Wednesday, March 18News That Matters

उत्तरप्रदेश

एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले एक आतंकी को कानपुर से किया गिरफ्तार

एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले एक आतंकी को कानपुर से किया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी आतंकी हमले की आशंका को लेकर सतर्क उत्तर प्रदेश एटीएस को लगातार सफलता मिलती जा रही है। एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाले एक आतंकी को कानपुर से गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने 19 वर्ष के हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को कानपुर से गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट मोड पर रखने का बड़ा असर दिख रहा है। एटीएस ने बीती 12 अगस्त को जैश-ए-महुम्मद के साथ एवं अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े महुम्मद नदीम को गिरफ्तार किया था। नदीम से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद आज हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को कानपुर से पकड़ा है। नदीम को एटीएस की टीम कानपुर लेकर गई और कानपुर की फील्ड यूनिट ने शहर में कई जगह पर पड़ताल के बाद हबीबुल को फतेहपुर से धर दबोचा। इसके बाद टीम ने कानपुर में आकर इसकी ग...
मुख्‍यमंत्री योगी ने उत्‍तर प्रदेश की जनता से हर घर ति‍रंगा अभ‍ियान में बढ़चढ़ कर ह‍िस्‍सा लेने की अपील की

मुख्‍यमंत्री योगी ने उत्‍तर प्रदेश की जनता से हर घर ति‍रंगा अभ‍ियान में बढ़चढ़ कर ह‍िस्‍सा लेने की अपील की

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने आजादी के अमृत महोत्सव को हर्षोल्‍लास के साथ मनाने के ल‍िए प्रदेश की जनता से आह्वान क‍िया है। मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट कर कहा क‍ि प्रिय प्रदेश वासियो देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक भी है। आइए, 13 से 15 अगस्त तक Har Ghar Tiranga अभियान से जुड़कर, हम भी अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराकर 'आजादी का अमृत महोत्सव' में भागीदार बनें, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प से जुड़ें। जय हिंद! मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि आजादी का अमृत महोत्...
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में,एसटीएफ ने सचिवालय के एक और कर्मचारी को किया गिरफ्तार ।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में,एसटीएफ ने सचिवालय के एक और कर्मचारी को किया गिरफ्तार ।

उत्तरप्रदेश
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में,एसटीएफ ने सचिवालय के एक और कर्मचारी को किया गिरफ्तार । उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में घपले में एसटीएफ ने सचिवालय के एक और कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने दो युवाओं को पेपर बेचा था। यह भी पढ़े ;- http://uttaranchalcrimenews.com/wp-admin/post.php?post=35969&action=edit उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में घपले में एसटीएफ ने सचिवालय के एक और कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने दो युवाओं को पेपर बेचा था। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सचिवालय में न्याय विभाग में कार्यरत अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी जसपुर यूएसनगर को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़े ;-http://uttaranchalcrimenews.com/wp-admin/p...
सांसद रविकिशन स्वतंत्रता दिवस लंदन स्थित भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय में झंडारोहण करके मनाएंगे

सांसद रविकिशन स्वतंत्रता दिवस लंदन स्थित भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय में झंडारोहण करके मनाएंगे

उत्तरप्रदेश
गोरखपुर, सांसद रविकिशन इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस लंदन स्थित भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय में झंडारोहण करके मनाएंगे। वह आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वहां आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। जानकारी देते हुए सांसद ने कहा कि लदंन के उच्चायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में स्वतंत्रता दिवस के दिन नेवी शिप तरंगिनी कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, जिसमें शामिल होने का आमंत्रण उन्हें प्राप्त हुआ है। 4725 रेलकर्मियों के घर फहराया झंडा, 21 स्टेशनों पर लहरा रहा तिरंगा स्वतंत्रता सप्ताह के पहले दिन ही 4725 रेलकर्मियों के घर झंडा फहर गया। 21 रेलवे स्टेशनों पर तिरंगा लहराने लगा है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 46816 रेल कर्मचारियों को तिरंगा झंडा उपलब्ध करा दिया है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ 15 अगस्त तक सभी...
आज दिल्ली दौरे पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के विदाई समारोह में होंगे शामिल

आज दिल्ली दौरे पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के विदाई समारोह में होंगे शामिल

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर यानी बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार वह दोपहर लगभग 3.10 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के विदाई समारोह में शामिल होंगे। वहीं, गुरुवार को योगी आद‍ित्‍यनाथ नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री की वहां भाजपा के शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार भेंट भी प्रस्तावित है। जगदीप धनखड़ को म‍िले थे 528 वोट उपराष्‍ट्रपत‍ि के चुनाव में कुल 725 वोट पड़े थे। इनमें से धनखड़ को 528 वोट मिले और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट। 15 वोट अवैध पाए गए। इस तरह धनखड़ ने विपक्षी उम्मीदवार को 346 मतों से पराजित किया है, उन्हें 74.36 प्रतिशत वोट मिला। नए उप राष्‍ट्रपत‍ि जगदीप धनखड़ के बारे में जानें सबकुछ जगदीप धनखड़ का...
मुख्‍यमंत्री योगी ने आज आजादी का अमृत महोत्सव और रक्षा बंधन पर्व के एक द‍िन पूर्व प्रदेश को 150 बीएस 6 बसों की सौगात दी

