Tuesday, February 24News That Matters

Author: ucnnews

महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता करेगी उत्तराखंड सरकार

महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता करेगी उत्तराखंड सरकार

राष्ट्रीय
-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद कर उनका फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना काल में प्रभावित महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता पर सरकार विचार करेगी। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को और मजबूती दी जाएगी। समूहों को उनके उत्पादों की अच्छी कीमत मिल सके, इसके लिए जरूरी है कि मांग आधारित उत्पादन किया जाए। कोशिश की जाएगी कि समूहों का टाईअप बड़ी कम्पनियों से हो। मुख्यमंत्री, सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद कर उनका फीडबैक ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इन्हें और अधिक मजबूती दी जाएगी। इन समूहों को क्या समस...
देवस्थानम बोर्ड के बहाने भाजपा की नजर मंदिरों का रुपया लूटने पर:  पाठक

देवस्थानम बोर्ड के बहाने भाजपा की नजर मंदिरों का रुपया लूटने पर: पाठक

धर्म, राजनीतिक
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। समाजवादी पार्टी ने देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग की है पार्टी ने आरोप लगाया है कि देवस्थानम बोर्ड के बहाने भाजपा सरकार की नजर मंदिरों के रूपयों पर है। समाजवादी पार्टी भाजपा को बोर्ड के बहाने मंदिरों में लूटपाट नहीें करने देगी। बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर पार्टी ब्राह्मणों, पंडा, पुरोहितों व हक- हकूकधारियों के साथ है समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश महासचिव डॉ राकेश कुमार पाठक ने पार्टी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुये कहा कि उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड ब्राहमणों, पंडा, पुरोहितों व हक-हकूकधारियों का अपमान है। समाजवादी पार्टी मांग करती है कि उत्तराखंड सरकार देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग पर चारधाम में पहले की व्यवस्था लागू करे। ब्राहमणों, पंडा, तीर्थ-पुरोहितों व हक-हकूकधारियों के हक कायम रखे। पाठक ने कहा कि पहले मंदिर...
वरिष्ठ कवि भारती पांडे की एक रचना.. वंदे मातरम्..

वरिष्ठ कवि भारती पांडे की एक रचना.. वंदे मातरम्..

राष्ट्रीय
भारती पाण्डे देहरादून, उत्तराखंड ------------------------------------------- वंदे मातरम् सूरज जागा, खिले सुमन दल प्राचीर पर तिरंगा फहराया खेत-खलिहानों में, वीथी-विजन में चहके मधुर स्वर खग वृन्दों के गोपुर से शंखनाद, भ्रमरों की मर्मराट आरती निरंजन, करती अभिनंदन मां भारती के चरणों में वंदन अभिनंदन, वन्देमातरम्। छाया अंधेरा, संकट घना है हार नहीं मानेंगे सबने माना है माटी है चंदन, अणु-कण में गुंजन मां भारती की स्तुति-रंजन। अभिनंदन वन्देमातरम्। भाल-हिमालय, चरणों में सागर हुंकार भरते पौन-नागर पहरू निडर है अटल अनुरागी विश्व गुरु हम बड़भागी शरणागत के हम रक्षक सदा बुद्ध को चाहते हम जन अभिनंदन वन्देमातरम्। रणबांकुरों से शत्रु दहला विजयनाद सुन सुन सहमा वीर सपूतों की यह धरती शब्द-शब्द ललकार भरे हैं शांति-शौर्य-विजय के संवाहक हम हैं राम यहां, यहां वासुदेव नंद...
केदारनाथ (उत्तराखंड) देवभूमि हिमालय से पंडित पंकज शास्त्री जी के साथ जानते हैं आज का राशिफल ‘शब्द रथ’ पर

केदारनाथ (उत्तराखंड) देवभूमि हिमालय से पंडित पंकज शास्त्री जी के साथ जानते हैं आज का राशिफल ‘शब्द रथ’ पर

आध्यात्मिक
मङ्गलमयी मधुर प्रभातम् ..... आज का ज्योतिषीय ग्रहगणित दिनाँक १० अगस्त २०२१ विक्रम सम्बत् - २०७८ शक सम्बत् - १९४३ सम्बत्सर - आनन्द, अयन - सूर्य दक्षिणायण ऋतु - वर्षा ऋतु मास - श्रावण मास पक्ष - शुक्ल पक्ष तिथि - द्वितीया सायं ०६:०४ वार - मङ्गलवार नक्षत्र - मघा दिन १०:५२ तदुपरि पूर्वाफाल्गुनी योग - परिघ रात्रि १०:२१ करण - वालब ०२:०९ तदुपरि कौलव चन्द्रमा - सिंह राशि सूर्य - कर्क राशि सूर्योदय - ०५:२९ सूर्यास्त - ०६:३१ औदयिक सूर्य स्पस्ट - ३/२२/५३५९ चन्द्रोदय - ०७:२६:४५ चन्द्रास्त - ०८:३६ राहु काल - ०३:४७-०५:२४ अभिजित मुहूर्त - १२:०६-१२:५८ आज का राशिफल (10-08-2021)   गलतफहमी और लगातार असहमति परिवारिक माहौल को निराशाजनक बना सकती है। यह स्थिति आपको तनावग्रस्त कर सकती हैI आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है। घरेलू मोर्चे से निपटने के ...
महाविद्यालयों में वाई-फाई सुविधा के लिए शासन स्तर पर बनी कमेटी

