Wednesday, May 6News That Matters

उत्तराखंड

साइकिल से लेकर संस्कृति तक, देहरादून साइकिल पर 61वें फिट इंडिया संडे में स्वास्थ्य के भव्य उत्सव की मेजबानी करता है

साइकिल से लेकर संस्कृति तक, देहरादून साइकिल पर 61वें फिट इंडिया संडे में स्वास्थ्य के भव्य उत्सव की मेजबानी करता है

उत्तराखंड
साइकिल से लेकर संस्कृति तक, देहरादून साइकिल पर 61वें फिट इंडिया संडे में स्वास्थ्य के भव्य उत्सव की मेजबानी करता है उत्तराखंड की धुंधली पहाड़ियों और सर्दियों की धूप के बीच स्थित, देहरादून ने फिटनेस, संस्कृति और सामुदायिक भावना का एक जीवंत उत्सव देखा क्योंकि फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 61 वां संस्करण रविवार सुबह ऐतिहासिक परेड ग्राउंड पर सामने आया। 1000 से अधिक साइकिल चालकों ने मिस्टी पहाड़ियों, ऊंचे साल के पेड़ों और कुरकुरा पहाड़ी हवा की पृष्ठभूमि के ख़िलाफ़ रोल आउट किया; यहां दून वैली का परेड ग्राउंड आंदोलन, संगीत और प्रेरणा के एक जीवंत क्षेत्र में बदल गया, शहर को एक भव्य तमाशा पेश किया जिसने स्वस्थ जीवन के शक्तिशाली संदेश के साथ प्राकृतिक सुंदरता को मिश्रित किया। अनुभवी साइकिल चालकों से लेकर पहली बार सवारों, स्कूल के छात्रों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, इस कार्यक्रम में आयु समूहों और ...
डीजीपी के निर्देश: पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही,अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर की जाएगी सख्त कार्यवाही

डीजीपी के निर्देश: पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाही,अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर की जाएगी सख्त कार्यवाही

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु सघन सत्यापन प्रारंभ किया गया है। यह विशेष अभियान प्रदेश के सभी जनपदों में सर्किल, थाना एवं चौकी स्तर पर संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत मल्टी स्टोरी अपार्टमेंटस, आश्रम, धर्मशालाएं, किराये के मकान, फ्लैट, पीजी, होम-स्टे, होटल एवं गेस्ट हाउस में निवासरत व्यक्तियों का verification किया जाएगा। प्रॉपर्टी डीलर, रियल एस्टेट एजेंट एवं ब्रोकर का सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा तथा उनके माध्यम से कराए गए किरायेदारी अनुबंधों की जांच की जाएगी। बिना पुलिस सत्यापन किरायेदारी कराने अथवा संदिग्ध व्यक्तियों को आश्रय देने पर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। होम डिलीवरी सेवाओं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंटों, सिक...
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित,देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश

कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित,देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राज्य में आने वाले विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों को उच्च स्तरीय आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को देहरादून से लेकर हरिद्वार तक विभिन्न राजकीय गेस्ट हाउसों का व्यापक निरीक्षण किया। यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर पर परखने और उन्हें आधुनिक मानकों के अनुरूप ढालने की ठोस पहल के रूप में सामने आया। सचिव ने गेस्ट हाउसों की संरचना, अनुरक्षण, स्वच्छता, सुरक्षा, फर्नीचर, विद्युत एवं अग्निशमन व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य की छवि इन अतिथि गृहों से भी जुड़ी होती है, इसलिए यहां ठहरने वाले अतिथियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलना अनिवार्य है। रिनोवेशन कार्यों की गुणवत्ता, किचन की साफ-सफाई, फायर सेफ्टी सिस्टम की मजबूती और समग्र सौंदर्यीकरण को लेकर कड...
उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क में आयोजित भव्य उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का फीता काटकर किया शुभारम्भ। उन्होने 295.21 करोड़ के 61 कार्यो का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री  धामी ने 123.91 करोड़ के 26 कार्य जिसमे चिकित्सा विभाग का 20.35 करोड़ के 01 कार्य, लोनिवि के 9.01 करोड़ के 05, नगर निगम रूद्रपुर के 38.60 करोड़ के 09, पशुपालन विभाग के 4.74 करोड़ का 01, संस्कृति विभाग का 95 लाख का 01, सिंचाई विभाग का 26.52 करोड़ के 02, खेल विभाग के 19.02 करोड़ के 04, शिक्षा विभाग के 3.18 करोड़ का 01, नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का 96 लाख का 01, नगर पालिका परिषद बाजपुर का 58 लाख का 01 कार्य का लोकार्पण किया। इस तरह 171.30 करोड़ के 35 कार्यो का लोकार्पण किया। जिसमे लोनिवि के 93.92 करोड़ के 05 कार्यो का, नगर निगम रूद्रपुर के 59.53 करोड़ के 19 कार्याे का, पशुपालन विभाग के 3.47 करोड़ क...
देहरादून: विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित का लिया संकल्प

देहरादून: विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित का लिया संकल्प

