Friday, July 17News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : चार अप्रैल से शुरू होगा समूह ग के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन, आयोग ने जारी की विज्ञप्ति

उत्तराखंड : चार अप्रैल से शुरू होगा समूह ग के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन, आयोग ने जारी की विज्ञप्ति

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : चार अप्रैल से शुरू होगा समूह ग के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन, आयोग ने जारी की विज्ञप्ति लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग के लिए समेकित (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों के अभिलेख का सत्यापन चार अप्रैल से शुरू किया जाएगा, जो 16 अप्रैल तक होगा। इसके लिए आयोग की ओर से विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन परीक्षा भवन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया जाना निर्धारित है। परीक्षा के सापेक्ष अभिलेख सत्यापन सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए पद और विभागों की ऑनलाइन वरीयता भरने के लिए आयोग की वेबसाइट पर 27 मार्च से खोल दी गई है। इस पर अभ्यर्थी ऑनलाइन वरीयता भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी ऑनलाइन वरीयता का प्रिंट आउट डाउनलोड कर अभिलेख सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपलब्ध करा...
उत्तराखंड : नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, हत्‍यारे फरार

उत्तराखंड : नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, हत्‍यारे फरार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, हत्‍यारे फरार ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई है फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए डेरा प्रमुख सरदार तरसेम सिंह की खटीमा में इलाज के दौरान मौत हो गई है। गुरुवार सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने डेरे के बाहर तरसेम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह डेरा समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के विरोध में बाजार व स्कूल बंद हैं। सरदार तरसेम सिंह डेरे से बाहर घूमने के लिए निकले थे। जहां पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनक...
अपर मुख्य निर्वाचन प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के अन्तर्गत राज्य में अभी तक 03 करोड़ 60 जब्ती!

अपर मुख्य निर्वाचन प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के अन्तर्गत राज्य में अभी तक 03 करोड़ 60 जब्ती!

उत्तराखण्ड
अपर मुख्य निर्वाचन प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के अन्तर्गत राज्य में अभी तक 03 करोड़ 60 जब्ती! अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के अन्तर्गत राज्य में अभी तक 03 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई है। सबसे अधिक जब्ती 81 लाख मूल्य की हरिद्वार में, 71 लाख मूल्य की उधमसिंह नगर में और 67 लाख मूल्य की देहरादून में जब्ती हुई है। एनडीपीए एक्ट के मामलों में 01 करोड़ एक लाख मूल्य की जब्ती, एक्साइज की 01 करोड़ 03 लाख मूल्य की जब्ती और 48 लाख रूपये कैस की जब्ती हुई है। पुलिस ने 3.25 करोड़ मूल्य की जब्ती, आबकारी विभाग ने 27 लाख की जब्ती आचार संहिता लगने के बाद की है। ई.एस.एम.एस पर सभी एक्टिविटी को दर्ज किया जाता है। अपर मु...
उत्तराखंड : आज शाम से करवट बदल सकता है मौसम, अगले तीन दिन चोटियों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा के आसार

उत्तराखंड : आज शाम से करवट बदल सकता है मौसम, अगले तीन दिन चोटियों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा के आसार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज शाम से करवट बदल सकता है मौसम, अगले तीन दिन चोटियों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा के आसार उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के कारण पारा तेजी से चढ़ रहा है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में तपिश बढ़ गई है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में भी धूप चुभ रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच ग या है। हालांकि, आज गुरुवार से प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हिमपात और आसपास के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि के भी आसार हैं। प्रदेश में मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तपिश बढ़ गई है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। दून में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस...
उत्तराखंड : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने फ‍िर जारी किया समन

उत्तराखंड : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने फ‍िर जारी किया समन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने फ‍िर जारी किया समन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए के तहत उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को एक बार फिर समन जारी कर दो अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे और कॉर्बेट नेशनल पार्क में पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में हरक सिंह रावत को समन जारी किया है। पिछले समन पर हरक सिंह रावत ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। कार्बेट नेशनल पार्क के पाखरो रेंज घोटाला मामले में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ईडी के दूसरे समन पर भी पेश नहीं हुए थे। उनके पूर्व जन संपर्क अधिकारी विजय चौहान ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में वह दिल्ली में थे। उन्होंने एक महीने का समय मांगा था। दूसरी ओर पूर्व मंत्री हरक सिंह की पत्नी व पौड़ी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ईडी के समक्ष ...
उत्तराखंड : हरिद्वार जिले में लंबे समय बाद एकजुट दिखी कांग्रेस, क्‍या बदलेंगे समीकरण

उत्तराखंड : हरिद्वार जिले में लंबे समय बाद एकजुट दिखी कांग्रेस, क्‍या बदलेंगे समीकरण

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : हरिद्वार जिले में लंबे समय बाद एकजुट दिखी कांग्रेस, क्‍या बदलेंगे समीकरण पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत के चुनाव में लंबे समय बाद हरिद्वार जिले की कांग्रेस एकजुट होती नजर आ रही है। बुधवार को वीरेंद्र रावत के रोड शो में सभी गुटों के नेता एक दूसरे के साथ कदमताल करते नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसमें अहम भूमिका निभाई। रावत ने नामांकन के बाद प्रीतम गुट के माने जाने वाले पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल और पूर्व सभासद अशोक शर्मा को रोड शो की सफलता के लिए मैन आफ द मैच बताकर दूसरे धड़ों के कांग्रेसियों को एकता के सूत्र में पिरोने का प्रयास किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार हरिद्वार जनपद में सक्रिय रहते हैं। हालांकि यह भी सच है कि जिले के कांग्रेसियों में प्रीतम गुट का भी दबदबा रहता है। इनके अलावा लोकल स्तर पर पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के समर्थ...
उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव के बाद से ही झटके पर झटके खा रही बसपा, जनाधार वाले नेता छोड़ चुके हैं पार्टी

उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव के बाद से ही झटके पर झटके खा रही बसपा, जनाधार वाले नेता छोड़ चुके हैं पार्टी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव के बाद से ही झटके पर झटके खा रही बसपा, जनाधार वाले नेता छोड़ चुके हैं पार्टी कभी हरिद्वार जिले में बसपा की तूती बोलती थी लेकिन अब बसपा का जनाधार तेजी से खिसकता जा रहा है। 2022 से लगातार नेताओं का पार्टी से छोड़ना जारी है। एक दो दिन में एक दो ओर बड़े नेता बसपा को अलविदा करने की तैयारी में है। उत्तराखंड बनने के बाद बसपा हरिद्वार जिले में सबसे अधिक मजबूत स्थिति में रही है। जिला पंचायत से लेकर ग्राम प्रधान एवं ब्लाक प्रमुख तक पर बसपा का ही दबदबा रहा है। इसके बाद बसपा लगातार कमजोर होती चली गई। इसके बाद से बसपा लगातार कमजोर होती गई 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने मंगलौर एवं लक्सर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की। हालांकि विस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा। कांग्रेस पांच विधायक जीते। भाजपा के तीन, बसपा के दो एवं एक निर्दलीय विधायक ने जीत हासिल की। इसके बा...
उत्तराखंड : बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के खाते में हैं 59 लाख रुपये, जानिए कितने अमीर हैं पूर्व सीएम

उत्तराखंड : बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के खाते में हैं 59 लाख रुपये, जानिए कितने अमीर हैं पूर्व सीएम

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के खाते में हैं 59 लाख रुपये, जानिए कितने अमीर हैं पूर्व सीएम हरिद्वार संसदीय सीट से बतौर भाजपा प्रत्याशी नामांकन कराने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास महज 56 हजार की नकदी है। जबकि, उनकी पत्नी सुनीता के पास महज 32 हजार रुपये। हालांकि, त्रिवेंद्र के बैंक खाते में 59 लाख 88 हजार 913 रुपये और पत्नी के खाते में 94 लाख 80 हजार 261 रुपये जमा हैं। नामांकन पत्र के साथ दाखिल दिए गए शपथ पत्र में त्रिवेंद्र ने यह जानकारी दी है। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शपथ पत्र में बताया कि उनके पास 40 ग्राम सोना है, जबकि पत्नी के पास 110 ग्राम। बाजार भाव के हिसाब से त्रिवेंद्र के पास मौजूद नकदी व सोने की कीमत 62 लाख 92 हजार रुपये है। पत्नी के पास मौजूद नकदी और सोना मिलाकर यह आंकड़ा एक करोड़ एक लाख 92 हजार 61 रुपये बैठता है क...
उत्तराखंड : परमार्थ निकेतन की गंगा आरती वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल, पहुंचती हैं देश-विदेश की नामचीन हस्तियां

उत्तराखंड : परमार्थ निकेतन की गंगा आरती वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल, पहुंचती हैं देश-विदेश की नामचीन हस्तियां

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : परमार्थ निकेतन की गंगा आरती वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल, पहुंचती हैं देश-विदेश की नामचीन हस्तियां   परमार्थ निकेतन, गंगा घाट पर होने वाली विश्व विख्यात गंगा आरती को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सूचिबद्ध किया गया है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने इस संबंध में स्वामी चिदानंद सरस्वती को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान किया। बता दें कि यहां समय-समय पर देश-विदेश से कई सेलिब्रिटी और राजनेता गंगा आरती के लिए पहुंचते हैं। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने वर्ष 1997 में गंगा आरती शुरू की थी। करीब 28 वर्षों से गंगा आरती प्रतिदिन अनवरत जारी है। स्वामी चिदानंद ने कहा कि नदियां धरती की रुधिर वाहिकाएं हैं, नदियों के जल में भारतीय संस्कृति का नाद गूंजता है। नदियां जीवन और जीविका का आधार है, शांति और सद्गति दोनों ही प्रदान करती हैं, इसलिए हमने ग...
उत्तराखंड : मुस्लिम युवक पर गिरा होली का रंग, साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचा और कर दिया हमला

उत्तराखंड : मुस्लिम युवक पर गिरा होली का रंग, साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचा और कर दिया हमला

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मुस्लिम युवक पर गिरा होली का रंग, साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचा और कर दिया हमला तांशीपुर गांव में होली खेल रहे युवकों को देख रहे मुस्लिम युवकों पर रंग गिर गया। जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मुस्लिम युवकों ने होली खेल रहे युवकों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर गांव निवासी अजय कश्यप ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार को लोग घर के बाहर दोपहर के समय होली खेल रहे थे। युवक डीजे पर भी डांस कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर मुस्लिम युवक खड़े होकर होली खेल रहे युवकों को देखने लगे। युवकों ने उन्हें समझाया कि वह यहां से हट जाएं उन पर रंग गिर सकता है। लेकिन, वह वहां से नहीं हटे। इसी दौरान एक मुस्लिम युवक पर रंग पड़ गया। जिससे इनके बीच नोकझोंक हो गई। मुस्लिम युव...