Tuesday, March 17News That Matters

देहरादून

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा का बड़ा बयान, कहा- आरएसएस और मुस्लिम लीग ने दिया था अंग्रेजों का साथ |

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा का बड़ा बयान, कहा- आरएसएस और मुस्लिम लीग ने दिया था अंग्रेजों का साथ |

देहरादून
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा का बड़ा बयान, कहा- आरएसएस और मुस्लिम लीग ने दिया था अंग्रेजों का साथ | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सबसे पहले खुद को बदले और अंग्रेजों के बनाए कानूनों को बदले। माहरा ने कहा कि हम नहीं मानते कि लैंसडौन गुलामी का प्रतीक है। इस नाम की अपनी एक अगल पहचान है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रोज नए-नए शिगूफे छोड़कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। ब्रिटिशकाल में रखे गए लैंसडौन नाम को बदले जाने से पहले ही उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस कवायद का विरोध किया है। अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बड़ा बयान दिया है। माहरा ने कहा कि आरएसएस और मुस्लिम लीग ने अंग्रेजों का साथ दिया था।   पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सबसे पहले खुद को बदले और अंग्रेजों के बनाए कानूनों को बदले। क्योंकि अंग्रेजो...
राजधानी में स्कूल यूनिफार्म बेचने वाले कर रहे करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी, ऐसे हुआ खुलासा |

राजधानी में स्कूल यूनिफार्म बेचने वाले कर रहे करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी, ऐसे हुआ खुलासा |

देहरादून
राजधानी में स्कूल यूनिफार्म बेचने वाले कर रहे करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी, ऐसे हुआ खुलासा | राजधानी में जीएसटी चोरी के खेल से सरकार को करोड़ों के नुकसान का अनुमान है।अभिभावकों का कहना है कि वह यूनिफार्म के दामों में कुछ डिस्काउंट की मांग करते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि, जो रेट तय है वही देना होगा। अगर आप कम देना भी चाहोगे तो यूनिफार्म विक्रेता साफ इंकार कर देगा। जीएसटी बिल के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार तमाम जागरूकता अभियान चला रही है। इसके लिए बिल लाओ, इनाम पाओ योजना भी चलाई जा रही है। इसके इतर विभाग भी लगातार सत्यापन में जुटा है। बावजूद इसके राजधानी में स्कूल यूनिफार्म बिक्री में करोड़ों की जीएसटी चोरी की जा रही है। अभिभावक जीएसटी बिल मांगते हैं तो उन्हें एक कैश मेमो थमा दिया जाता है। देखिये कैसे हो रहा है इस जीएसटी चोरी से सरकार को नुकसान। बिल मांगों तो मिल रह...
ध्वस्त होगी 1960 में बनी देहरादून की ‘वीवीआईपी’ यमुना कॉलोनी, बनेंगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग|

ध्वस्त होगी 1960 में बनी देहरादून की ‘वीवीआईपी’ यमुना कॉलोनी, बनेंगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग|

देहरादून
ध्वस्त होगी 1960 में बनी देहरादून की 'वीवीआईपी' यमुना कॉलोनी, बनेंगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग| वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद पुराने भवनों को नया रंग-रूप देकर इन्हें उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों को आवंटित किया गया। तब से यमुना कॉलोनी को वीवीआईपी का रुतबा भी मिल गया। अविभाजित उत्तर प्रदेश के जमाने में वर्ष 1960 में 25.2 हेक्टेयर भूमि पर बनी यमुना कॉलोनी आने वाले दिनों में कल की बात हो जाएगी। सिंचाई विभाग के प्रस्ताव पर सरकार आगे बढ़ी तो कॉलोनी के जीर्णशीर्ण भवनों की जगह मल्टीस्टोरी बिल्डिंग नजर आएंगी। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। यूपी में सिंचाई विभाग की ओर से किया गया यह प्रयोग सफल रहा है। वहां सिंचाई विभाग की पुरानी कॉलोनियों को ध्वस्त कर पीपीई मोड पर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निमार्ण किया ...
नहाय खाय पर हुई घरों की साफ-सफाई, आज दूसरे दिन खरना, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू|

