Saturday, February 28News That Matters

नगर निगम देहरादून में विवाद पर बड़ा फैसला: शहरभर में खत्म हुआ सफाई बहिष्कार, वार्ड 38 में हड़ताल जारी

नगर निगम देहरादून में विवाद पर बड़ा फैसला: शहरभर में खत्म हुआ सफाई बहिष्कार, वार्ड 38 में हड़ताल जारी

नगर निगम देहरादून के वार्ड संख्या 38 में माननीय पार्षद एवं सफाई कर्मचारी के मध्य उत्पन्न हुए विवाद के तहत सफाई कर्मचारियों द्वारानगर निगम के समस्त वार्ड में सफाई कार्य बहिष्कार किया गया था तथा कल सफाई कर्मचारी यूनियन द्वारा इस प्रकरण का ज्ञापन देकर शासन से अवगत कराने की कार्यवाही की माँग की गई थी

उक्त प्रकरण के संदर्भ में आज सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री सोनू खेरवाल जी सचिव श्री धीरज भारती जी तथा नगर निगम महासंघ के अध्यक्ष श्री सतेंद्र कुमार जी एवं सचिव श्री योगेश आनंद जी द्वारा माननीय महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी एवं नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल जी के समक्ष उचित कार्यवाही की माँग की गई।
नगर आयुक्त महोदया द्वारा बताया गया की उनके द्वारा शासन को पत्र लिखकर भेज दिया गया है तथा नगर निगम के कर्मचारियों पार्षद के लिए आचरण नियमावली हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का प्रस्ताव भी दिया गया है जिससे जनहित में किसी भी प्रकार का घटना घटित ना और कार्य बाधित न हो पाए

वार्ता के उपरांत कर्मचारी संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आगामी होली पर्व एवं आगामी विधान सभा सत्र को दृष्टिगत रखते हुए शहर की समुचित एवं प्रभावी साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के हित में कार्य बहिष्कार को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।

हालांकि, वार्ड संख्या 38 में पार्षद एवं संबंधित सफाई कर्मचारियों के मध्य विवाद का समाधान होने तक उक्त वार्ड में कार्य बहिष्कार यथावत जारी रहेगा। शेष सभी वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई कार्य पूर्ववत संचालित किया जाएगा।

नगर निगम देहरादून नागरिकों को आश्वस्त करता है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *