Monday, February 23News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड में एक अगस्त से खुल जाएंगे स्कूल, छठवीं से 12 तक के बच्चे आएंगे

उत्तराखंड में एक अगस्त से खुल जाएंगे स्कूल, छठवीं से 12 तक के बच्चे आएंगे

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में आगामी एक अगस्त से बच्चों के लिए भी स्कूल खुल जाएंगे, इसका निर्णय आज हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। एक अगस्त से कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र-छात्रा स्कूल जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्तावों पर निर्णय हुआ। कैबिनेट के निर्णय -ग्राम पंचायत कौसानी (जनपद बागेश्वर) को नगर पंचायत बनाया जाएगा। -जनपद ऊधमसिंहनगर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट हेतु भूमि की उपयुक्ता के संदर्भ में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार किया जाएगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की विशेष परामर्शी सेवाएं द्वारा डीपीआर तैयार की जाएगी। -उत्तराखण्ड की चतुर्थ विधानसभा 2021 का द्वितीय सत्र दिनांक 23 से 27 अगस्त तक होगा। -राज्य खाद्य योजना के लाभार्थियों के लिए मई से जुलाई 2021 तीन माह तक अतिरिक्त खाद्या...
ऊर्जा निगम के 3500 कर्मचारी हड़ताल पर, कहा.. अधिकारियों की नीति व नीयत साफ नहीं

ऊर्जा निगम के 3500 कर्मचारी हड़ताल पर, कहा.. अधिकारियों की नीति व नीयत साफ नहीं

उत्तराखण्ड
-उत्तराखंड ऊर्जा निगम के लगभग 3500 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। पिछले 20 जुलाई को एक दिन के सांकेतिक कार्य बहिष्कार के बाद कर्मचारियों ने 27 जुलाई से बेमियादी हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। लेकिन, घोषणा के बाद भी विभाग के अधिकारी मौन रहे, ऐसे में रात 12 बजे से तीनों निगमों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड ऊर्जा निगम के 3500 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। गत 20 जुलाई को कर्मचारियों ने एक दिन का सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया था। उस दिन कर्मचारियों ने घोषणा की थी कि यदि उनकी पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह 27 जुलाई से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। लेकिन, घोषणा के बाद भी विभाग के अधिकारी मौन रहे, ऐसे में रात 12 बजे से तीनों निगमों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों यूपीसीएल, यूजेवीएनएल व पिटकुल में कार्यरत सभी कर्मचार...
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन… जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन… जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। संयुक्त नागरिक संगठन के आव्हान पर कई संस्थाओं प्रतिनिधियों ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क स्थित कारगिल युद्ध स्मारक में एकत्र होकर देश के जांबाज शहीदो को श्रद्धासुमन अर्पित किये। अपनी पुष्पांजली अर्पित करते हुए इनकी याद मे दीप जलाये। इनमे तिब्बती महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था। शहीदों के प्रति देशप्रेम की भावना से प्रेरित होकर राजकीय आवासीय विद्यालय राजपुर रोड़ के प्रधानाचार्य हुक्म सिंह उनियाल के नेतृत्व में छात्र छात्राओं, तिब्बती संगठन की महिलाओ व सभी गणमान्य नागरिको ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी' का सामूहिक गान किया। कवि वीरेंद्र डंगवाल "पार्थ" ने भारतभूमि और शहीदों को नमन करते हुए धनाक्षरी छंद में देशभक्ति पूर्ण रचना पढ़ी। उन्होंने पढ़ा कि 'धड़के है दिल ...

चलो चले गांव की ओर… नौवीं किश्त.. मैंने कह दिया, बोगट्या वोगट्या तो नहीं पर रोट कटेगा

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड चलो चले गांव की ओर.... गतांक से आगे... नौवीं किश्त.. समापन से पूर्व की किश्त भैजी कल तेरे घर की महफिल में भी बौत मज्जा आया पर, सच बताना हमारे आने के बाद भाभी जी ने क्लास तो नहीं ली नरू काका ने डायरेक्टर बोडा को छेड़ा। अमा यार किसकी घरवाली बोलेगि कि दारू पिओ.. गुलछर्रे उड़ाओ.. पर मैंने पैलेई बोल दिया था कि भै बंध बैठेंगे शाम को हल्ला मत करना।तकरार की आवाज तो आ रही थी मैंने सुना, हम पे नाराज तो नहीं हो रही थीं नरू काका भी सच उगलवाने को आतुर हो रहा था। ना ना तुम्हारे लिए कुछ नहीं कह रही थी बोडा ने टालने की गरज से कहा। कुछ तो बोल ही रही थी भैजी, नरू काका भी नशे की पिनक में अड़ गया। यार वो अक्सर मेरे द्वारा दोस्तों को दी जाने वाली दावत को फालतू की दरियादिली का आरोप लगाकर ताने सुनाती रहती है कि सारी दुनिया के लिए सबकुछ लुटाते रहते हो पर मेरे लिए आज तक...

