शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा- अगले छह महीने में विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा
देहरादून : प्रदेश में प्रत्येक सरकारी विद्यालय पर अब शासन और शिक्षा महानिदेशालय की सीधी नजर रहेगी। उच्चाधिकारी अपने कार्यालयों से विद्यालयों का आनलाइन निरीक्षण कर सकेंगे। यह सब विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से होगा। शिक्षा विभाग ने इस केंद्र की स्थापना को आइटी कंपनी कान्वेजीनियस के साथ अनुबंध किया है। शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि अगले छह महीने में विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा।
गुजरात एवं गोवा के बाद तीसरा राज्य बनेगा उत्तराखंड
शिक्षा मंत्री डा रावत ने बताया कि शिक्षा महानिदेशालय में समीक्षा केंद्र की स्थापना की जाएगी। गुजरात एवं गोवा के बाद उत्तराखंड देश का तीसरा राज्य बन जाएगा, जहां आधुनिक तकनीकी युक्त विद्या समीक्षा केंद्र होगा।
रोजगारोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सरकार ने उठाया कदम
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं आधुनिक तकनीकी का उपयोग कर अधिक विश्व...







