तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय हादसा, भीलवाड़ा की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में भागवत कथा सुनने आई राजस्थान की दो महिला श्रद्धालुओं की शुक्रवार सुबह तप्त कुंड में स्नान के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। दोनों महिलाएं प्रभु का नाम जपते हुए लगातार 108 डुबकी लगा रही थीं, तभी अचानक कुंड के भीतर ही बेहोश हो गईं। पुलिस के अनुसार प्राथमिक तौर पर अत्यधिक समय तक पानी में डुबकी लगाने से ऑक्सीजन की कमी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारणों से यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भीलवाड़ा से श्रद्धालुओं का एक दल गत चार सितंबर को बदरीनाथ पहुंचा था। शुक्रवार सुबह लगभग 4:30 बजे दल के चार महिला और एक पुरुष श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन से पूर्व पुरुष श्रद्धालु अमर चंद्र शर्मा पुरुषों के तप्त कुंड में चले गए, जबकि चार महिलाएं महिला तप्त कुंड में स्नान करने लगीं।
साथ स्नान कर रहीं श्रद्धालुओं ने बताया कि रामू देवी (...










