Tuesday, May 19News That Matters

देहरादून

दून समेत तीन शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में, काशीपुर में अधिक खराब

दून समेत तीन शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में, काशीपुर में अधिक खराब

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून समेत तीन शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी की है। इनमें तुलनात्मक तौर पर हवा की गुणवत्ता काशीपुर में अधिक खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार काशीपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 181 रिपोर्ट किया गया है।देहरादून का एक्यूआई 142 रहा है, जबकि ऋषिकेश 117 रिपोर्ट हुआ है। ज्ञात हो कि पीसीबी एक्यूआई को छह श्रेणियों (अच्छे से गंभीर) में रिपोर्ट जारी करता है। इसमें 101 से 200 तक मध्यम श्रेणी में आता है। ...
स्वास्थ्य विभाग में जल्द तैनात होंगे 24 विशेषज्ञ चिकित्सक,‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के तहत एनएचएम द्वारा होगी नियुक्ति, चौखुटिया-पिलखी सहित अन्य स्वास्थ्य इकाइयों में दूर होगी विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी:धन सिंह रावत

स्वास्थ्य विभाग में जल्द तैनात होंगे 24 विशेषज्ञ चिकित्सक,‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के तहत एनएचएम द्वारा होगी नियुक्ति, चौखुटिया-पिलखी सहित अन्य स्वास्थ्य इकाइयों में दूर होगी विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी:धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शीघ्र ही 24 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत ‘You Quote, We Pay’ मॉडल के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती विशेषकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, पिलखी, बीरोंखाल, डीडीहाट तथा उप जिला चिकित्सालय गैरसैण में की जाएगी। इससे लंबे समय से चली आ रही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। इसी के साथ ही अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों कमी को दूर करने के प्रयास भी किये जा रहे हैं। इसी क्रम में सर्जन, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया अजमेर, राजस्थान में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला – तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण, धामी ने आश्रम हेतु 50 लाख रुपए की अतिरिक्त सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने किया अजमेर, राजस्थान में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला – तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण, धामी ने आश्रम हेतु 50 लाख रुपए की अतिरिक्त सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज अजमेर, राजस्थान स्थित अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला आश्रम, तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी, स्थानीय नागरिक तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सर्वप्रथम वे तीर्थराज पुष्कर की पवित्र भूमि पर विराजमान सृष्टि के आदि रचयिता, वेदों के प्रणेता भगवान ब्रह्माजी को साष्टांग प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थराज पुष्कर की इस तपोमय भूमि पर उपस्थित होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य एवं प्रसन्नता का विषय है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक ग्रंथों में पुष्कर, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार, गया और प्रयाग को पंचतीर्थ के रूप में वर्णित किया गया है। इनमें भी ब्रह्माजी की यज्ञस्थली पुष्कर को स...
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर IAS अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक आयोजित

सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर IAS अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक आयोजित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की एक अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव  आनंद बर्द्धन सहित सभी वरिष्ठ एवं युवा IAS अधिकारी उपस्थित रहे। यह बैठक वर्तमान में चल रहे प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन (AOC) के संदर्भ में थी | बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह किसी औपचारिक संबोधन का अवसर नहीं है, बल्कि उनकी प्रशासन के लिए संवेदनशील और आत्मीय भावनाओं को साझा करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने अपनी 25 वर्ष की यात्रा में अनेक चुनौतियों का सामना किया है और इन उपलब्धियों के पीछे राज्य के प्रशासनिक तंत्र की कड़ी मेहनत, निष्ठा और दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि— “आप सभी ने कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और संव...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिव्यांगजनों को 169 निशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलों किया वितरण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिव्यांगजनों को 169 निशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिलों किया वितरण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान परिसर में एलिम्को के माध्यम से आयोजित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल (इलेक्ट्रिक) वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) की सीएसआर निधि से 169 दिव्यांगजनों को निशुल्क इलेक्ट्रिकमोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें वितरित की गईं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस सराहनीय पहल के लिए पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा अपने निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत लगभग 1 करोड़ रुपए की धनराशि इस उद्देश्य के लिए उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि विकलांग से दिव्यांग जैसे सम्मान जनक नाम प्रधानमंत्री मोदी ने दिया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व म...
वकील मांगों को लेकर आंदोलनरत, हड़ताल खत्म कराने पहुंचे गृह सचिव शैलेश बगौली-जिलाधिकारी और एसएसपी

वकील मांगों को लेकर आंदोलनरत, हड़ताल खत्म कराने पहुंचे गृह सचिव शैलेश बगौली-जिलाधिकारी और एसएसपी

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून में वकील अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। आज गृह सचिव, डीएम और एसएसपी वकीलों के बीच पहुंचे। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 13 दिन से हड़ताल कर रहे देहरादून के वकीलों को मनाने के लिए आज राज्य के गृह सचिव शैलेश बगौली और जिलाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इससे ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी। वकीलों की सबसे प्रमुख मांगें चैंबर निर्माण और इसके लिए पर्याप्त भूमि आवंटन से जुड़ी हैं। अधिकारियों ने वकीलों को उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया और धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। गृह सचिव बगौली ने वकीलों की मांगों पर व्यापक समाधान की बात कही और कहा कि ज़िला प्रशासन इसमें पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री ने भी सहयोग का वादा किया है।गृह सचिव बगौली ने कहा कि अधिवक्ता चैंबर्स के लिए पांच बीघा ज़मीन है, जो कम पड़ रही ...
ना फाइव स्टार होटल ना क्लब रास आया, डीएम देहरादून के बेटे सनवल और सिविल ने भिक्षावृत्ति उन्मूलित बच्चों संग केक काट जन्मदिन मनाया,दे गए डीएम सविन बंसल बड़ा संदेश