नीरज नैथानी… जल की गतिज ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में रूपांतरित करने का प्राचीनतम श्रेष्ठ उदाहरण ‘पहाड़ी घट्’

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड --------------------------------------------- मेरे गांव का घट् ------------------------------------ मैं बात कर रहा हूं पहाड़ी घट् की, जिसे आप पनचक्की अर्थात पानी से चलने वाली चक्की कह सकते हैं। वैसे इन्हें घराट के नाम से भी पुकारते हैं। जब पहाड़ के गावों में बिजली नहीं पहुंची थी और न ही डीजल इंजन से भक्क भक्क की आवाज करती चक्कियां ही चलती थीं तो उस समय ये घट् पहाड़ी जीवन की आधार शिला हुआ करते थे। कुछ-कुछ गावों में आज भी इनके अवशेष मात्र देखे जा सकते हैं। जो घराट नदियों के किनारे स्थित होते थे वे बारामासी चलते थे लेकिन, जो गधेरों के किनारे बनाए जाते थे वे वर्षाकाल में प्रचुर मात्रा में पानी उपलब्ध होने पर ही चलते थे। गेहूं अनाज पीसने का एकमात्र साधन उस समय घट् ही होता था। लेकिन, यदि आप घट् का मूल्यांकन केवल पिसाई स्थली के रूप में करेंगे तो गच्...
उत्तराखंड कोरोना कर्फ्यू अब 3 अगस्त तक, सब कुछ खुला बस रात को कर्फ्यू

उत्तराखंड कोरोना कर्फ्यू अब 3 अगस्त तक, सब कुछ खुला बस रात को कर्फ्यू

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू एक हफ्ते और बढ़ा दिया गया है यानी अब 3 अगस्त तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि, अब लगभग सबकुछ खुल गया है। कोरोना कर्फ्यू के नाम पर रात रात्रि कर्फ्यू ही रहेगा। आज ही प्रदेशभर के सभी सरकारी कार्यालयों को 100 प्रतिशत कर्मचारियों सहित खोलने का निर्णय भी लिया गया। इसके आदेश भी जारी हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि कोरोना के मामले लगातार कम तो हो रहे हैं। लेकिन, सावधानी बरतनी होगी।सरकार लगातार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर रही हैं, ऐसे में सभी लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। राजनीतिक कार्यक्रम होंगे, कोचिंग संस्थान खुलेंगे राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकेगा। लेकिन, सक्षम अधिकारी से अनुमति लेने के बाद ही आयोजन हो सकेगा। ट्रेनिंग संस्थान भी खुल सकेंगे। गौरतल...
300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात करना बेईमानी: महाराज

300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात करना बेईमानी: महाराज

उत्तराखण्ड
-कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज नेबट्टाखाल ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण किए। महाराज ने बताया कि जलागम विकास निधि के बजट में अतिरिक्त 6.50 करोड़ की वृद्धि की गई है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। सतपाल महाराज ने कहा कि हमारा मकसद चौबट्टाखाल के समग्र विकास का है, जो लोग 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात करते हैं उन्हें शायद मालूम नहीं है कि उत्तराखंड का नौजवान जो देश की रक्षा के लिए अपना खून देने में हमेंशा आगे रहता है और यहां के लोग जिनके श्रम और ईमानदारी से सभी परिचित हैं कभी भी फ्री के झांसे में नहीं आने वाले। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात करना पूरी बेईमानी है, औचित्यहीन है। कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने उक्त बात सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही। ...

उत्तराखंड में आज मिले 54 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341778 हो गया है। शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 54 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 50 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 341778 हो गया है। नैनीताल में आज सबसे ज्यादा मरीज 10 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 638 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7359 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 08, अल्मोड़ा 06, बागेश्वर 03, चमोली में 02, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 08, नैनीताल में 10, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 06, टिहरी गढ़वाल में 01, ऊधमसिंहनगर 06 और उत्तरकाशी में 0...
अब सभी सरकारी कर्मचारियों को आना होगा ऑफिस, 100 प्रतिशत उपस्थिति के आदेश जारी

अब सभी सरकारी कर्मचारियों को आना होगा ऑफिस, 100 प्रतिशत उपस्थिति के आदेश जारी

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड के सरकारी कार्यालयों में कल से शत-प्रतिशत कर्मचारी उपस्थित रहेंगे यानी कल से सभी सरकारी कर्मचारियों को ऑफिस जाना होगI। इसके आदेश प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने आज (26 जुलाई) जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के आदेश थे। नए आदेश के अनुसार उत्तराखंड राज्य में कोरोना का प्रभाव कम होने से सरकारी कार्यालयों में सभी कर्चारियों को आना होगा। नए आदेश के बाद उपस्थिति को लेकर सभी पुराने आदेश निरस्त होंगे है।...
ओड़िशा में “नई पीढ़ी” की महिलाओं का नेतृत्व करेंगी नम्रता चड्ढा

ओड़िशा में “नई पीढ़ी” की महिलाओं का नेतृत्व करेंगी नम्रता चड्ढा

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। ओड़िशा राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य तथा ओड़िशा की प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता नम्रता चड्ढा को नई पीढ़ी के उत्थान के लिए समर्पित राष्ट्रीय स्तर पर उभरते संगठन "नई पीढ़ी फाउंडेशन" ने अपने ओडिशा की महिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है। नम्रता चड्ढा का मनोनयन पत्र 'नई पीढ़ी फाउंडेशन' के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी द्वारा नई दिल्ली कार्यालय से जारी किया गया है। गौरतलब है कि नम्रता चड्ढा ओड़िशा की प्रख्यात सोशल एक्टिविस्ट और अधिवक्ता हैं। वह महिला अधिकार अभियान की चेयर पर्सन, माध्यम ओड़िशा की प्रेसिडेंट सहित कई संस्थाओं में वरिष्ठ पदाधिकारी हैं, साथ ही वह ओड़िशा के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के शिकायत निवारण समिति की सदस्य व सलाहकार भी हैं। मानवाधिकार से मास्टर डिग्री हासिल करने वाली नम्रता उत्कल विश्वविद्यालय से सामाजिक कार...