रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक महिला तीर्थ यात्री की मौत, तीन घायल
देहरादून: आखिरकार उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार मानसून अनुमानित समय से नौ दिन बाद पहुंचा है। इसी के साथ प्रदेश में वर्षा का क्रम भी तेज हो गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिन प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भूस्खलन होने और नदी-नालों के उफान पर आने की भी आशंका है।
वहीं, आज सुबह से रुड़की, कोटद्वार, ऋषिकेश, डोईवाला, देहरादून, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहावना हो गया है। उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अभी सुचारू।
वहीं, रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड व सोनप्रयाग के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक महिला तीर्थ यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल लेकर गई। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, रुद्रप्रयाग में ...