ना फाइव स्टार होटल ना क्लब रास आया, डीएम देहरादून के बेटे सनवल और सिविल ने भिक्षावृत्ति उन्मूलित बच्चों संग केक काट जन्मदिन मनाया,दे गए डीएम सविन बंसल बड़ा संदेश

उत्तराखण्ड, देहरादून
ये फोटो कोई आम आदमी के बेटे की नहीं है बल्कि ये फोटो देहरादून डीएम सविन बंसल के बड़े बेटे सनव का जन्मदिन की है ये ना कोई फाइव स्टार होटल है ना कोई वीआईपी क्लब है यह देहरादून का राजा रोड़ का साधुराम इंटर कॉलेज है जहां देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने भिक्षावृत्ति उन्मूलित बच्चों को पढ़ाने के लिए एक हाइटेक विद्यालय तैयार किया और आज डीएम सविन बंसल के बेटे ने वहां इन बच्चों के बीच में जाकर जन्मदिन मनाया ये अपने आप में बड़ा संदेश है कि आखिर देहरादून के डीएम सविन बंसल की कितनी बड़ी सोच है।सनव, सिविक ने भिक्षावृत्ति उन्मूलित बच्चों संग केक काट बांटी खुशिया,डीएम के पुत्र सनव का जन्मदिन, इंटेसिव केयर सेंटर साधुराम के बच्चों संग किया सेलिब्रेट जन्मदिन सेलिब्रेट करने पर इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों में दिखा उत्साह; आपस में बांटी खुशियांस्टेटस रूपी खाई पाट गए डीएम; इंटेसिव केयर सेंटर साधुराम के बच्चो...
बांग्लादेशी गिरफ्तार: टूरिस्ट वीजा पर भारत आया, परवार चढ़ा प्यार…फिर प्रेमिका संग यहीं सचिन बनकर रह गया ममून

बांग्लादेशी गिरफ्तार: टूरिस्ट वीजा पर भारत आया, परवार चढ़ा प्यार…फिर प्रेमिका संग यहीं सचिन बनकर रह गया ममून

उत्तराखण्ड, देहरादून
बांग्लादेशी युवक ममून हसन (28) ने फेसबुक के जरिये त्यूणी में रहने वाली रीना चौहान से दोस्ती की। इसके बाद टूरिस्ट वीजा पर बार-बार देहरादून आकर प्रेम को परवान चढ़ाया। फिर रीना को अवैध रूप से बांग्लादेश ले जाकर निकाह रचा लिया।बाद दोनों बार-बार अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर बांग्लादेश और देहरादून आते-जाते रहे। हैरत की बात यह भी है कि देहरादून में ममून ने फर्जी आधार कार्ड से अपना नाम सचिन चौहान रख लिया और उसके सहारे शहर के एक क्लब में बाउंसर की नौकरी भी करने लगा। पति-पत्नी दून में अलग-अलग जगहों पर किराये पर रह रहे थे। ये अलग बात है कि दून पुलिस को उनकी भनक लग गई। बृहस्पतिवार रात दोनों को गिरफ्तार कर उनकी कारगुजारियों का पर्दाफाश कर दिया।पूछताछ में पता चला है कि रीना भले अपने पति सचिन से दूर हो गई लेकिन उसके नाम पर ममून का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनवा दिए। अब पुलिस इस फर्जीवाड़े में उसकी सहायता...
शीतलहर का असर तेज, डॉक्टरों ने कहा-जरूरी है बचाव और सही खान-पान

शीतलहर का असर तेज, डॉक्टरों ने कहा-जरूरी है बचाव और सही खान-पान

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून 21 नवंबर,2025 (सू.वि), प्रदेश में बढ़ती शीत लहर के साथ पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह-शाम को ठंड बढ़ने और सर्द हवाओं के चलने से वायरल इनफेक्शन जैसी बीमारियों के अनेक मामले सामने आ रहे हैं। जिसको लेकर राजधानी देहरादून के चिकित्सकों ने बुजुर्ग व छोटे बच्चों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है।प्रदेश में शीतलहर के साथ बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए चिकित्सकों ने छोटे बच्चों के अभिभावकों व बुजुर्गों को सर्द हवाओं से बचने के साथ खान-पान में ठंडी चीजों के सेवन से दूर रहने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम परिवर्तन के दौरान छोटी लापरवाही भी सर्दी जुकाम, बुखार, फ्लू और खांसी जैसी बीमारियों से खतरा बना देती है।चिकित्सकों ने बताया कि विशेषकर नवंबर और दिसंबर के महीने में संक्रमण फैलने का सबसे अनुकूल समय माना जाता है। जिससे कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता प्रभ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत — उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत — उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करते हुए पुराने (15 वर्ष) कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में वृद्धि को आगामी 21 नवम्बर 2026 तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना सचिव परिवहन  बृजेश कुमार संत द्वारा जारी की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में 15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में 10 गुना तक की वृद्धि की गई थी। प्रदेश की जनभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि उत्तराखंड के वाहन स्वामियों पर इसका तात्कालिक बोझ नहीं डाला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार आमजन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए ऐसे निर्णय ले रही है, जिनसे जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार...