Thursday, March 26News That Matters

देश-विदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस का करेंगे उदघाटन मुख्यमंत्री योगी तथा केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस का करेंगे उदघाटन मुख्यमंत्री योगी तथा केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी रहेंगे मौजूद

देश-विदेश
लखनऊ,   उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास को लेकर बेहद गंभीर योगी आदित्यनाथ सरकार ने पीएम नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर प्रदेश के बुनियादी विकास के बड़े अंग रोड कनेक्टिविटी पर अपना ध्यान सत्ता संभालने के पहले दिन से ही केंद्रित किया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बाद प्रदेश के विकास को रफ्तार देने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 16 जुलाई को जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस का उदघाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से नई दिल्ली से चलकर 10:30 बजे कानपुर में वायु सेना के एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके पांच मिनट बाद पीएम मोदी के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित...
भाजपा आज कर सकती है उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी की घोषणा, कौन-कौन हैं रेस में.

भाजपा आज कर सकती है उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी की घोषणा, कौन-कौन हैं रेस में.

देश-विदेश
नई दिल्ली, राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंकाने वाली भाजपा आज उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। आज भाजपा द्वारा संसदीय बोर्ड की बैठक में उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देने की संभावना है। बता दें कि इसके संसदीय बोर्ड में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य शामिल हैं जो इस नाम पर मुहर लगाएंगे। माना जा रहा है कि इस बार किसी अल्पसंख्यक वर्ग के चेहरे पर पार्टी दांव लगा सकती है। एनडीए के सहयोगी दलों से ली जाएगी राय सूत्रों के अनुसार सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में प्रमुख सहयोगी दलों को भी भाजपा अपने उम्मीदवार का नाम बताएगी। यह चुनाव पर आम सहमति लेने के लिए विभिन्न दलों के साथ एकराय होने का जरिया होगा। माना जा रहा है कि विपक्ष भी राष्ट्रपति चुनाव की तरह उपराष्ट्रपति चुनाव में भी...
I2U2 समिट: कल मिलेंगे PM मोदी-बाइडन, जानें क्या होगा बैठक का टॉप एजेंडा

I2U2 समिट: कल मिलेंगे PM मोदी-बाइडन, जानें क्या होगा बैठक का टॉप एजेंडा

देश-विदेश
I2U2 समिट: कल मिलेंगे PM मोदी-बाइडन, जानें क्या होगा बैठक का टॉप एजेंडा | I2U2 ग्रुप की पहली समिट में 14 जुलाई को भारत, इजरायल, अमेरिका और यूएई के नेता वर्चुअली आमने-सामने होंगे. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, यूएई के राष्ट्रपति जायद अल नाहयान, इजरायली प्रधानमंत्री येर लापिद बैठक करेंगे. हालांकि इससे पहले I2U2 ग्रुप के नेताओं की एक बैठक अक्टूबर 2021 में भी हो चुकी है. तब उसमें भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल हुए थे. अब पहली बार सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष मुलाकात कर रहे हैं. पश्चिम एशिया का क्वाड I2U2 शिखर सम्मेलन को पश्चिम एशिया का क्वाड कहा जा रहा है. इस समूह में 'आई 2' इंडिया और इजरायल के लिए, वहीं 'यू 2' यूएस और यूएई के लिए है. अब रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस बैठक के टॉप एजेंडे म...
पुतिन ने यूक्रेन के लोगों को ऑफर की रूस की नागरिकता, सिटीजनशिप ऑर्डर पर किया साइन यूक्रेन में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश |

पुतिन ने यूक्रेन के लोगों को ऑफर की रूस की नागरिकता, सिटीजनशिप ऑर्डर पर किया साइन यूक्रेन में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश |

