Monday, July 6News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड: 28 अप्रैल से शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र, शासन ने नोडल अधिकारियों की तैनाती के दिए सख्त आदेश

उत्तराखंड: 28 अप्रैल से शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र, शासन ने नोडल अधिकारियों की तैनाती के दिए सख्त आदेश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून  उत्तराखंड की राजनीति और विधायी कामकाज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश की पंचम विधानसभा का विशेष सत्र आगामी 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) से देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आहूत होने जा रहा है। शासन ने इस सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी विभागों को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ​प्रमुख सचिव ने जारी किए दिशा-निर्देश ​प्रमुख सचिव सहदेव सिंह द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य-संचालन नियमावली-2005 के तहत सत्र के दौरान प्राप्त होने वाली सूचनाओं और विधायी कार्यों के समन्वय के लिए सख्त व्यवस्था लागू की गई है। हालांकि, शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस विशेष सत्र के दौरान वर्तमान में कोई भी नया विधायी कार्य (Legislative Work) लिया जाना प्रस्तावित नहीं है। ​ ​ सभी नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सत्र की अवधि ...
देश के प्रथम गांव माणा पहुंचे CM धामी; महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल को सराहा

देश के प्रथम गांव माणा पहुंचे CM धामी; महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल को सराहा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण किया तथा वहां आए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुखद एवं प्लास्टिक मुक्त हरित यात्रा बनाने की अपील करते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर माणा गांव की महिलाओं ने पारंपरिक मांगलगीत गाकर एवं स्थानीय उत्पाद भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस आत्मीय स्वागत के लिए ग्रामीण महिलाओं का आभार व्यक्त किया और उनकी परंपराओं एवं संस्कृति की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव की शत-प्रतिशत “लखपति दीदियों” से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को गुणवत्तापूर्ण बताते हुए कहा कि ये उत्पाद न केवल स्थानीय आजीविका को सश...
विधि-विधान के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजी केदारपुरी

विधि-विधान के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजी केदारपुरी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा शुरु होने पर देशवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए, उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का पालन करने का आग्रह किया है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रेषित अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि - देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के दर्शन सहित चारों धामों की यह पावन यात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का एक भव्य उत्सव है। जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्राओं से भारतीय संस्कृति को एक नई दिशा दी थी। जगद्गुरु रामानुजाचार्य और जगद्गुरु माध्वाचार्य ने भी अपने धर्मविचारों को समृद्ध करने के लिए बद्रीनाथ की यात्रा की थी। आज भी हिमालय की गोद में विराजमान ये चारों धाम हमारी शाश्वत आस्था और विश्वास के दिव्य केंद्र हैं। हर वर्ष विविध भाषाओं, परंपराओं और ...
उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश प्रारंभ

उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश प्रारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इससे राज्य के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिकाओं को खेल क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य के प्रमुख आवासीय खेल विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही पेशेवर खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, शूटिंग, जिम्नास्टिक्स, तैराकी एवं आइस स्पोर्ट्स जैसी विविध खेल विधाओं में प्रशिक्षण की व्यवस्था है। इसी प्रकार श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ में एथलेटिक्स, फुटबॉल एवं बॉक्सिंग तथा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, चंपावत में बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं बॉक्सिंग की सुविधाएं उपलब्ध हैं...
मसूरी रोड पर बन रहा नया पुल: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया 3 महीने के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य

मसूरी रोड पर बन रहा नया पुल: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया 3 महीने के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए पुल की कार्य प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण का कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों का आवागमन होता है। उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों ओर से आवागमन के लिए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो दूसरी ओर से भी शीघ्र ही पूर्ण होकर संचालित हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्...
हिमालयी चुनौतियों से मिलकर लड़ेंगे उत्तराखंड और हिमाचल, अनुभवों और तकनीक के आदान-प्रदान पर समझौता

हिमालयी चुनौतियों से मिलकर लड़ेंगे उत्तराखंड और हिमाचल, अनुभवों और तकनीक के आदान-प्रदान पर समझौता

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। पर्वतीय राज्यों की समान भौगोलिक परिस्थितियों, प्राकृतिक संरचना एवं आपदाओं की एक जैसी प्रवृत्ति को देखते हुए उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर सहमति व्यक्त की है। दोनों राज्य एक-दूसरे के अनुभवों, नवाचारों एवं कार्य प्रणालियों से सीखते हुए भविष्य में आपसी सहयोग से कार्य करेंगे। हिमाचल प्रदेश के अपर मुख्य सचिव  कमलेश कुमार पंत ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण किया। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने उत्तराखण्ड में आपदा न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया, जोखिम आकलन तथा जनजागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी की।  पंत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखण्ड दोनों ही राज्य भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं, जहां भूस्खलन, अतिवृष्टि, बादल फटना...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय, चौरास परिसर, टिहरी में भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सूर्य देवभूमि चैलेंज में भारतीय सेना के 100 जांबाज़ जवानों के साथ देशभर से आए लगभग 200 साहसिक ट्रैकर्स ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा हाई एल्टीट्यूड मैराथन में भाग लेने वाले लोगों ने केदार-बद्री ट्रेल में हेलंग से कलगोट, कलगोट से मंडल होते हुए उखीमठ तक 113 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण यात्रा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा सभी प्रतिभागियों ने अपने साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभागियों ने साहसिक प्रतियोगिता के साथ बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम सहित पंच केदार को जोड़ने वाले ऐतिहासिक और आध्यात्मिक मा...
हरिद्वार: अब गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान, DM मयूर दीक्षित की पहल पर 25 ‘मिनी सचिवालय’ शुरू

हरिद्वार: अब गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान, DM मयूर दीक्षित की पहल पर 25 ‘मिनी सचिवालय’ शुरू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
​हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से ग्रामीणों के लिए एक राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए एक बड़ी पहल की है। अब ग्रामीणों को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में 25 मिनी सचिवालयों का संचालन शुरू कर दिया गया है। ​पंचायत भवनों का हुआ कायाकल्प ​प्रशासन ने गांव के पुराने पंचायत भवनों का जीर्णोद्धार कर उन्हें 'मिनी सचिवालय' के रूप में विकसित किया है। इन सचिवालयों में ग्राम प्रधान स्वयं मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह है कि अब ग्रामीण अपने घर के पास ही सरकारी सेवाओं और जनसुनवाई का लाभ उठा सकेंगे। ​डिजिटल समाधान: हर सोमवार 'वर्चुअल जनसुनवाई' ​इस पहल को आधुनिक तकनीक से भी जोड़ा गया है। मिनी सचिवालयों में वर्...
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में आयोजित एक विस्तृत एवं महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित विषय पर विपक्ष के महिला विरोधी रवैये के संबंध में अपने विचार और तथ्य विस्तारपूर्वक रखे। उन्होंने इस विषय को केवल एक विधायी पहल नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ा हुआ ऐतिहासिक अवसर बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को निर्णय-निर्माण में समान भागीदारी देने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकता था। यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल थी, जिससे लोकतंत्र और अधिक समावेशी और संतुलित बनता। लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) जैसे विपक्...
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले,प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा,गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना।-मुख्यमंत्री

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले,प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा,गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना।-मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा 2026 का भी शुभारंभ हो गया है। दोनों धामों में प्रधानमंत्री के नाम से पहली पूजा की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन समारोह में संकल्प लेकर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नाम से पहली पूजा की और चारधाम यात्रा के सफल आयोजन तथा देश-प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार रविवार को  मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से चलकर गंगोत्री धाम पहुंची। गंगोत्री धाम में विशेष पूजा-अभिषेक के साथ 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गये। मां यमुना की डोली शनिदेव महाराज की अगुवाई में शीतकालीन प्...