Thursday, July 9News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड: राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का सप्तम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ।

उत्तराखंड: राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का सप्तम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ।

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून 06 अक्टूबर,2025 राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का सप्तम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन होटल सन पार्क, जीएचएस रोड देहरादून में शुरू हुआ। कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष महिला आयोग कुसुम कंडवाल, आयुष सचिव दीपेंद्र चौधरी एवं अपर सचिव आयुष शिक्षा विभाग एवं निदेशक डॉ विजय कुमार जोगदंडे मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग की संजीवनी स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. आरपी सिंह ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम सम्मिलित होते हुए संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री ने राजकीय आयुर्वेदि...
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड होगा समाप्त, राज्यपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को दी मंजूरी

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड होगा समाप्त, राज्यपाल ने अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक को दी मंजूरी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड अब इतिहास बनने जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के लागू होने के बाद प्रदेश में संचालित सभी मदरसों को अब उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त करनी होगी और उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (उत्तराखंड बोर्ड) से संबद्धता लेनी होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निर्णय राज्य में शिक्षा व्यवस्था को समान और आधुनिक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2026 सत्र से सभी अल्पसंख्यक विद्यालयों में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम (NCF) और नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत शिक्षा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि “प्रदेश का हर बच्चा — चाहे वह किसी भी वर्ग या समुदाय का हो — समान शिक्षा और समान अवसरों के सा...
बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च, प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ उत्तराखंड में सघन अभियान,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एफ.डी.ए. की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 63 औषधियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए

बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च, प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ उत्तराखंड में सघन अभियान,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर एफ.डी.ए. की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 63 औषधियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफ.डी.ए.) उत्तराखंड द्वारा पूरे राज्य में प्रतिबंधित और संदिग्ध कफ सिरप की बिक्री एवं वितरण के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार के आदेशों के क्रम में प्रदेशभर में लगातार छापेमारी की जा रही है। टीमों द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों की औषधि दुकानों से सैंपल एकत्र कर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशालाओं को भेजा जा रहा है। *एफ.डी.ए. मुख्यालय में अपर आयुक्त ताजवर सिंह जग्गी की पत्रकारवार्ता* इसी कड़ी में सोमवार को एफ.डी.ए. मुख्यालय, देहरादून में अपर आयुक्त व ड्रग कंट्रोलर (एफ.डी.ए.) एवं ड्रग कंट्रोलर ताजवर सिंह ...
देहरादून: बादशाह व नोरा की प्रस्तुति के शोर से गूंज उठा स्टेडियम

देहरादून: बादशाह व नोरा की प्रस्तुति के शोर से गूंज उठा स्टेडियम

देहरादून
देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) सीजन 2 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में नैनीताल टाइगर्स और हरिद्वार टीम आमने-सामने थीं। रोमांचक मुकाबले में हरिद्वार की Elmas टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टेडियम पहुंचे और विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित करते हुए ट्रॉफी और पुरस्कार राशि प्रदान की। फाइनल मुकाबले में क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ दर्शकों के लिए म्यूजिक का भी खास इंतजाम किया गया। रैपर बादशाह और सिंगर नोरा फतेही ने स्टेडियम में अपनी धूम मचा दी। दर्शक उनके गानों पर झूमते नजर आए और कार्यक्रम का आनंद उठाया। शाम करीब 9 बजे, नोरा फतेही ने अपने शानदार डांस से मंच पर आग लगा दी। उन्होंने “ओ साथी साथी साथी”, “तेरी नजर लग न जाए” और “प्यार दो प्यार लो” जैसे गानों ...
उत्तराखंड: IPS लोकेश्वर सिंह का संयुक्त राष्ट्र से सम्बद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में चयन हुआ,

उत्तराखंड: IPS लोकेश्वर सिंह का संयुक्त राष्ट्र से सम्बद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में चयन हुआ,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखण्ड कैडर के आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह, जो वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के पद पर कार्यरत हैं, का चयन संयुक्त राष्ट्र (UN) से सम्बद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। यह चयन एक कठिन और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है, जिसमें विश्वभर के योग्य अधिकारी भाग लेते हैं। लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं और वर्तमान में पौड़ी जनपद की पुलिस व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे हैं। अब वे अपनी नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका में संस्थागत अखंडता (Institutional Integrity), शांति स्...
उत्तराखंड: शहीद सम्मान समारोह: सीएम धामी ने शहीद परिवारों को दी करोड़ों की सौगात,

उत्तराखंड: शहीद सम्मान समारोह: सीएम धामी ने शहीद परिवारों को दी करोड़ों की सौगात,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह में हिस्सा लेकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद परिवारों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंट किए और आर्मी बैंड का निरीक्षण कर जवानों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनकी वीरगाथा को याद किया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा की, जिनमें कोटद्वार में सैनिक विश्राम गृह का जीर्णोद्धार, सैनिक कल्याण निदेशालय में कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना, और लैंसडाउन के गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर संग्रहालय का सुधार शामिल है। शहीदों के नाम पर कई सड़क मार्ग और विद्यालय भी नामित किए जाएंगे। धामी ने शहीदों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये करने, अंतिम ...
उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने जलवायु लचीलापन व जल स्थिरता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने जलवायु लचीलापन व जल स्थिरता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने आज अंतर्राष्ट्रीय जल विज्ञान संघ (आईएएचएस)की बारहवीं वैज्ञानिक सभा का उद्घाटन किया। इस सभा में दुनिया भर के प्रमुख वैज्ञानिक, शोधकर्ता एवं नीति निर्माता सतत जल संसाधन प्रबंधन, जल विज्ञान संबंधी नवाचारों एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति सहनशीलता पर विचार-विमर्श करने के लिए एकत्रित हुए। इस सभा में 49 देशों के 627 से अधिक प्रतिभागी और 682 वैज्ञानिक योगदान शामिल हैं, जो इसे आईएएचएस के इतिहास की सबसे बड़ी सभाओं में से एक बनाता है। सप्ताह भर चलने वाला यह कार्यक्रम जल स्थिरता एवं जलवायु अनुकूलन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक चर्चाओं, कार्यशालाओं व नेटवर्किंग के माध्यम से वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देगा। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सचिव उत्तराखण्ड,  आनंद बर्द्धन ने सत्र का उद्घाटन किया और जल विज्ञान अनुसंधान और इसके सामाजिक अनुप्रयोगों को आगे बढ़ाने...
उत्तराखंड: शिक्षकों की पदोन्नति पर बड़ा सवाल, टीईटी अनिवार्यता बनी बड़ी बाधा,

उत्तराखंड: शिक्षकों की पदोन्नति पर बड़ा सवाल, टीईटी अनिवार्यता बनी बड़ी बाधा,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड में पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य कर दिया है, जिससे बेसिक और जूनियर हाईस्कूल के 18 हजार से अधिक शिक्षकों की पदोन्नतियां फिलहाल रोक दी गई हैं। इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, जिला शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षा निदेशालय से स्पष्ट दिशा-निर्देश मांगे थे। इसके जवाब में निदेशालय ने सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सरकार के निर्णय से अवगत कराएं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने बताया कि चमोली, टिहरी गढ़वाल और चंपावत जिलों के अधिकारी पदोन्नति को लेकर बार-बार जानकारी मांग चुके हैं, जबकि कुछ जिलों में शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेक...
बच्चों में कफ सिरप के उपयोग पर केंद्र की एडवाइजरी को सभी जनपदों में सख्ती से लागू करने के आदेश

बच्चों में कफ सिरप के उपयोग पर केंद्र की एडवाइजरी को सभी जनपदों में सख्ती से लागू करने के आदेश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 3 अक्टूबर 2025 को जारी एडवाइजरी के अनुपालन में राज्य में भी बच्चों में कफ सिरप के विवेकपूर्ण उपयोग और वितरण पर विशेष बल दिया गया है। डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी या जुकाम की दवा नहीं दी जानी चाहिए। पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में इन दवाओं का सामान्य उपयोग अनुशंसित नहीं है। केवल विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह, सही खुराक और न्यूनतम अवधि के लिए ही इनका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मामलों में बच्चों की खांसी और जुकाम की समस्या स्वतः ठीक हो ज...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह मे किया प्रतिभाग,वीरगाथाओं को नमन करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएँ,सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह मे किया प्रतिभाग,वीरगाथाओं को नमन करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएँ,सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शहीद सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने लैंसडाउन की पावन धरती से शहीदों की अमर वीरगाथाओं और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों एवं आश्रितों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आर्मी बैंड का निरीक्षण कर आर्मी जवानों को शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी मेमोरियल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा वीर गब्बर सिंह नेगी जैसे अमर सपूतों के कारण ही आज देश सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी से भरे ताम्र कलशों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर वीर शहीदों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने मौन रखकर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्...