Tuesday, June 30News That Matters

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की कार्यकर्ताओं को नसीहत, टिकट की दावेदारी पर सार्वजनिक बयानबाज़ी नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की कार्यकर्ताओं को नसीहत, टिकट की दावेदारी पर सार्वजनिक बयानबाज़ी नहीं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि पार्टी में योग्य समर्पित और संगठन के लिए निरंतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा टिकट या किसी भी प्रकार की दावेदारी को लेकर सार्वजनिक मंचों अथवा सोशल मीडिया पर बयानबाजी करना पार्टी की अनुशासन व्यवस्था के अनुरूप नहीं है यदि किसी कार्यकर्ता की कोई इच्छा, दावेदारी या सुझाव हैं तो वह उसे संगठन के समक्ष निर्धारित मंच और उचित समय पर रख सकता है महेंद्र भट्ट ने कहा कि चुनावी महत्वाकांक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वाभाविक है लेकिन उसके प्रकटीकरण की एक तय प्रकिया और समय होता है उन्होंने बताया कि मीडिया और सोशल मीडिया में टिकट की दावेदारी से जुड़े बयानों को लेकर प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक नाराज है उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि भाजपा राष्ट्र प्रथम, संगठन दूसरा और व्यक्ति अंतिम की विचारधारा पर चलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है और इसी अनुशासन ने पार्टी को यह पहचान दिलाई है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और योग्यता व समर्पण के आधार पर केंद्रीय नेतृत्व उचित समय पर संगठनात्मक प्रक्रिया के अनुसार निर्णय लेता है उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर संगठन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *