान के डीजीपी की मेल आइडी को हैक कर यह हरकत की है। प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की मेल आइडी पर भेजे गए अलर्ट में कहा गया कि सेना की वर्दी में आतंकी यूपी-...
दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई

दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा आतंकी हमले के इनपुट को ध्यान में रखते हुए इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले व उसके आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शनिवार सुबह से ही जगह-जगह जांच अभियान चलाया जा रहा है। खासकर वाहनों की जांच में कोई ढील नहीं दी जा रही है। बताया रहा है कि हवाई हमले को लेकर भी अलर्ट जारी है। इसके चलते पुलिस ने एंटी एयरक्राफ्ट मशीन (गन) ऊंची इमारतों पर लगाई हैं। इसके अलावा पहली बार लालकिले के मुख्य गेट पर कंटेनर की छह मंजिला दीवार बनाई गई है, जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन होगा। इसके साथ ही दिल्ली के लालकिले के पास कार्यक्रम के दौरान पांच हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। 5000 जवान और 300 सीसीटीवी करेंगे सुरक्षा की निगरानी लालकिले पर आयोजित...
4 लाख से नीचे पहुंचे सक्रिय मामले, 24 घंटों में आए कोरोना के 38 हजार से ज्यादा नए मामले

4 लाख से नीचे पहुंचे सक्रिय मामले, 24 घंटों में आए कोरोना के 38 हजार से ज्यादा नए मामले

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, देश में कोरोना महामारी के हालात स्थिर नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश भर में कोरोना वायरस के 38 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख से नीचे आ गई है जो राहत की बात है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 38 हजार 667 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 478 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 32,155,827 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव केस 4 लाख से नीचे आ गए हैं। देशभर में कुल कोरोना संक्रमित मामलों का मात्र 1.21 फीसद एक्टिव केस है। फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 3,87,673 है। देश में कोरोना की रिकवरी रेट फिलहाल 97.45 फीसद है। अब तक देशभर में कु...
आपदा प्रभावित 133 परिवारों का होगा पुनर्वास: धन सिंह

आपदा प्रभावित 133 परिवारों का होगा पुनर्वास: धन सिंह

उत्तराखण्ड
शासन स्तर पर 09 आपदा प्रभावित गांवों की सूची तैयार, वित्तीय वर्ष 2021-22 में 336 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की कार्रवाही पूर्ण, शासन ने पुनर्वास के लिए जारी किये रू0 13 करोड़ 36 लाख की धनराशि शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। सूबे में विभिन्न दैवीय आपदाओं से प्रभावित सात जनपदों के 133 परिवारों का शीघ्र पुनर्वास किया जायेगा। आपदा प्रभावित इन परिवारों की शासन स्तर पर कार्रवाही गतिमान है। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा राज्य सरकार विस्थापन एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत आपदा प्रभावित परिवारों का पुनर्वास करने में जुटी है। पुनर्वास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत अब तक 31 गांवों के 336 परिवारों का पुनर्वास कर दिया गया है। इनके पुनर्वास के लिए राज्य सरकार द्वारा रू0 13 करोड़ 35 लाख 30 हजार की धनराशि जारी की गई है। डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को ज...
बच्चा न होने पर सास व पति के तानों से परेशान महिला टिहरी गढ़वाल से लापता, ऋषिकेश ने गंगा किनारे मिला सामान

बच्चा न होने पर सास व पति के तानों से परेशान महिला टिहरी गढ़वाल से लापता, ऋषिकेश ने गंगा किनारे मिला सामान

उत्तराखण्ड, क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल के थाना घनसाली क्षेत्र से गत बुधवार को घर से लापता विवाहिता का सामान व सुसाइड नोट ऋषिकेश त्रिवेणी घाट गंगा किनारे से बरामद हुआ है। विवाहिता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि बच्चा न होने के कारण उसकी सास और पति उसे तंग करते थे, इसलिए वह सबको छोड़कर जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के साथ ही गंगा में सर्च आपरेशन शुरू किया है। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी प्रभारी उत्तम रमोला ने बताया कि मंजू पंवार (24 वर्ष) पत्नी दीपक निवासी ग्राम तुंग पोस्ट बाजियाल गांव (थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल) बुधवार की सुबह करीब छह बजे घर से लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी उसके पति ने थाना घनसाली में दर्ज कराई थी। घनसाली पुलिस ने विवाहिता की लोकेशन पता करने के लिए मोबाइल सर्विलांस पर लगाया। गुरुवार की सुबह करीब 6:30 बजे म...
शिक्षकों की काउंसलिंग में बवाल, दिया धरना, डिमरी ने लिखी चिट्ठी

शिक्षकों की काउंसलिंग में बवाल, दिया धरना, डिमरी ने लिखी चिट्ठी

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए आज काउंसलिंग शुरू हुई। लेकिन, काउंसिलिंग के पहले दिन ही बवाल हो गया। काउंसिलिंग के लिए आए शिक्षक धरने पर बैठ गए। वहीं, राजकीय शिक्षक संघ ने प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी ने शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर सभी शिक्षकों को काउंसलिंग में शामिल करने की मांग की है। राजकीय नवोदय विद्यालय देहरादून में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए दो दिवसीय काउंसलिंग आज शुरू हुई। काउंसिलिंग में बताया गया कि जो शिक्षक वर्तमान में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनात हैं, वह काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकते। इस पर काउंसिलिंग के लिए आए शिक्षक भड़क गए। उन्होंने कहा कि आवेदन जारी होने के दौरान यह बात नहीं बताई गई थी, अब जब शिक्षक दूर दराज से काउंसिलिंग के लिए पहुंच गए हैं, तब इस तरह के नियम बनाना सरासर गलत है। शिक्षकों ने ध...
नौकरी के लिए ताली, थाली व नारेबाजी के साथ पहुंचे सचिवालय

नौकरी के लिए ताली, थाली व नारेबाजी के साथ पहुंचे सचिवालय

राष्ट्रीय
नियुक्ति की मांग को लेकर आक्रोशित डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने निकाली रैली, किया सचिवालय घेराव। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति की मांग को लेकर डीएलएड प्रशिक्षितों ने आज सचिवालय का घेराव किया। प्रशिक्षितों ने जूते- चप्पलों से ताली व थाली बजाकर नारेबाजी करते हुए परेड ग्राउंड से सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इसके बाद सचिवालय में शिक्षा सचिव राधिका झा से प्रशिक्षितों की वार्ता हुई। झा ने डायट प्रशिक्षितों की मांग स्वीकार करते हुए कहा कि आगामी 16 अगस्त को कोर्ट में केस की पैरवी की जाएगी। जल्द से जल्द कोर्ट में लम्बित केस को निपटाते हुए प्राथमिक शिक्षक भर्ती पूरी की जाएगी। नियुक्ति की मांग को लेकर गत 6 अगस्त से शिक्षा निदेशालय में धरने पर बैठे डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने सरकार की बेरुखी व बार-बार दिए जा रहे झूठे आश्वाशनो और विभागीय अधिकारियों की उद...
उत्तराखंड में आज मिले 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखंड में आज मिले 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342526 हो गया है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 37 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342526 हो गया है। पौड़ी गढ़वाल में आज सबसे ज्यादा 04 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 418 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7369 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 03, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 03, चमोली में 01, चम्पावत में 02, हरिद्वार में 01, नैनीताल में 02, पौड़ी गढ़वाल में 04, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 00 और उत्तरकाशी में 03...