सहस्त्रताल ट्रैकिंग हादसे की होगी मजिस्टीरियल जांच, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश
उत्तरकाशी के सहस्त्रताल ट्रैकिंग रूट पर खराब मौसम के कारण ट्रैकिंग दल के साथ हुए हादसे की मजिस्टीरियल जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मुख्य सचिव ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। गढ़वाल आयुक्त को मामले की व्स्तृत जांच के आदेश दिए हैं। इस हादसे में 9 ट्रैकर्स ने जान गंवाई।
बता दें कि उत्तरकाशी औऱ टिहरी की सीमा पर स्थिति सहस्त्रताल के लिए 39 मई को 22 सदस्यों के एक दल ट्रैकिंग के लिए निकला था। 3 जून को यह दल सहस्त्रताल बेस कैंप पहुंचा था, लेकिन अचानक वहां मौसम खराब होने के कारण फंस गया। भारी बर्फबारी, घने कोहरे और अत्यधिक ठंड के कारण ट्रैकर्स रास्ता भटक गए थे। तीन दिन ट्रैकर्स की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सेना, वायुसेना, एसडीआरएफ की मदद से 13 ट्रैकर्स को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया था जबकि हादसे में 9 ट्रैकर्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ...








