Wednesday, July 2News That Matters

राजनीतिक

हंगामा: वरिष्ठ नेता नवप्रभात ने ठुकराए पद, कांग्रेस आलाकमान पर खड़े किए सवाल

हंगामा: वरिष्ठ नेता नवप्रभात ने ठुकराए पद, कांग्रेस आलाकमान पर खड़े किए सवाल

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड कांग्रेस में नए पदाधिकारियों की सूची जारी होने के बाद अब नाराजगी का दौर शुरू हो गया है। कल कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने सूची पर सवाल उठाए थे तो आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नवप्रभात ने आलाकमान की सूची पर नाराजगी जताई है। नवप्रभात ने सिर्फ नाराजगी ही नहीं जताई बल्कि विभिन्न कमेटियों में उन्हें दिए गए पद भी ठुकरा दिए हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने नवप्रभात को फोन करके उन्हें दिए गए पद स्वीकार करने का अनुरोध किया। लेकिन, नवप्रभात ने वह नामंजूर कर दिया। वप्रभात ने कहा कि एआईसीसी के फैसले उत्तराखंड के लिहाज से उचित नहीं है। इस तरह से राज्य में कांग्रेस की समस्याएं हाल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी गणेश गोदियाल को अध्यक्ष बनाना चाहती थी तो ठीक है। लेकिन, उनके साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का निर्...
उत्तराखंड में गोदियाल बने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, हरीश रावत को चुनाव की कमान

उत्तराखंड में गोदियाल बने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, हरीश रावत को चुनाव की कमान

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
-उत्तराखंड में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी है। हाईकमान ने कई दिनों से चल रहे मंथन के बाद कल यानी गुरुवार को सूची जारी की। राज्य में गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति की कमान सौंपी गई है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष का पद इंदिरा हृदयेश के निधन से खाली हुआ था। शब्द रथ न्यूज ब्यूरो, (shabd rath news)। उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पुव विधायक गणेश गोदियाल की ताजपोशी हुई है। जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति की कमान सौंपी गई है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। नेता प्रतिपक्ष का पद इंदिरा हृदयेश के निधन से खाली हु...
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के नाम हुए तय, कार्यकारी अध्यक्ष भी होंगे

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के नाम हुए तय, कार्यकारी अध्यक्ष भी होंगे

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
-उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष पद और नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर पार्टी लंबे समय से मंथन कर रही है। हाई कमान ने पूरी कसरत के बाद नाम तय कर दिया हैं। उसकी घोषणा जल्द ही होगी। उत्तराखंड में इस बार कांग्रेस कार्यकारी भी बनाने हा रही है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड कांग्रेस को लेकर हाईकमान ने फैसला कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिए जाने का फैसला हुआ है। इसकी विधिवत घोषणा एक-दो दिन में होगी। सूत्रों का कहना है कि पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। एक नहीं बल्कि चार कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलक राज बेहड़, जीत राम आर्य, युवा नेता भुवन कापड़ी और राजपाल खारोला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दूसरी तरफ, हरीश रावत...
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी सांसदों ने किया प्रदर्शन, राज्यसभा/लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी सांसदों ने किया प्रदर्शन, राज्यसभा/लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

राजनीतिक, राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। कांग्रेस नेता व लोकसभा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी सांसदों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया। वहीं, लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद किसानों के मुद्दे पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद एक बार फिर लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दूसरी तरफ, नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान भी आज विरोध प्रदर्शन रैली निकाल रहे हैं। गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पेगासस जासूसी विवाद को लेकर दो दिन हंगामे की भेंट पहले ही चढ़ चुके हैं। गुरुवार यानी आज संसद के दोनों सदनों में 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई। लेकिन, कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। गौरत...
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में बीर सिंह पंवार की सक्रियता से विधायक चमोली के माथे पर बल

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में बीर सिंह पंवार की सक्रियता से विधायक चमोली के माथे पर बल

राजनीतिक
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। धर्मपुर विधानसभा में जहां अभी तक अन्य दलों के संभावित प्रत्याशी कहीं नजर भी नहीं आ रहे हैं। वहीं, भाजपा में ही विधायक विनोद चमोली को युवा चेहरा पहाड़ी प्रजा मंडल के अध्यक्ष व भाजपा नेता बीर सिंह पंवार कड़ी चुनौती देते नजर आ रहे हैं। पंवार की सक्रियता से वर्तमान विधायक विनोद चमोली के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। वर्तमान विधायक विनोद चमोली को लेकर लोगों का मानना है कि वे किसी से सीधे मुंह बात नहीं करते। उससे कार्यकर्ताओं व जनता में उनके प्रति खासी नाराजगी है। धर्मपुर की जनता बदलाव के मूड में दिख दे रही है। धर्मपुर विधानसभा मतदाताओं की दृष्टि से प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा है। जहां 50 प्रतिशत से अधिक पहाड़ी मतदाता हैं। चमोली अभी तक इन्हें अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते रहे हैं। वही पहाड़ी समाज आज उनसे नाराज दिखाई दे रहा है। साथ ही वर्तम...
कांग्रेस किस मुंह से जनता के सामने जाएगी: बंशीधर भगत

कांग्रेस किस मुंह से जनता के सामने जाएगी: बंशीधर भगत

राजनीतिक
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मंजिलें जिद्दी है और रास्ते भी। लेकिन, हम कार्यकर्ता भी कुछ कम नहीं हैं, 2022 में इतिहास बदल कर रहेंगे। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वर्तमान कैबिनेट मंत्री व देहरादून के प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत ने आज कुछ इस अंदाज में महानगर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किस मुंह से जनता के सामने जाएगी, जब उसने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा बनाए गए उत्तराखंड का विशेष राज्य का दर्जा अपनी सरकार आते ही खत्म कर दिया था। भाजपा कार्य समिति की बैठक में भगत ने कहा कि आज महानगर देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता कहलाने लायक लोगों की संख्या उंगलियों पर गिनी जा सकती है। जबकि, हमारे संगठन में एक-एक पद पाने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता प्रयत्नशील रहते हैं। हम ऐसे कार्यकर्ताओं के दम पर आने वाला इतिहास बदल कर रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन...
सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा मैं आपको चार्ज करने आया हूं

सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा मैं आपको चार्ज करने आया हूं

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
-भारतीय जनता पार्टी जिला रुद्रप्रयाग कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को तिलवाड़ा स्थित लाटा बाबा गेस्ट हाउस में हुई। महाराज ने कार्यकर्ताओं को गिले-शिकवे भुलाकर मनोयोग के साथ प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। कैबिनेट व रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं को चार्ज करने आये हैं। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गिले-शिकवे भुलाकर पूरे मनोयोग के साथ प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को तिलवाड़ा स्थित लाटा बाबा गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। महाराज ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बैटरी मोबाइल को चार्च करती है, उसी प्रकार...
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या युवाओं के साथ करेंगे केदारनाथ के दर्शन, नेहा जोशी ने दिया निमंत्रण

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या युवाओं के साथ करेंगे केदारनाथ के दर्शन, नेहा जोशी ने दिया निमंत्रण

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
-भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या युवाओं से भेंट कर दिया उन्हें निमंत्रण शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में संगठन मंत्री बीएल संतोष और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से भेंट की और उन्हें नवीन दायित्व दिए जाने के लिए आभार प्रकट किया। संगठन मंत्री ने उन्हें सेवा ही संगठन की भावना को सार्थक सिद्ध करने के लिए संपूर्ण ऊर्जा व सेवा भाव के साथ भाजयुमो के कार्यों में जुटने का मंत्र प्रदान दिया। नेहा जोशी ने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बैंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या को उत्तराखंड आने व केदारनाथ के दर्शन का आमंत्रण दिया। जोशी ने बताया कि सूर्या ने निमंत्रण स्वीकार किया है। केदारनाथ यात्रा खुलते ही सूर्या यहाँ आएं...
तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी हाउस अरेस्ट, पद के लिए 50 करोड़ रुपये देने का आरोप

तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी हाउस अरेस्ट, पद के लिए 50 करोड़ रुपये देने का आरोप

राजनीतिक, राष्ट्रीय
रेवंत रेड्डी पर प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए 50 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कौशिक रेड्डी ने  रेवंत रेड्डी पर आरोप लगाया था  तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह सामने आ गई है। तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ए रेवंत रेड्डी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हैदराबाद पुलिस ने उन्हें आज अपने आवास में नजरबंद कर दिया। उनके दफ्तर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें संसद सत्र के लिए दिल्ली जाना था, लेकिन उनके घर के बाहर सुबह 3 बजे से पुलिस तैनात कर दी गई और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया गया। पुलिस का कहना है कि रेड्डी कोकापेटा जाने की योजना बना रहे थे, उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया। पार्टी ने रेड्डी को हिरासत में रखने को लेकर के चंद्रशेखर राव पर मनमानी का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चंद्रशेखर रा...
मायावती अब ब्राह्मणों की शरण में, बसपा ने तैयार किया रोड मैप

मायावती अब ब्राह्मणों की शरण में, बसपा ने तैयार किया रोड मैप

उत्तरप्रदेश, राजनीतिक
दलितों के बड़े वोट बैंक पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। -बसपा ने इसीलिए अब दोबारा सोशल इंजीनियरिंग का लिया सहारा ताकि हिंदुओं के तीर्थ स्थान अयोध्या में चुनावी राजनैतिक फसल बोई जा सके। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती को इस बात की भनक लग चुकी है कि आखिर उनके पैरों के नीचे राजनैतिक जमीन खिसक कैसे रही है। पैरों के नीचे की जमीन ब्राह्मणों की वजह से नहीं बल्कि दलितों के उस बड़े वर्ग के शिफ्ट होने से खिसक रही है, जिस पर मोदी ने धीरे-धीरे ही सही, लेकिन अपना जाल बिछाकर गैर जाटव दलितों को अपने खेमे में शामिल करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब मायावती के पास तुरुप की चाल के तौर पर सोशल इंजीनियरिंग का ही दांव बचता है। इसीलिए बसपा ने ब्राह्मणों से अपनी पार्टी में जुड़ने की पेशकश की है। यही वजह है कि हिंदुओं के बड़े तीर्थ स्थल अयोध्या से ब्राह्मण सम्मेलनों की शुरुआत करने की बात कही है। दरअस...