Tuesday, April 14News That Matters

Day: February 27, 2026

सहकारी चुनावों की पारदर्शिता पर जोर प्रशिक्षण से मजबूत होगी सहकारी चुनाव प्रक्रिया: हंसा दत्त पांडे

सहकारी चुनावों की पारदर्शिता पर जोर प्रशिक्षण से मजबूत होगी सहकारी चुनाव प्रक्रिया: हंसा दत्त पांडे

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
दीप नगर स्थित यूसीएफ सदन सभागार में सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा एक दिवसीय निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए 80 की संख्या में अपर जिला सहकारी अधिकारी (ADO) एवं उप जिला सहकारी अधिकारी (ADCO) ने प्रतिभाग कर निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिवयूनयन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अपर निबंधक सहकारिता  आनंद शुक्ल, प्रबंध निदेशक प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन  एम.पी. त्रिपाठी तथा उप निबंधक रमिंद्री मंदरवाल शामिल रहीं।   मुख्य अतिथि हंसा दत्त पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारी चुनावों की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण अ...
काली कुमाऊँ की होली हमारी समृद्ध लोकपरंपरा और सांस्कृतिक पहचान-मुख्यमंत्री,लोहाघाट होली रंग महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां

काली कुमाऊँ की होली हमारी समृद्ध लोकपरंपरा और सांस्कृतिक पहचान-मुख्यमंत्री,लोहाघाट होली रंग महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
लोहाघाट के रामलीला मैदान में आयोजित काली कुमाऊँ होली रंग महोत्सव में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली गायन के साथ जनसमूह के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के आधार स्तंभ हैं और चम्पावत के काली कुमाऊँ की होली अपनी विशिष्ट और पारम्परिक होली गायन के लिए विशेष स्थान रखती है। उन्होने कहा होली समारोह जैसे आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संजोने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। चम्पावत में आधुनिक परिवेश के बीच भी पारंपरिक संस्कृति को जीवंत ...
देहरादून: मिलावटखोरों पर विभाग का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, मावा मंडी में तड़के 5 बजे छापेमारी से मचा हड़कंप

देहरादून: मिलावटखोरों पर विभाग का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, मावा मंडी में तड़के 5 बजे छापेमारी से मचा हड़कंप

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। होली के त्योहार से पहले राजधानी में सक्रिय मिलावटखोरों की अब खैर नहीं है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,  सचिन कुर्वे के सख्त निर्देशों पर आज जनपद देहरादून में बड़ी कार्रवाई की गई। शुक्रवार तड़के सुबह 5 बजे उपायुक्त (गढ़वाल मंडल) आर.एस. रावत के नेतृत्व में टीम ने हनुमान चौक स्थित मावा मंडी और विभिन्न डेयरी प्रतिष्ठानों पर सघन छापेमारी की। ​ ​विभाग की इस अचानक कार्रवाई से मंडी में हड़कंप मच गया। टीम ने अनिल मावा भंडार, अंबिका डेयरी, गढ़वाल मावा भंडार और टीला राम एंड संस का निरीक्षण कर संदेह के आधार पर खुले मावा और पनीर के 7 नमूने जांच के लिए लिए। कार्रवाई के दौरान विभाग की सख्ती देख कुछ बड़े मावा व्यापारी (जैन, लक्ष्मी और जायसवाल) अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से फरार हो गए। ​ ​मंडी के बाद टीम ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में स्थित डेरियों का रुख किया। यहाँ श्री गोपाल डेयरी क...
256 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

256 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र स्थित छमनिया में लगभग ₹256 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शुक्रवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएँ। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन फुटबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक सहित अन्य खेल मैदानों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही खिलाड़ियों हेतु 300 बालिकाओं की क्षमता वाले छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, मल्टीपर्पज हॉल, ऑडिटोरियम एवं गेस्ट हाउस के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्र...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

उत्तराखंड
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न जनपद देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त सेवायोजन अधिकारियो के लिए बेंगलुरु स्थित संस्था इंटरनेशनल स्कूल आफ काउंसलिंग एंड हॉलिस्टिक स्टडीज द्वारा पांच दिवसीय सर्टिफाइड करियर डेवलपमेंट प्रोफेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग के निदेशालय स्तर से लेकर जनपद स्तर तक के समस्त अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विभागीय सचिव श्री रविशंकर भी उपस्थित रहे ।संस्था की ओर से प्रशिक्षक के रूप में श्री कृष्णा अय्यर एवं श्रीमती ममता तनेजा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य राज्य के सुदूरवर्ती शिक्षण संस्थानों में करियर के प्रति छात्रों में करि...