महाविद्यालयों में वाई-फाई सुविधा के लिए शासन स्तर पर बनी कमेटी

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में जल्द ही वाई-फाई सुविधा मिलेगी। इस काम को अमलीजामा पहनाने के लिए शासन स्तर पर एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में गठित समिति में शासन स्तर से संयुक्त सचिव/उप सचिव उच्च शिक्षा, निदेशक उच्च शिक्षा या उनके नामित प्रतिनिधि के साथ ही दो तकनीकी विशेषज्ञ आईटीडीए से शामिल किये जायेंगे। विधानसभा स्थित सभाकक्ष में आज उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें राज्य के सभी 105 राजकीय महाविद्यालयों में वाई-फाई सुविधा मुहैया कराने के लिए विस्तृत चर्चा की। बैठक में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शासन स्तर पर एक उच्च स्तरीय समिति गठन का निर्णय लिया गया। जिसमें आईटीडीए के निर्देशक डा. आशीष श्रीवास्तव को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, समिति में शासन ...
संयुक्त नागरिक संगठन ने अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संयुक्त नागरिक संगठन ने अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ भारत छोडो आन्दोलन की 79 वर्षगांठ पर गांधी पार्क मे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो और शहीदो के बलिदानो को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। यहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एव॔ उत्तराधिकारी कल्याण समिति,संयुक्त नागरिक संगठन,स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रतिनिधियो ने पुषपांजली अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली भी दी। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद सेनानी परिवारो के हितो की पूरे देश मे उपेक्षा की जा रही है और आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव का दिखावा कर इनका उपहास उड़ाया जा रहा है।परिजनो के हितो के सम्बन्ध मे लगातार केन्द्र और राज्य सरकारो से कार्यवाई हेतु मांग की गयी है जिसके कोई परिणाम सामने नही आ रहे है।शासनादेशो के अनुसार आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी तथा जनपदो म...
देहरादून में तीन उप निरीक्षकों के तबादले

देहरादून में तीन उप निरीक्षकों के तबादले

क्राइम
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। देहरादून एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने तीन उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। उप निरीक्षक ओमवीर सिंह को कोतवाली नगर से इंद्रानगर चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया है। उप निरीक्षक अर्जुन सिंह का तबादला पुलिस लाइन देहरादून से कोतवाली नगर किया गया है। वहीं, उप निरीक्षक नरेंद्र पूरी को पुलिस कार्यालय से मसूरी कोतवाली भेजा गया है।...
उत्तराखंड में एक हफ्ता और बढ़ा कोविड कर्फ्यू को

उत्तराखंड में एक हफ्ता और बढ़ा कोविड कर्फ्यू को

उत्तराखण्ड, हेल्थ
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में कोविड-19 कर्फ्यू को एक हफ्ता और बढ़ा दिया गया यानी अब राज्य में 17 अगस्त तक कोविड कर्फ्यू रहेगा। मुख्य सचिव डॉ सुखवीर सिंह संधू ने उसके आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि, राज्य में सभी कुछ खुल हुआ है, मात्रा नाइट कर्फ्यू की ही पाबंदी रहेगी। आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम व नियन्त्रण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की ओर से जारी कोविड कर्फ्यू आदेश 17 अगस्त सुबह 6 बजे तक तक प्रभावी रहेगा।  ...
एसएसपी ने 25 कॉन्स्टेबलों को किया इधर से उधर

एसएसपी ने 25 कॉन्स्टेबलों को किया इधर से उधर

उत्तराखण्ड, क्राइम
ऊधमसिंहनगर के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने 25 कॉन्स्टेबल को इधर से उधर किया गया है। 7 सिपाहियों को पुलिस लाइन से रुद्रपुर, नानकमत्ता व सितारगंज थानों में तैनात किया गया है। तबादला होने वालों सभी लोगों को कल तक ज्वाइन करना है।
आवास विहीन लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का विशेष अभियान शुरू

आवास विहीन लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का विशेष अभियान शुरू

हेल्थ
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर क्रासिंग,देहरादून में आवास विहीन लोगों को राशन किट व मास्क वितरित किए। यह राशन किट अक्षयपात्र फाउंडेशन के सौजन्य से उपलब्ध हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आवास विहीन लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का शुभारंभ भी किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा झुग्गी झोपड़ी व मलिन बस्तियों में जाकर कोविड टीकाकरण किया जाएगा। धामी ने कहा कि आगामी चार माह में प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक कोविड टीकाकरण के लिए लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में टीकाकरण की गति में बहुत तेजी आई है। मलिन बस्तियों व झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले सभी लोगों निर्धारित मानक के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए राज्य सरकार की पूरी तैयारी है। कोविड के दौर...