डीएम अभिषेक रुहेला ने रुद्राक्ष और बांज की पौध रोपित कर हरेला पर्व का किया शुभारंभ
जिले में हरेला पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। सभी विकास खंडों, तहसील स्तर एवं विद्यालयों के साथ ही वन,कृषि,उद्यान विभाग सहित स्वंय सेवी संस्थाओं,अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। वन विभाग के तत्वावधान में धनपुर गांव के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम में डीएम अभिषेक रुहेला ने रुद्राक्ष और बांज की पौध रोपित कर हरेला पर्व का शुभारंभ किया। इस दौरान गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट,डीएफओ पुनीत तोमर,सीडीओ गौरव कुमार,ग्राम प्रधान धनपुर राममूर्ति गुसाईं,प्रधान मानपुर सहित ग्रामीणों द्वारा भी पौध रोपित की।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्षाकाल में करीब 1 लाख से अधिक पौध रोपित की जाएगी। जिसकी आज से शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए जिले में जिन ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोप...




