Saturday, March 21News That Matters

उत्तराखंड

अंकिता भंडारी प्रकरण पर बढ़ता सियासी दबाव, मुख्यमंत्री धामी आज करेंगे अहम प्रेस वार्ता

अंकिता भंडारी प्रकरण पर बढ़ता सियासी दबाव, मुख्यमंत्री धामी आज करेंगे अहम प्रेस वार्ता

उत्तराखंड
अंकिता भंडारी प्रकरण पर बढ़ता सियासी दबाव, मुख्यमंत्री धामी आज करेंगे अहम प्रेस वार्ता उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों द्वारा सरकार से कड़े सवाल पूछे जा रहे हैं, वहीं मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक अहम प्रेस वार्ता करने जा रहे हैं, जिस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री इस प्रेस वार्ता में मामले की जांच, अब तक हुई कार्रवाई और आगे की रणनीति को लेकर सरकार का पक्ष स्पष्ट कर सकते हैं। विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है, जबकि सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष जांच का दावा करती रही है। अंकिता भंडारी मामले को लेकर सड़कों से लेकर सदन तक माहौल गर्म है। ऐसे में मुख्यमंत्री की य...
अंकिता भंडारी मामले में लगाए गए आरोपों पर दुष्यंत कुमार गौतम ने अदालत का रुख किया

अंकिता भंडारी मामले में लगाए गए आरोपों पर दुष्यंत कुमार गौतम ने अदालत का रुख किया

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया और कुछ राजनीतिक दलों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने अपने ऊपर लगाए गए कथित “VIP” आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। दुष्यंत कुमार गौतम की ओर से अदालत में दाखिल याचिका में कहा गया है कि अंकिता भंडारी प्रकरण में उनका नाम बिना किसी जांच, सबूत या न्यायिक आधार के घसीटा जा रहा है, जबकि उत्तराखंड पुलिस और SIT पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि इस मामले में किसी भी VIP की कोई भूमिका नहीं थी। मानहानि याचिका के साथ दुष्यंत कुमार गौतम ने अदालत में सितंबर 2022 के दौरान अपनी लोकेशन से जुड़े दस्तावेज़ और सोशल मीडिया रिकॉर्ड भी प्रस्तुत किए हैं, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि घटना के समय वे उस स्थान पर नहीं थे और न ही उस स्थान से उनका कोई संबंध था। याचिका में यह भी कहा ...
एमडीडीए की सलियावाला धौलास में अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई, 8 से10 बीघा भूमि पर चला ध्वस्तीकरण अभियान

एमडीडीए की सलियावाला धौलास में अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई, 8 से10 बीघा भूमि पर चला ध्वस्तीकरण अभियान

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बढ़ते अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए व्यापक स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान तेज कर दिया है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत एमडीडीए की प्रवर्तन टीमें लगातार फील्ड में उतरकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है, बल्कि नियोजित विकास को सुनिश्चित करना और आम नागरिकों के हितों की रक्षा करना भी है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम द्वारा नीरज शर्मा एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा सलियावाला, धौलास, देहरादून क्षेत्र में लगभग 08...
अपराध: सड़क हादसे में किशोर की मौत, रामनगर में खेत से मादा गुलदार का शव मिलने से सनसनी

अपराध: सड़क हादसे में किशोर की मौत, रामनगर में खेत से मादा गुलदार का शव मिलने से सनसनी

उत्तराखंड
अपराध: सड़क हादसे में किशोर की मौत, रामनगर में खेत से मादा गुलदार का शव मिलने से सनसनी उत्तराखंड में दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पहली घटना में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक किशोर की जान ले ली, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दूसरी ओर रामनगर क्षेत्र में एक खेत से मादा गुलदार का शव मिलने से वन विभाग और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुलदार की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके। दोनों ही घटनाओं को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग सतर्क हो गए हैं। जहां सड़क हादसे के मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग उठ रही है, वहीं गुलदार की मौत को लेकर वन्यजीव संरक...
हल्द्वानी में सिस्टम की लापरवाही बनी मौत की वजह, खुले गड्ढे से बचने में फिसली बाइक, 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी में सिस्टम की लापरवाही बनी मौत की वजह, खुले गड्ढे से बचने में फिसली बाइक, 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड
हल्द्वानी में सिस्टम की लापरवाही बनी मौत की वजह, खुले गड्ढे से बचने में फिसली बाइक, 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हल्द्वानी में प्रशासनिक लापरवाही का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां खुले गड्ढे के कारण 13 वर्षीय मासूम किशोर को अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार सड़क पर लंबे समय से खुले पड़े गड्ढे से बचने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे मिक्सर ट्रक के नीचे किशोर आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर गड्ढे की शिकायतें पहले भी की गई थीं, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यही लापरवाही आज एक मासूम की जान ले गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ह...
हाईकोर्ट के आदेश का असर: UKPSC ने परीक्षा परिणाम किया रद्द, अभ्यर्थियों में बढ़ी चिंता

हाईकोर्ट के आदेश का असर: UKPSC ने परीक्षा परिणाम किया रद्द, अभ्यर्थियों में बढ़ी चिंता

उत्तराखंड
हाईकोर्ट के आदेश का असर: UKPSC ने परीक्षा परिणाम किया रद्द, अभ्यर्थियों में बढ़ी चिंता उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने एक महत्वपूर्ण परीक्षा का परिणाम निरस्त कर दिया है। कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन करते हुए आयोग ने यह फैसला लिया, जिससे संबंधित परीक्षा में शामिल हजारों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि परीक्षा प्रक्रिया और परिणाम को लेकर उठे विवाद/याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। इसके बाद UKPSC ने तत्काल प्रभाव से परीक्षा परिणाम को रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी। आयोग की ओर से कहा गया है कि आगे की प्रक्रिया हाईकोर्ट के आदेशों और कानूनी सलाह के अनुसार तय की जाएगी। परिणाम निरस्त होने के बाद अभ्यर्थियों में असमंजस और चिंता का माहौल है। कई अभ्यर्थी अब पुनः परीक्षा या नए निर्देशों को लेकर UKPSC की अगली सूचना का इंत...
उत्तराखंड में इको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, 15 जनवरी तक बनेगी ट्रैकिंग–माउंटेनियरिंग पॉलिसी

उत्तराखंड में इको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार, 15 जनवरी तक बनेगी ट्रैकिंग–माउंटेनियरिंग पॉलिसी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में वन विभाग के अंतर्गत इको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश का अधिकतर भूभाग वनाच्छादित होने से प्रदेश में इको टूरिज्म की अत्यधिक सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म की सम्भावनाओं को तलाशते हुए ऐसे स्पॉट चिन्हित कर विकसित किए जाएं जो इको टूरिज्म के लिए इको सिस्टम तैयार करें। मुख्य सचिव ने ट्रैकिंग और माउंटेनियरिंग के लिए पॉलिसी तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैकिंग और माउंटेनियरिंग की एक इंटीग्रेटेड पॉलिसी 15 जनवरी तक फाइनल करते हुए शासन को प्रस्तुत किए जाने की बात कही। कहा कि पॉलिसी तैयार किए जाने से पूर्व प्राईवेट स्टैक होल्डर्स से भी संवाद कर लिया जाए, ताकि पॉलिसी बनने के बाद आने वाली व्यवहारिक समस्याओं से बचा जा सके। मुख्य सचिव ने ट्रैकिंग के लिए ...
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की हुई समीक्षा,बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को लेकर की पैरवी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की हुई समीक्षा,बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं को लेकर की पैरवी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित राज्य के अनेक महत्वपूर्ण मामलों को प्रमुखता से उठाते हुए राज्य के प्रस्तावों को स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया। बैठक में राज्य की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं पर हुई चर्चा में बताया गया कि ऋषिकेश बाईपास परियोजना-राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-07 के अंतर्गत तीनपानी से योगनगरी होते हुए खारास्रोत तक 12.67 किमी लंबाई में चार लेन बाईपास का निर्माण प्...
मृत मुर्गियों से भरा ट्रक पकड़ा, 65 मुर्गियां नष्ट

मृत मुर्गियों से भरा ट्रक पकड़ा, 65 मुर्गियां नष्ट

उत्तराखंड
मृत मुर्गियों से भरा ट्रक पकड़ा, 65 मुर्गियां नष्ट लगभग 7 बजे शहर में रूटीन निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुर्गियों से भरे एक ट्रक को जांच के लिए रोका। निरीक्षण के दौरान ट्रक में जीवित मुर्गियों के साथ मृत मुर्गियां भी पाई गईं, जिससे स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन की आशंका सामने आई। ट्रक को रोकने का इशारा करने पर चालक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा और परेड ग्राउंड क्षेत्र में नो-एंट्री साइड से ट्रक को मोड़ते हुए भाग निकला। टीम द्वारा पीछा करने पर रायपुर रोड स्थित चुनभट्टा क्षेत्र में ट्रक को इंटरसेप्ट कर रोका गया। मौके पर ट्रक का नियमानुसार चालान किया गया तथा ट्रक में पाई गई लगभग 65 मृत मुर्गियों को हटाकर स्वास्थ्य मानकों के अनुसार डिस्पोज किया गया। इस कार्रवाई में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, स्थानीय इंस्पेक्टर भूपेन पवार एवं सुपरवाइजर तेजपाल सहित विभागीय टीम मौजूद ...
इलाज या लूट? 2 घंटे में 80 हजार का बिल, अस्पताल पर शव सौंपने से इनकार का आरोप

इलाज या लूट? 2 घंटे में 80 हजार का बिल, अस्पताल पर शव सौंपने से इनकार का आरोप

उत्तराखंड
इलाज या लूट? 2 घंटे में 80 हजार का बिल, अस्पताल पर शव सौंपने से इनकार का आरोप इलाज के नाम पर मरीज के परिजनों से कथित तौर पर भारी भरकम वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल ने महज दो घंटे के इलाज के नाम पर करीब 80 हजार रुपये का बिल थमा दिया। परिजनों का कहना है कि इतनी बड़ी रकम चुकाने के बावजूद मरीज की जान नहीं बच सकी और इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव सौंपने से भी इनकार कर दिया। परिजनों के अनुसार, मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां तत्काल इलाज का आश्वासन दिया गया। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही लगातार पैसों की मांग की जाती रही। मरीज की मौत के बाद जब परिजनों ने शव ले जाने की बात कही, तो अस्पताल प्रबंधन ने बिल भुगतान का हवाला देते हुए शव देने से मना कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पर लूट और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी संबंधित प्रश...