नहाय खाय पर हुई घरों की साफ-सफाई, आज दूसरे दिन खरना, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू|

देहरादून
नहाय खाय पर हुई घरों की साफ-सफाई, आज दूसरे दिन खरना, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू| छठ पूजा त्योहार शुक्रवार से नहाय खाय पर घरों की साफ सफाई के साथ शुरू हो गया है। भगवान सूर्य और छठी माता को समर्पित छठ पर्व चार दिन चलेगा। छठ पूजा में संतान के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। व्रत को महिलाओं के साथ पुरुष भी रखते हैं। नारायण ज्योतिष संस्थान के संस्थापक आचार्य विकास जोशी ने बताया कि कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को पहले दिन शुक्रवार को नहाय खाय पर महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई की। घरों में चने की दाल, लौकी की सब्जी और भात प्रसाद के रूप में बना। दूसरे दिन आज शनिवार को खरना है। इस दिन महिलाएं गुड़ की खीर का प्रसाद बनाएंगी और रात को ग्रहण करेंगी। प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है। इसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। छठ पूजा के तीस...
राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार, जानिए कब तक होगी मुराद पूरी |

राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार, जानिए कब तक होगी मुराद पूरी |

देहरादून
राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार, जानिए कब तक होगी मुराद पूरी | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे दी थी, लेकिन अभी तक कर्मचारियों की डीए की मुराद पूरी नहीं हो पाई है। प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री के पास है।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि सीएम उनकी मुराद जल्द पूरी करेंगे। राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) के लिए राज्य स्थापना दिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है। नौ नवंबर के आसपास डीए जारी होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस और चार प्रतिशत डीए देने पर सहमति बनी थी। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन दोनों प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। सीएम ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे द...
दिवाली पर हुई आतिशबाजी से स्टोर में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू, सामान जलकर स्वाह |

दिवाली पर हुई आतिशबाजी से स्टोर में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू, सामान जलकर स्वाह |

देहरादून
दिवाली पर हुई आतिशबाजी से स्टोर में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू, सामान जलकर स्वाह | सभासद ईश्वर रौथान ने बताया कि आतिशबाजी के कारण कबाड़ स्टोर में आग लगी। स्टोर में रखे गत्ते में आग लगने से यहां रखा सारा माल जल गया। बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक स्टोर में बहुत नुकसान हो चुका था। कोतवाली अंतर्गत दीपावली की रात में हरिद्वार रोड स्थित एक कबाड़ स्टोर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को किसी तरह बुझाया।भानियावाला हरिद्वार रोड पर आमिर का कबाड़ी का स्टोर है। दिवाली की रात यहां आग लगी थीं। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि आतिशबाजी के कारण स्टोर में आग लगी। स्टोर में रखे गत्ते में आग लगने से सारा माल जल गया। सभासद ईश्वर रौथान ने बताया कि सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को द...
मिल गई राजाजी की ‘रानी’, बैटरी खत्म होने से नहीं हो पा रही बाघिन की मॉनीटरिंग |

मिल गई राजाजी की ‘रानी’, बैटरी खत्म होने से नहीं हो पा रही बाघिन की मॉनीटरिंग |

देहरादून
मिल गई राजाजी की 'रानी', बैटरी खत्म होने से नहीं हो पा रही बाघिन की मॉनीटरिंग | करीब एक महीने पहले राजाजी टाइगर रिजर्व की रानी नाम की बाघिन लापता हो गई थी। अधिकारियों के नेतृत्व में कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। इस दौरान बेरीवाड़ा और रामगढ़ रेंज में बाघ के पदचिह्न मिले थे। माप लेकर इनका मिलान कराया गया और दोनों रेंज में ट्रैप कैमरे बढ़ाए गए। एक महीने से लापता बाघिन राजाजी टाइगर रिजर्व में ही है। बेरीवाड़ा रेंज में लगाए गए ट्रैप कैमरों में उसकी गतिविधियां कैद होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। बाघिन के गले में दिसंबर 2020 में लगाया गया सेटेलाइट रेडियो कॉलर भी सुरक्षित है। हालांकि, उसकी बैटरी खत्म होने से बाघिन की मॉनीटरिंग नहीं हो पा रही है। शिवालिक वृत्त के वन संरक्षक एवं राजाजी टाइगर रिजर्व के कार्यवाहक निदेशक राजीव धीमान ने बताया कि करीब एक महीने पहले रानी नाम की बाघिन ल...
देहरादून दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश |

