मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई ने की छापेमारी, ट्वीट कर कहा- हम जांच में करेंगे सहयोग
नई दिल्ली, दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। दिल्ली में आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई टीम शुक्रवार सुबह से छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने सिसोदिया के घर पर भी छापेमारी की है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली और पंजाब के अलावा सात राज्यों में 21 जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। सिसोदिया के अलावा तीन अधिकारियों पर केस दर्ज हुआ है।
जांच में सहयोग करेंगे- सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की कार्रवाई के बाद ट्वीट भी किए हैं। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि हम लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक ...








