उत्तराखंड में बड़ी कोरोना की रफ्तार, एक संक्रमित की भी हुई मौत
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है। गुरुवार को भी प्रदेश में कोरोना के 310 नए मामले मिले। जबकि 334 मरीज स्वस्थ हुए हैं। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत भी हुई है।
उत्तराखंड में है कोरोना के 1748 सक्रिय मामले
वहीं, कोरोना संक्रमण दर 11.17 प्रतिशत रही है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1748 हो गई है। देहरादून में सबसे अधिक 974, नैनीताल में 249 और हरिद्वार में 174 सक्रिय मामले हैं।
देहरादून में सबसे अधिक संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 2776 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 2466 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 130 लोग संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा रुद्रप्रयाग में 45, हरिद्वार में 25, चंपावत व अल्मोड़ा में 14-14, पौड़ी में 12, टिहरी में नौ, बागेश्वर ...








