Monday, February 23News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड में आज मिले 38 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342139 हो गया है। शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 38 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 56 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342139 हो गया है। देहरादून में आज सबसे ज्यादा मरीज 11 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 632 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7362 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 11, अल्मोड़ा 05, बागेश्वर 01, चमोली में 05, चम्पावत में 01, हरिद्वार में 03, नैनीताल में 03, पौड़ी गढ़वाल में 02, पिथौरागढ़ में 04, रुद्रप्रयाग में 00, टिहरी गढ़वाल में 01, ऊधमसिंहनगर 02 और उत्तरकाशी में ...
सेना ने पुलवामा हमले में शामिल जैश के टॉप आतंकी को मार गिराया

सेना ने पुलवामा हमले में शामिल जैश के टॉप आतंकी को मार गिराया

राष्ट्रीय
-जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के एक टॉप आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार दिया है। उसे मारकर सुरक्षाबलों ने पुलवामा अटैक का बदला ले लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि पुलवामा हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक टॉप पाकिस्तानी आतंकवादी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मार गिराया गया है। अधिकारी ने कहा कि अबू सैफुल्ला, जिसे अदनान, इस्माइल और लंबू के नाम से भी जाना जाता है और 2017 से ही घाटी में सक्रिय था, पुलवामा जिले के त्राल के हंगलमर्ग में एनकाउंटर के दौरान एक अन्य आतंकवादी के साथ मारा गया। वह आतंकी मसूद अजहर का भी काफी करीबी था। सीनियर अधिकारी ने कहा कि वह 14 फरवरी, 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले सहित कई अन्य आतंकी हमलों में शामिल था। आतंकी अदनान पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद संगठन में रऊफ अजहर, मौलाना मसूद अजहर और अम्मार का एक मजबूत सहयोगी था। बताया जा रहा है क...
भाजपा मंत्री की अपील… चिकन, मटन, मछली से ज्यादा खाएं बीफ

भाजपा मंत्री की अपील… चिकन, मटन, मछली से ज्यादा खाएं बीफ

राष्ट्रीय
-भाजपा बीफ खाने का विरोध करती है, दूसरी ओर मेघालय सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री सनबोर शुलई राज्य के लोगों को चिकन, मटन और मछली की तुलना में अधिक बीफ खाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। पिछले हफ्ते कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले भाजपा के सीनियर नेता शुलई ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में हर कोई अपने मन के हिसाब से खाने को स्वतंत्र है। जिसको जो मन चाहे, वह खा सकता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्री सनबोर शुलई ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि मैं लोगों को चिकन, मटन या मछली की तुलना में अधिक बीफ खाने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। लोगों को अधिक बीफ खाने के लिए प्रोत्साहित करने से यह धारणा दूर हो जाएगी कि भाजपा गोहत्या पर प्रतिबंध लगाएगी। पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री शुलई ने यह भी आश्वासन दिया कि वह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात करेंगे ताकि य...

डॉ राजेश्वर उनियाल… भाषायी मामले में गांधी जी की गलती न दोहराएं …

राष्ट्रीय
डॉ राजेश्वर उनियाल मुंबई, महाराष्ट्र --------------------------------------------------- बंधुओ, (२९-७-२१) हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने देश की शिक्षा नीति में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए भारत की इंजीनियरिंग शिक्षा को अंग्रेजी व हिंदी के साथ ही मराठी, तमिल, बांग्ला व तेलुगू में भी प्रारंभ करने की घोषणा की। हालांकि, हो सकता है कि भावावेश में आकर कई लोग इसका स्वागत अवश्य करेंगे, परंतु यहां पर एक भयंकर चूक हो रही है, जिसे अगर समय रहते सुधारा नहीं गया, तो भविष्य में भारत में भाषाई विवाद व आंदोलन की संभावनाएं बढ़ सकती हैं । हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 1918 में गांधी जी की अध्यक्षता में इंदौर में आयोजित हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार करने की घोषणा की गई थी, फिर महात्मा गांधी जी की ही अध्यक्षता में कांग्रेस ने भी हिंदी क...
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी

उत्तराखण्ड
-उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद् रामनगर नैनीताल (उत्तराखंड बोर्ड) ने आज हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा 2021 का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। शनिवार सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखण्ड विद्यालय शिक्षा परिषद् रामनगर नैनीताल (उत्तराखंड बोर्ड) का हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा 2021 का परीक्षाफल आज (शनिवार) जारी हो गया है। सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल कोरोना महामारी के कारण 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। पिछले रिजल्ट के आधार पर हाईस्कूल/इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। इस साल 12वीं में 1.24 लाख और दसवीं में 1.48 लाख ...

कवि जसबीर सिंह हलधर का शानदार गीत… लोक में परलोक का नक्शा उतारा जा रहा है

राष्ट्रीय
जसबीर सिंह हलधर देहरादून, उत्तराखंड ---------------------------------------- गीत-स्वर्ग धरती आ रहा है -------------------------------------------- लोक में परलोक का नक्शा उतारा जा रहा है। देवता भयभीत हैं कि स्वर्ग धरती आ रहा है।। अब हवाएं मौन होंगी नीड़ निगलेगी न आँधी। यातनाएं गौण होंगी खून बेचेगी न खादी। गीत जन गण देवता के खुद हिमालय गा रहा है।। लोक में परलोक का नक्शा उतारा जा रहा है।।1 भूख से होंगी न मौतें शांति होगी मरघटों में। अब हलाला भी न होगा क्रांति होगी घूंघटो में। बिजलियों के साथ बादल भी जमीं पर छा रहा है।। लोक में परलोक नक्शा उतारा जा रहा है।।2 मौत से होगी न शादी जिंदगी आसान होगी। नर्क में होंगे जिहादी कौम की पहचान होगी। न्याय के अंगार को सूरज स्वयं दहका रहा है।। लोक में परलोक का नक्शा उतारा जा रहा है।।3 देश का कानून होगा जालिमों को अब पनौती। य...

