भाजपा ने अब मिशन 2024 पर किया काम शुरू, चम्पावत की तर्ज पर बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान
देहरादून : भाजपा ने अब मिशन 2024 पर काम शुरू कर दिया है। लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित कर पार्टी इसी के अनुरूप रणनीति पर कदम बढ़ा रही है।
विधानसभा चुनाव की तर्ज पर रणनीति तैयार करने को कहा
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा चुनाव की तर्ज पर सभी 70 सीटों के लिए रणनीति तैयार करने को कहा है। विशेषकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उप चुनाव में चम्पावत के लिए जिस तरह पार्टी ने कारगर रणनीति तैयार की थी, उसी तरह की रणनीति आगामी लोकसभा चुनाव में भी अमल में लाई जाएगी।
लोकसभा चुनाव में अभी यद्यपि डेढ़ वर्ष का समय शेष है, लेकिन उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार इस क्रम में पिछले दो दिन दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल स...








