
श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई नगर परिक्रमा, देखें तस्वीरों में|
श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई नगर परिक्रमा, देखें तस्वीरों में|
श्री दबार साहिब परिसर से श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व नगर परिक्रमा निकली गई। इस दौरान संगतों के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। गुरुवार को साढ़े सात बजे दरबार साहिब से नगर परिक्रमा निकलने से पहले बड़ी तादाद में संगत श्रद्धालु परिसर में एकत्रित हुए। यहां से जयकारे के साथ संगत शहर के लिए निकली।
बिंदल में संगतों ने श्रद्धालुओं को चना, मुरमुरे, गुड़ का प्रसाद वितरण किया गया। यहां से श्रीमहंत के साथ संगत घंटाघर पहुंची। यहां विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने श्रीमहंत का फूल माला से स्वागत किया। जिसके बाद संगत नगर परिक्रमा के लिए आगे बढ़ी।
ऐतिहासिक झंडा मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं संगत ने श्री दरबार साहिब परिसर में बुधवार को मेले की रौनक बढ़ाई। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने संगतों को ...