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: चौधरी फार्म हाउस में आयोजित 'विराट हिंदू सम्मेलन' का भव्य एवं सफल समापन हुआ। इस गौरवमयी आयोजन में भारी संख्या में युवाओं, मातृशक्ति और धर्मप्रेमी नागरिकों ने शिरकत की, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय और वैचारिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया। ​ ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य महामंडलेश्वर डॉक्टर रामेश्वर दास जी ने अपने आशीर्वचन में हिंदू समाज की एकता और संस्कारों पर बल दिया। उन्होंने कहा:"एक संगठित समाज ही राष्ट्र को सशक्त और समृद्ध बना सकता है। हमें अपने पूर्वजों के दिए हुए संस्कारों को संजोते हुए एकजुटता के सूत्र में बंधना होगा।" ​सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संरक्षण का आह्वान ​मुख्य वक्ता, विभाग प्रचारक  धनंजय ने अपने प्रखर उद्बोधन में समाज को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वर्तमान चुनौतियों का जिक्र करते हुए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक संरक्षण को राष्ट्रहित के...
उत्तराखंड STF का बड़ा धमाका: SSC भर्ती परीक्षा में ‘हाईटेक’ नकल गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

उत्तराखंड STF का बड़ा धमाका: SSC भर्ती परीक्षा में ‘हाईटेक’ नकल गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'नकल मुक्त उत्तराखंड' अभियान के तहत राज्य एसटीएफ (STF) ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।  13 फरवरी 2026 को आयोजित SSC मल्टी टॉस्किंग (MTS) एवं हवलदार भर्ती परीक्षा में आधुनिक तकनीक के जरिए नकल करा रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। ​एसटीएफ की जांच में नकल का बेहद चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। देहरादून के महादेव डिजिटल जोन (MKP इंटर कॉलेज) परीक्षा केंद्र पर दबिश के दौरान टीम ने पाया कि यूपीएस रूम के कोने में एक 24x24 इंच का अंडरग्राउंड चैम्बर बनाया गया था। ​इस गड्ढे को ऊपर से ढक्कन लगाकर सेफ्टी टैंक जैसा रूप दिया गया था ताकि किसी को शक न हो। ​इसके अंदर सीमेंट के प्लास्टर के नीचे डेडिकेटेड लीज लाइन्स और 02 लैपटॉप मय राउटर छिपाए गए थे। ​RealVNC जैसे सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा हॉल के कंप्यूटरों का रिमोट एक्से...
पौड़ी के बाड़ा गांव में आदमखोर गुलदार ढेर, मशहूर शिकारी जॉय हुकिल व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

पौड़ी के बाड़ा गांव में आदमखोर गुलदार ढेर, मशहूर शिकारी जॉय हुकिल व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पौड़ी जनपद के बाड़ा गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना आदमखोर गुलदार आखिरकार मार गिराया गया है। 15 जनवरी को नेपाली मूल के एक व्यक्ति को निवाला बनाने वाले इस गुलदार को मशहूर शिकारी जॉय हुकिल और वन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात अभियान चलाकर ढेर कर दिया। वन विभाग की टीम लंबे समय से क्षेत्र में पिंजरे और ट्रैप कैमरों की मदद से गुलदार को पकड़ने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह हर बार टीम को चकमा देने में सफल हो रहा था। हालात की गंभीरता को देखते हुए अंततः अंतिम विकल्प के रूप में उसे मार गिराने का निर्णय लिया गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले गजट गांव में भी गुलदार ने एक व्यक्ति को मारकर अपना शिकार बनाया था। लगातार हो रही घटनाओं के कारण पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था और ग्रामीणों ने शाम ढलते ही घरों से निकलना बंद कर दिया था। गुलदार के मारे जाने के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की स...
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने STF चीफ

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह बने STF चीफ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून:उत्तराखंड शासन ने पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए 20 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार, देहरादून और हरिद्वार सहित कई जिलों के कप्तान बदले गए हैं और कई अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है. ​महत्वपूर्ण बदलाव और नई तैनातियां ​इस स्थानांतरण सूची में सबसे प्रमुख नाम अजय सिंह का है, जो अब देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से हटाकर SSP, एसटीएफ (STF) की कमान संभालेंगे. उनकी जगह हरिद्वार के वर्तमान SSP प्रमेन्द्र डोबाल को देहरादून का नया SSP नियुक्त किया गया है. ​नाम अधिकारी वर्तमान पद नवीन पद निवेदिता कुकरेती DIG, SDRF IG, SDRF (पदोन्नति) प्रमेन्द्र डोबाल SSP, हरिद्वार SSP, देहरादून अजय सिंह SSP, देहरादून SSP, एसटीएफ (STF) नवनीत सिंह SSP, एसटीएफ SSP, हरिद्वार मणिकान्त मिश्रा SSP, ऊधमसिंहनगर ...
मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित,मातृशक्ति के उत्कर्ष और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल बनीं प्रतिभा

मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित,मातृशक्ति के उत्कर्ष और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल बनीं प्रतिभा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को बॉडीबिल्डिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं गमला भेंट कर सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभा थपलियाल की उपलब्धियों को उत्तराखंड की मातृशक्ति के गौरव तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की सफलता से प्रदेश, विशेषकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली बेटियों को खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मातृशक्ति अब खेलों के साथ-साथ अन्य विविध क्षेत्रों में भी अपने कैरियर की संभावनाएं तलाश रही हैं, जो प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि मातृप्रधान रही है तथा पहाड़ की महिलाएं कृषि, सामा...
चंद्रबनी में संदिग्ध हालात में युवक का शव, इलाके में सनसनी

चंद्रबनी में संदिग्ध हालात में युवक का शव, इलाके में सनसनी

उत्तराखंड
चंद्रबनी में संदिग्ध हालात में युवक का शव, इलाके में सनसनी देहरादून के देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौत किन कारणों से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के हालात को देखते हुए हर पहलू से जांच की बात कह रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। घटना के बाद से इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।...