बदरीनाथ, मंगलौर में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 जुलाई को होगा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त होते ही उत्तराखंड के चमोली औऱ हरिद्वार जिले में फिर से चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस बार चमोली करी बदरीनाथ और हरिद्वार की मंगलौर विधानसबा सीट पर उपचुनाव के लिए आचार संहिता लगी है। दरअसल चुनाव आयोग ने दोनों रिक्त विधानसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान किया है। दोनों सीटों पर 10 जुलाई को वोट डाले जाएंगे जबकि 13 जुलाई को नतीजे आएंगे।
चुनाव आयोग ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान किया है। इनमें मंगलौर औऱ बदरीनाथ भा शामिल हैं। मंगलौर विधायक रहे सरवत करीम अंसारी के निधन के कारण ये सीट रिक्त हो गई थी। जबकि बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने पाला बदल लिया था जिस वजह से यहां उपचुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश में खाली दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग ने 10 जून को अधिसूचना जारी कर दी है
इसके लिए 14 जून को चुनाव से...