नीरज नैथानी… डूरंड लाइन व मैकमोहन लाइन की तरह ही है पहाड़ों में ओडु

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड ------------------------------------ ओडु कई लोगों के लिए ओडु नया शब्द हो सकता है। जनाब, पहाड़ के खेतों में चिन्हांकन रूपी एक पत्थर होता है जो ओडु कहलाता है। यह एक ऐसा पत्थर होता है जो खेत या जमीन की सीमा रेखा बताता है। किसी खेत की मुण्डेर पर पत्थरों की एक सीधी लाइन होती है या संकेत मात्र के लिए एक ही पत्थर हो सकता है जो बताता है कि अमुक सीमा तक इस मालिक की जमीन है। आपसी सहमति से भूमि का बंटवारा कर लिया जाता है या जमीन किसी को बेची है तो ओडु बताता है कि इस सीमा तक अब जमीन तुम्हारी है। यूं समझ लीजिए जैसे कि डूरंड लाइन, मैक मोहन लाइन दो देशों की भौगोलिक सीमाओं का विभाजन करती हैं वैसे ही पहाड़ी खेतों में ओडु लाइन भाई बंदों का बंटवारा इंगित करती हैं। यह ओडु लाइन जमीन के साथ आदमियों को भी सीमा में रखती थी। भई तुम वहां तक हल चलाओ... वहां तक फसल बोओ.......
बदला निर्णय: अब दो अगस्त से 9वीं से 12वीं के छात्र छात्राएं ही जाएंगे स्कूल

बदला निर्णय: अब दो अगस्त से 9वीं से 12वीं के छात्र छात्राएं ही जाएंगे स्कूल

उत्तराखण्ड
-शिक्षा सचिव राधिका झा की अध्यक्षता में आज हुई बैठक में स्कूल खोले जाने में बदलाव को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूल खोलने को लेकर कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखा जाएगा। साथ ही सभी स्कूलों को अपनी खुद की SOP तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड सरकार ने 2 अगस्त से कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया था। लेकिन, आज इस फैसले में बदलाव कर दिया गया है। अब 2 अगस्त को कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को खोला जाएगा। कक्षा 6 से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्र छात्राओं के लिए दूसरे चरण में स्कूल खुलेंगे। स्कूल खुलने का दूसरा चरण 16 अगस्त से शुरू होगा यानी 16 अगस्त से 6 से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्रा स्कूल जाएंगे। तय किया गया है कि 9वीं से 12वीं तक के बच्चे केवल 4...
केदारनाथ, पंचकेदार मन्दिर समूहों के संरक्षण को बनेगी पंचकेदार सीक्रेट लैण्ड स्कैप समिति: महाराज

केदारनाथ, पंचकेदार मन्दिर समूहों के संरक्षण को बनेगी पंचकेदार सीक्रेट लैण्ड स्कैप समिति: महाराज

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। केदारनाथ व पंचकेदार मंदिर समूहों के संरक्षण के लिए पंचकेदार सेक्रेड लैण्ड स्कैप समिति की जाएगी। यह बात संस्कृति एवं एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को बैठक में कही। महाराज ने कहा कि समय-समय पर समिति की बैठक आहूत की जाएगी। सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सुभाष रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद व तरुण विजय अध्यक्ष राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के साथ शुक्रवार को बैठक हुई। महाराज ने देहरादून स्थित शौर्य स्थल में विद्युत संयोजन मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण स्तर से कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि लखऊड्यार अल्मोड़ा व चौरासी कुटिया ऋषिकेश को संरक्षित करने के लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार को पत्र भेजा जाएगा। बैठक में पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, सलाहकार INTACH व पूर्व डायरेक्टर जनरल ...
संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून की ओर से मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भेजा गया सुझाव पत्र

संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून की ओर से मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भेजा गया सुझाव पत्र

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव को सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन और जनसेवा के संकल्प को कार्यान्वित करने के उद्देश्य से सुझाव प्रेषित किए गए। संगठन के महासचिव सुशील त्यागी व प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने सुझाव पत्र प्रेषित किया। संगठन की ओर से सुझाव पत्र में कहा गया है कि दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों सहित सभी जनपदों में स्थानीय समाचार पत्रों व पोर्टल आदि पर प्रकाशित होने वाली जनहित से जुड़ी समस्याओं का सचिवालय स्तर पर संकलन किया जाय और संबंधित सचिवों को भेजा जाय। सचिव स्तर से इन्हें सीधे जनपदीय अधिकारियों को भेजा जाय और प्रति-सप्ताह इन पर की गई कार्रवाई कार्यवाही की समीक्षा भी सचिवालय स्तर पर की जाय।स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, जल-आपूर्ति, खाद्य, विद्युत आदि विभागों से सम्बद्ध जन समसयाओं की जिलेवा...