देहरादून दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश |

देहरादून
देहरादून दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के पूर्व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश | विजिलेंस ने करीब डेढ़ माह तक इस मामले में गोपनीय जांच की। इसके अलावा राज्य सहकारी बैंक के पूर्व महाप्रबंधक दीपक कुमार के खिलाफ भी इसी तरह की शिकायत मिली थी। अब दोनों अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश हो गए हैं। दुग्ध संघ और राज्य सहकारी बैंक के दो पूर्व अधिकारियों के खिलाफ शासन ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। विजिलेंस ने गोपनीय शिकायत के आधार पर इनकी प्राथमिक जांच की थी। इस क्रम में सतर्कता समिति ने बुधवार को विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं। शासन से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून दुग्ध संघ के पूर्व प्रभारी महाप्रबंधक मानसिंह पाल के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की गोपनीय शिकायत मिली थी। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप थे। विजिलेंस ने करीब डेढ़ माह तक इस मामले में गोप...
मंदिर में लड़की छेड़ने वाले बयान से पलटे दुष्यंत गौतम, विपक्ष के एतराज पर दिया अब ये जवाब|

मंदिर में लड़की छेड़ने वाले बयान से पलटे दुष्यंत गौतम, विपक्ष के एतराज पर दिया अब ये जवाब|

देहरादून
मंदिर में लड़की छेड़ने वाले बयान से पलटे दुष्यंत गौतम, विपक्ष के एतराज पर दिया अब ये जवाब| मंगलवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बयान दिया कि कांग्रेसी मंदिर में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। गौतम के इस विवादित बयान की सियासी हलकों में खूब चर्चा रही। बुधवार को गौतम के बयान पर कांग्रेस के एतराज को लेकर प्रश्न पूछा गया तो सफाई दी कि उन्होंने पूर्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान और सोच पर टिप्पणी की थी, न कि अपनी निजी राय रखी थी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम एक दिन बाद ही लड़की छेड़ने वाले बयान से पलट गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान था कि मंदिरों में लड़की छेड़ने जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी की बात ही कही थी। कांग्रेस नेताओं के एतराज पर उन्होंने कहा कि वे मंदिर जाने की मंशा अपने नेता राहुल गांधी से पूछें। कांग्रेस का आरोप है कि मंगलवार ...
लाइनों में खड़े होने का झंझट खत्म, सरकारी अस्पतालों में भी मिलेगी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा |

लाइनों में खड़े होने का झंझट खत्म, सरकारी अस्पतालों में भी मिलेगी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा |

उत्तराखण्ड, देहरादून
लाइनों में खड़े होने का झंझट खत्म, सरकारी अस्पतालों में भी मिलेगी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा | मरीज घर से ही पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद उन्हें टोकन नंबर दिया जाएगा। फिर दिए गए वक्त पर वह अस्पताल पहुंचकर बिना इंतजार किए इलाज करा सकेंगे। उत्तराखंड के राजकीय चिकित्सालयों व मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ऑनलाइन पंजीकरण व टोकन की सुविधा मिलेगी। इस व्यवस्था के लागू होने से मरीजों व उनके तीमारदारों को पंजीकरण के लिए लाइन में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सिस्टम बनाने के निर्देश दिए। मरीज घर से ही पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद उन्हें टोकन नंबर दिया जाएगा। फिर दिए गए वक्त पर वह अस्पताल पहुंचकर बिना इंतजार किए इलाज करा सकेंगे। सचिवालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समी...