देश-विदेश
पुतिन ने यूक्रेन के लोगों को ऑफर की रूस की नागरिकता, सिटीजनशिप ऑर्डर पर किया साइन यूक्रेन में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश | वर्ष 2019 में नागरिकता देने की प्रक्रिया सबसे पहले दोनेत्सक और लुहांस्क के लोगों के लिए शुरू की गई थी और इस साल विद्रोहियों के कब्जे वाले दोनों क्षेत्रों की करीब 18% आबादी यानी 7,20,000 से ज्यादा लोगों को रूसी पासपोर्ट दिए गए। पुतिन ने यूक्रेन के लोगों के लिए ऑफर किया रूस की नागरिकता, सिटीजनशिप ऑर्डर पर किया साइन यूक्रेन में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को यूक्रेन के सभी लोगों को रूसी नागरिकता देने के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर किया है। पुतिन ने त्वरित प्रक्रिया का विस्तार करते हुए एक आदेश पर हस्ताक्षर किया है। अब तक यूक्रेन के दोनेत्सक, लुहांस्क शहर के साथ दक्षिणी जापोरिजिया और खेरसान के लोगों के लिए ही नागरिकता की प्रक्रिया ...
रूस और युक्रेन युद्ध को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर UNSC में बोला भारत, मौजूदा हालात को लेकर कही ये बात |

रूस और युक्रेन युद्ध को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर UNSC में बोला भारत, मौजूदा हालात को लेकर कही ये बात |

देश-विदेश
रूस और युक्रेन युद्ध को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर (UNSC )में बोला भारत, मौजूदा हालात को लेकर कही ये बात | रूस और युक्रेन युद्ध को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बयान दिया है और कहा है कि हम यूक्रेन के लोगों की पीड़ा को कम करने के सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं. रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 139 दिनों से युद्ध जारी है और रूस लगातार यूक्रेन के कई शहरों पर हमले कर रहा है. इसके बाद यूक्रेन के कई शहर तबाह हो गए हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं. इस रूस और युक्रेन युद्ध को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बयान दिया है. भारतीय स्थाई मिशन के काउंसलर प्रतीक माथुर ने यूएनएससी में कहा कि भारत यूक्रेन की स्थिति को लेकर काफी चिंतित है और हम यूक्रेन के लोगों की पीड़ा को कम करने के सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं. 'यूक्रेन की स्थिति को...
कांग्रेस के कई विधायकों के भाजपा में जाने की अटकलें, पढ़िए पूरी खबर

कांग्रेस के कई विधायकों के भाजपा में जाने की अटकलें, पढ़िए पूरी खबर

देश-विदेश
पणजी, गोवा में कांग्रेस विधायकों में बगावत के सुर उठ रहे हैं। राज्य में कांग्रेस के कई विधायकों के भाजपा में जाने की अटकलें हैं। बताया जा रहा है कि माइकल लोबो और उनकी पत्नी डेलियालाह लोबो, पूर्व सीएम दिगंबर कामत, केदार नाइक और राजेश फलदेसाई के अलावा कई विधायक भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कांग्रेस ने पार्टी में बगावत का जिम्मेदार माइकल लोबो और दिगंबर कामत को ठहराया है। कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया है। वहीं, पार्टी में बगावत के आरोप लगने के बाद पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिगंबर कामत की प्रतिक्रिया सामने आई है। कामत ने सोमवार को कहा, 'मैंने दिनेश गुंडू राव का एक वीडियो देखा है। वीडियो सामने आने के बाद मैं हैरान और स्तब्ध हूं। इसने मुझे शब्दों से परे चोट पहुंचाई है। दिनेश राव शनिवार रात मेरे घर पर थे, मैंने उन्हें अपनी स्थिति तब बताई थी।' '...
पीएम नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन पर लगे अशोक स्तंभ का किया अनावरण

पीएम नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन पर लगे अशोक स्तंभ का किया अनावरण

देश-विदेश
नई दिल्ली, पीएम नरेन्द्र मोदी  ने नए संसद भवन पर लगे अशोक स्तंभ का अनावरण कर दिया है। पीएम मोदी ने सोमवार सुबह संसद भवन की छत पर लगे राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया। कांस्य से बना अशोक स्तंभ 6.5 मीटर ऊंचा है। इस दौरान मोदी ने नई संसद के काम में लगे लोगों से भी बातचीत की। इस मौके पर पीएम के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। पीएम ने वहां लगे दो लिवर खींचकर अशोक स्तंभ का अनावरण किया। संसद भवन की छत पर लगे अशोक स्तंभ की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस साल तक काम पूरा होने की उम्मीद सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत संसद भवन का निर्माण किया जा रहा है। नई इमारत का काम इस साल पूरा होने की उम्मीद है। यह इमारत एक त्रिकोण के आकार की होगी, इसके अंदरूनी हिस्सों में तीन राष्ट्रीय प्रतीक मुख्य रूप से होंगे जिसमें कमल, मोर और वटवृक्ष शामिल है बता दें कि ...
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देने की घोषणा की, पीएम विक्रमसिंघे को फोन कर किया सूचित |

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देने की घोषणा की, पीएम विक्रमसिंघे को फोन कर किया सूचित |

देश-विदेश
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देने की घोषणा की, पीएम विक्रमसिंघे को फोन कर किया सूचित | श्रीलंका में राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद श्रीलंकाई पार्टियां सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने पर सहमत हो गई हैं। इस बीच प्रदर्शन उग्र होता देख अज्ञात जगह पर छिपे राष्ट्रपति गोतबाया ने अधिकारियों को रसोई गैस के सुचारू वितरण को सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के कार्यालय और आधिकारिक आवास दोनों पर कब्जा कर लिया है। श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों की मांग के आगे अब श्रीलंका की सरकार झुकने के लिए मजबूर हो गई है। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के संभावित इस्तीफे के बाद सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनाने पर रविवार को सहमत हो गए। इस बीच राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने अधिकारियों को आदेश दिया ह...
यूक्रेन की एयर स्ट्राइक में रूसी टैंकों के उड़े परखच्चे, हवा में यूं उड़ा !

यूक्रेन की एयर स्ट्राइक में रूसी टैंकों के उड़े परखच्चे, हवा में यूं उड़ा !

देश-विदेश
यूक्रेन की एयर स्ट्राइक में रूसी टैंकों के उड़े परखच्चे, हवा में यूं उड़ा ! यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा शनिवार को ट्वीट किए गए एयर शॉट्स में ऐसे कई विस्फोट दिखाए गए हैं. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा नष्ट किए गए "दुश्मन के टैंक" की संख्या जल्द ही 2,000 तक पहुंच जाएगी. युद्ध प्रभावित यूक्रेन ने कहा कि उसकी वायु सेना ने नौ रूसी टैंकों को नष्ट कर दिया. दावों के सत्यापित करने के लिए उनके रक्षा मंत्रालय ने ट्विटर पर एक फुटेज शेयर किया जिसमें विस्फोटों के बाद टैंकों से बहुत घना धुआं उठता दिखा. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा शनिवार को ट्वीट किए गए एयर शॉट्स में ऐसे कई विस्फोट दिखाए गए हैं. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा नष्ट किए गए "दुश्मन के टैंक" की संख्या जल्द ही 2,000 तक पहुंच जाएगी. हालांकि, वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि फुटेज किस क्षेत्र का है. यह भी पढ़े :- http://uttaranchalcrimenew...
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, अमरनाथ यात्रा के दौरान हाईवे पर आइईडी विस्फोट की बना रहा था योजना

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, अमरनाथ यात्रा के दौरान हाईवे पर आइईडी विस्फोट की बना रहा था योजना

देश-विदेश
श्रीनगर, कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रहे सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकी मंसूबों को नाकामयाब बना दिया है। जारी वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दाैरान दहशत फैलाने के इरादे से हाईवे पर आइईडी विस्फोट की योजना बना रहे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से आइईडी बनाने की सामग्री समेत काफी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूत्रों से यह जानकारी मिली कि उत्तरी कश्मीर के जिला बारामूला में आतंकी हमले की योजना बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसओजी के जवान सेना की 19 आरआर के जवानों के साथ करीरी इलाकेे में विशेष नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी नाके के दौरान आतंकी मोहम्मद इकबाल भट पुत्र गुलजार अहमद भट निवासी तिलगाम पाइन को तलाशी के लिए रूकने को कहा। उसने नाके को तोड़ने का प्रयास किया परंतु इससे पहले कि वह कामयाब...