मुख्‍यमंत्री योगी ने आज आजादी का अमृत महोत्सव और रक्षा बंधन पर्व के एक द‍िन पूर्व प्रदेश को 150 बीएस 6 बसों की सौगात दी

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, आजादी का अमृत महोत्सव पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी बुधवार को आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक और बस स्टैंड का उद्घाटन किया। साथ ही उन्‍होंने 150 नई BS-6 डीजल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हर जिले के लिए दो बसें आवंटित की जाएंगी। इस मौके पर सीएम योगी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को परिवहन के विकास कार्य समर्पित क‍िए। सीएम योगी ने कहा क‍ि जब 150 नई बसें शुरु करने का प्रस्‍ताव मेरे पास आया तो मैंने कहा क‍ि रक्षाबंधन के द‍िन से इन बसों के संचालन के ल‍िए कोई अच्‍छा द‍िन नहीं हो सकता है। इसल‍िए मैंने सभी ज‍िलों को दो दो बसें देने की घोषणा की और कहा क‍ि आज रात 12 बजे से अगले 48 घंटों के ल‍िए प्रदेश की सभी बहनें और बेट‍ियां मुफ्त में बसों में सफर करेंगी। यूपी को सी...
सीएम योगी ‘आगरा मेट्रो मॉडल’ का करेंगे वर्चुअली अनावरण, पढ़िए पूरी खबर

सीएम योगी ‘आगरा मेट्रो मॉडल’ का करेंगे वर्चुअली अनावरण, पढ़िए पूरी खबर

उत्तरप्रदेश
आगरा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब से कुछ देर बाद ही आगरा पहुंचने वाले हैं। ये दो घंटे तक आगरा में रहेंगे। वे दोपहर 12.30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे। यहां से कमिश्नरी चौराहा पहुंचेंगे। जहां वे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली को झंडा दिखाएंगे। इसके बाद मेट्रो ट्रेन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। यहीं पर आगरा मेट्रो ट्रेन का डिजीटल अनावरण करेंगे। दोपहर 12.45 बजे फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड रिसोर्ट में आयोजित भाजयुमो के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। सीएम यहां एक घंटा रुकेंगे। दोपहर दो बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम योगी करेंगे मेट्रो ट्रेन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा मेट्रो ट्रेन का 'लुक लांच' करेंगे। इसका रंग कैसा होगा, कैसी दिखेगी, इसमें क्या-क्या सुविधाएं हाें...
नीति आयोग के समक्ष उत्तर प्रदेश के विकास की तस्वीर पेश करेंगे सीएम योगी, पीएम मोदी भी रहेंगे उपस्थित

नीति आयोग के समक्ष उत्तर प्रदेश के विकास की तस्वीर पेश करेंगे सीएम योगी, पीएम मोदी भी रहेंगे उपस्थित

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात अगस्त को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने जा रही नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में वह कृषि, शिक्षा और नगर विकास क्षेत्रों के विशेष संदर्भ में प्रदेश के विकास का लेखा-जोखा पेश करेंगे। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर का आकार देने की दिशा में उठाए गए कदमों का भी उल्लेख करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के आठ आकांक्षात्मक जिलों और प्रदेश के 34 जिलों में चिह्नित किए गए 100 आकांक्षात्मक विकासखंडों के विकास के लिए किए गए कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत करेंगे। वह इन क्षेत्रों में प्रदेश की स्थिति को और सुधारने के लिए आयोग से सहयोग की अपेक्षा भी करेंगे। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से आयोग को उत्तर प्रदेश में दलहन और तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी दी जाएग...
UP में बड़ा फेरबदल! 12 आइएएस अफसरों का तबादला, चार प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी तैनाती मिली

UP में बड़ा फेरबदल! 12 आइएएस अफसरों का तबादला, चार प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी तैनाती मिली

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को 12 आइएएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें चार प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी तैनाती मिली है। जिन अधिकारियों के तबादले किए गए उनमें ज्यादातर सचिवालय में ही तैनात किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में शासन तथा जिला प्रशासन में काम की समीक्षा के बाद से तबादलों का दौर जारी है। शनिवार को भी 12 आइएएस अफसरों का तबादला किया गया है। बीते कई महीने से प्रतीक्षा में चल रहे चार अधिकारियों को भी कार्यस्थल पर तैनात किया गया है। सरकार ने विशेष सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सुरेन्द्र प्रसाद सिंह को अपर श्रमायुक्त, कानपुर के पद पर तैनात किया गया है। प्रतीक्षारत आशुतोष निरंजन को विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन के पद पर भेजा गया है। इसी तरह से वैभव श्रीवास्तव को विशेष सचिव गृह एवं कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के पद पर तैनात किया गया है। प्रतीक्षारत अमृत त्रिपाठी अब विशेष सचि...
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आज शनिवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंच गए हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आज शनिवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंच गए हैं।

उत्तरप्रदेश
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आज शनिवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंच गए हैं। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आज शनिवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार महेंद्र भट्ट केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे गए हैं। सीएम धामी रविवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। इससे पूर्व शनिवार को वह आजादी केअमृत महोत्सव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु, प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम व अन्य अधिकारियों की टीम भी दिल्ली गई है। सोमवार को केंद्रीय ...