Thursday, February 13News That Matters

पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली |

पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली |

पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं। इससे पहले, प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है।

पुष्कर सिंह धामी ने ली सीएम पद की शपथ|

पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली|

नरेंद्र नगर से दूसरी बार विधायक चुने गए सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। रेखा सोमेश्वर से तीसरी बार विधायक बनीं हैं। 2016 में कांग्रेस से बीजेपी में आई। 2017 से उनके पास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार था।

गणेश जोशी और धन सिंह रावत ली शपथ|

गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। गणेश जोशी ने शपथ के बाद पीएम मोदी को सैल्यूट किया। इसके बाद धन सिंह रावत ने शपथ ली। धन सिंह रावत श्रीनगर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में ली शपथ|

प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इस दौरान संतों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने प्रेम चंद अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली|

सतपाल महाराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने सतपाल महाराज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए ब्यूरो रिपोर्ट |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *