Wednesday, March 25News That Matters

देश-विदेश

मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर नेपाल के लुंबिनी जाएंगे, नेपाल की पीएम भी रहेंगे मौजूद

मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर नेपाल के लुंबिनी जाएंगे, नेपाल की पीएम भी रहेंगे मौजूद

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर 16 मई को नेपाल में भगवान बु्द्ध की जन्मस्थली लुंबिनी जाएंगे। वहां महामाया मंदिर में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ पूजा-अर्चना करेंगे और बुद्ध स्मारक समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के दृष्टिगत सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूजा-अर्चना के बाद जनसभा को कर सकते हैं संबोधित, नेपाली पीएम देउबा भी रहेंगे मौजूद नेपाल के रुपंदेही जिले में स्थित लुंबिनी की भारतीय सीमा सोनौली से दूरी 15 किलोमीटर है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली से विशेष विमान से कुशीनगर पहुंचेंगे। उसके बाद हेलीकाप्टर से लुंबिनी जाएंगे और करीब दो घंटे रहेंगे। एक दिवसीय दौरे पर नेपाल आ रहे प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली से कुशीनगर एयरपोर्ट आने का कार्यक्रम है। वहां से हेलीकाप्टर से वह लुंबिनी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री ...
अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर, बीएसएफ के कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर, बीएसएफ के कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

देश-विदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंच गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अमित शाह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। एक बयान में बताया गया कि दौरे की शुरुआत बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर में रुकने के साथ शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि शाह 6 आधुनिक फ्लोटिंग बार्डर आउट-पोस्ट और सुंदरवन में तैनात बोट एंबुलेंस का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह हरिदासपुर स्थित मैत्री म्यूजियम का भी शिलान्यास करेंगे। गौरतलब है कि सुंदरवन के दुर्गम क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए फ्लोटिंग बार्डर आउट पोस्ट की संख्या बढ़ा दी गई है। जबकि बोट एंबुलेंस की शुरुआत दुर्गम क्षेत्र में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए की जा रही है। ये आउट पोस्ट सतलुज, नर्मदा, कावेरी, गंगा, साबरमती, कृष्णा पर बनाई गई हैं। सिलीगुड़ी में करेंगे जनसभा अमित श...
मुख्यमंत्री योगी ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 18 मंडल मुख्यालयों में बनाये जा रहे अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 18 मंडल मुख्यालयों में बनाये जा रहे अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों में बनाये जा रहे अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण इस साल अक्टूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है ताकि हर हाल में उनमें अप्रैल 2023 से पढ़ाई शुरू की जा सके। मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर अटल आवासीय विद्यालयों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक मे विद्यालयों की मानक संचालन प्रक्रिया के बारे में प्रस्तुतीकरण भी हुआ। मुख्यमंत्री ने खासतौर पर मुरादाबाद, वाराणसी, झांसी और बस्ती मंडल मुख्यालयों पर अटल आवासीय विद्यालयों की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विभागीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर विद्यालय निर्माण और उसके संचालन की प्रगति की निगरानी करने का निर्देश दिया। च...

पीएम मोदी आज डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचेंगे, डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ करेंगे मुलाकात

देश-विदेश
पीएम मोदी की यूरोप यात्रा का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचेंगे। मोदी डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान करेंगे। इसके बाद वह व्यापार गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। साथ ही पीएम मोदी क्वीन मार्ग्रेथ II से मुलाकात भी करेंगे। जर्मनी के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर बता दें कि पीएम मोदी सोमवार को जर्मनी पहुंचे थे। भारत और जर्मनी के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। भारत के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और जर्मनी के आर्थिक सहयोग एवं विकास मंत्री वेंजा शुल्ज के बीच वर्चुअल मीटिंग में कृषि क्षेत्र को लेकर अहम समझौता हुआ। यह समझौता कृषि क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर केंद्रित है। इसके तहत दोनों देश इस क्षेत्र में साझा शोध को बढ़ावा देंगे और जानकारियां साझ...
जोधपुर में फिर उठा बवाल, झंडा फहराने को लेकर हुई हिंसा, चार पुलिसकर्मियों समेत कई घायल

जोधपुर में फिर उठा बवाल, झंडा फहराने को लेकर हुई हिंसा, चार पुलिसकर्मियों समेत कई घायल

देश-विदेश
राजस्‍थान के जोधपुर में सोमवार रात दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। ये झगड़ा जालोरी गेट चौक के बालमुकंद बिस्सा सर्कल में भगवा झंडा फहराए जाने के स्थान पर इस्लामिक चिन्ह के झंडे के साथ संघर्ष शुरू हुआ। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि आधी रात को जमकर पथराव हुआ। वहीं, इस पथराव में कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बीच-बचाव किया, लेकिन भीड़ बेकाबू हो चुकी थी, इसलिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जोधपुर के पुलिस आयुक्‍त नवज्योति गोगोई का बयान झंडा लगाने की घटना पर जोधपुर के पुलिस आयुक्‍त नवज्योति गोगोई का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। कानून के तहत कार्र...
गोवंश को गर्मी से बचाने के लिए ब्लाक स्तर पर बनेंगे आश्रय स्थल: सीएम योगी

गोवंश को गर्मी से बचाने के लिए ब्लाक स्तर पर बनेंगे आश्रय स्थल: सीएम योगी

देश-विदेश
गाय तथा गौवंश के पुर्नवास तथा उनको सुरक्षित स्थान पर रखने को लेकर बेहद चिंतित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भीषण गर्मी से इनको बचाने के बड़े अभियान में लगे हैं। टीम -09 के साथ रविवार को समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लाक स्तर पर बड़े गौ आश्रय स्थल बनाने के निर्देश दिए हैं। बड़े गौ आश्रय स्थल भीषण गर्मी से जानवर को बचाने में बड़े ही उपयोगी होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक ही स्थान पर दो से ढाई हजार गायों को समायोजित करने की क्षमता वाली गौशाला बनाएं। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर पर गौशालाएं स्थापित करने की योजना बनाएं। सभी गौशालाओं में व्यवस्था सुचारू रूप से रखी जाए। गायों को गर्मी या धूप से सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जानी चाहिए। अगर यह गौशालाएं ब्लाक स्तर पर बनेंगी तो गायों को चारा तथा ही घास भी आसानी से मिलेगी मुख्यमं...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जबरन किसी को वैक्सीन लगवाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते

देश-विदेश
देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान अभी भी जारी है। इसी बीच, टीकाकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने कहा कि टीकाकरण के लिए किसी भी व्यक्ति को बाध्य नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सरकार नीति बना सकती है और जनता की भलाई के लिए कुछ शर्तें लागू कर सकती है। कोर्ट ने ये भी कहा कि वह संतुष्ट है कि मौजूदा टीकाकरण नीति को अनुचित और स्पष्ट रूप से मनमाना नहीं कहा जा सकता है। सार्वजनिक जगहों पर जाने से नहीं रोक सकते- कोर्ट अदालत ने ये भी कहा कि कुछ राज्य सरकारों ने वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों पर सार्वजनिक जगहों पर जाने की पाबंदी लगाई है। ये आनुपातिक नहीं है। अदालत ने कहा कि ऐसे आदेश वापस लिए जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कोविड टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभावों पर डेटा सार्वजनिक करने का भी निर्देश दिया...

तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर निकले पीएम मोदी जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे, भारत और जर्मनी के बीच दोस्ती होगी मजबूत

देश-विदेश
तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर गए पीएम नरेन्द्र मोदी सोमवार सुबह जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। पीएम मोदी जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्काल्ज से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह कई बिजनेस लीडर्स से भी मिलेंगे। पीएम का यहां एक संबोधन का भी कार्यक्रम है। बर्लिन पहुंचने पर पीएम ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में अपने कार्यक्रम की जानकारी दी है। मोदी ने ट्वीट में कहा, 'मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से भारत और जर्मनी के बीच दोस्ती मजबूत होगी।' पीएम मोदी का जोरदार स्वागत पीएम मोदी ने बर्लिन में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। मोदी होटल एडलान केम्पिंस्की पहुंचे। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए गए। बता दें कि पीएम मोदी रविवार देर रात जर्मनी के लिए रवाना हुए थे। पीएम मोदी इस दौरान तीन देशों के राष्ट्राध्यक्ष से मुल...

सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा- उनके लिए गर्व की बात है उन्‍हें भारतीय सेना का नेतृत्‍व करने का अवसर मिला

देश-विदेश
सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्‍हें भारतीय सेना का नेतृत्‍व करने का अवसर मिला है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सेना का एक गौरवशाली अतीत रहा है। सेनाध्‍यक्ष ने कहा कि भारतीय सेना ने राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखा। उसी तरह इसने राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है। उन्‍हें रविवार को साउथ ब्लॉक लान में गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद उन्‍होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सेना के विभिन्न हथियारों और सेवाओं से सभी अधिकारियों को करियर और पेशेवर विकास के लिए समान अवसर मिलते हैं। वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर, सभी अधिकारी युद्ध के सभी पहलुओं पर प्रशिक्षित और उन्मुख होते हैं। जनरल मनोज पांडे ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता संघर्ष के पूरे स्पेक्ट्रम में...

पेंशन को लेकर सीएम योगी का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के तीन दिन में होगा सब भुगतान

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश में अब रिटायरमेंट के बाद किसी भी सरकारी कर्मी को अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि रिटायरमेंट के तीन दिन के अंदर ही सभी सरकारी कर्मियों का पेंशन पेमेंट आर्डर जारी होने के साथ ही उनके अन्य भुगतान की प्रक्रिया भी समाप्त होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिन में करीब 11.30 बजे लोक भवन के हाल में ई-पेंशन पोर्टल व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत करेंगे। सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मचारियों को पेंशन के लिए मुख्यमंत्री आनलाइन रजिस्ट्रेशन और भुगतान से संबंधित ‘ई-पेंशन पोर्टल’ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रमिक दिवस पर सरकारी कर्मचारियों को यह बड़ा तोहफा देंगे। इसके साथ ही आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में होने वाले एक अन्य कार्यक्रम में कुछ श्रमिकों से संवाद भी क...