Friday, July 17News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : 19 अप्रैल को होगा राज्य में मतदान, लोकतंत्र के महापर्व पर आहुति डालेंगे 83.37 लाख मतदाता

उत्तराखंड : 19 अप्रैल को होगा राज्य में मतदान, लोकतंत्र के महापर्व पर आहुति डालेंगे 83.37 लाख मतदाता

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : 19 अप्रैल को होगा राज्य में मतदान, लोकतंत्र के महापर्व पर आहुति डालेंगे 83.37 लाख मतदाता उत्तराखंड में मतदाताओं की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 16,707 मतदाता बढ़ गए हैं। पांच लोकसभा सीटों पर अब कुल 83,37,914 मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान होना है। शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस सूची में राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 83,37,914 अंकित की गई है। इनमें 43,17,579 पुरुष और 40,20,038 महिला मतदाता हैं। अंतिम सूची में पुरुष और महिला, दोनों मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। 8675 पुरुष और 8032 महिला मतदाता बढ़ गए हैं। इससे पहले निर्वाचन आयोग की ओर से ज...
उत्तराखंड : बाबा तरसेम सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

उत्तराखंड : बाबा तरसेम सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बाबा तरसेम सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़ सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ बाबा तरसेम सिंह का पार्थिव शरीर गुरुद्वारा दूधवाला कुआं परिसर में पंचतत्व में विलीन हो गया। बाबा तरसेम सिंह की आत्मा की शांति के लिए हुई अंतिम अरदास में राजनीतिक,धार्मिक, सामाजिक के साथ ही हजारों की संगत ने गुरु महाराज से उनकी आत्मा की शांति की अरदास की। गुरुद्वारा दूध वाला कुआं परिसर में डेरा कार सेवा के दिवंगत जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह को अश्रुपुरित आंखों से अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्र व यूपी के आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो हत्यारों ने सुबह डेरे में घुसकर बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद संगत को अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर डेरा कार सेवा परिसर में फूलों से सजाकर रखा गया थ...
उत्तराखंड : झंडे जी के आरोहरण को उमड़ा आस्था का सैलाब, पंजाब के हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ

उत्तराखंड : झंडे जी के आरोहरण को उमड़ा आस्था का सैलाब, पंजाब के हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : झंडे जी के आरोहरण को उमड़ा आस्था का सैलाब, पंजाब के हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ श्रीझंडेजी के आरोहण के साथ आज से दून का ऐतिहासिक मेला शुरू हो जाएगा। सुबह से ही श्रीझंडेजी के आरोहण के लिए दरबार साहिब में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह सात बजे से पूजा की प्रक्रिया शुरू हुई और झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने का काम शुरू हो गया है। इस बार पंजाब के होशियारपुर निवासी हरभजन सिंह पुत्र हरीसिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का अवसर मिला है। मेले को लेकर देशभर से कई संगतें दून पहुंची हैं। दोपहर बाद श्रीझंडेजी के आरोहण की प्रक्रिया शुरू होगी। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसे पृथ्वी पर ही स्वर्ग की अनुभूति हो जाती है। इस दौरान संगतों ने श्रीगुरुराम राय महाराज के शबद का सिमरन किया। श्रीझंडेजी मेले से पूर्व शुक्रवार को दरबार साहिब से पूरब की...
उत्तराखंड : बाबा तरसेम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, नहीं रोक पाए अपने आंसू

उत्तराखंड : बाबा तरसेम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, नहीं रोक पाए अपने आंसू

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बाबा तरसेम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सीएम पुष्‍कर सिंह धामी, नहीं रोक पाए अपने आंसू प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कारसेवा पहुंचकर धार्मिक डेरा कार सेवा बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर हत्या पर दुख जताया। इस दौरान कार सेवा परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। सीएम धामी के सुबह से आने की खबर के चलते पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए गए थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी नानकसागर में अस्थायी हेलीपेड पर उतरे और कार द्वारा कार सेवा डेरा पहुंचे। जहां बाबा तरसेम सिंह का पार्थिव शरीर संगत के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, वहां पहुंचे। सीएम करीब चार बजे कारसेवा पहुंचे। उन्होंने कड़ी सुरक्षा में जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने कारसेवा के प्रमुख सेवादारों दिलबाग सिंह व दारा सिंह से घटनाक्रम की जानकारी ली। इ...
उत्तराखंड : राज्य में चुनाव ड्यूटी के लिए यूपी से आएंगे नौ हजार होमगार्ड, बॉर्डर पर बढ़ेगी चौकसी

उत्तराखंड : राज्य में चुनाव ड्यूटी के लिए यूपी से आएंगे नौ हजार होमगार्ड, बॉर्डर पर बढ़ेगी चौकसी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : राज्य में चुनाव ड्यूटी के लिए यूपी से आएंगे नौ हजार होमगार्ड, बॉर्डर पर बढ़ेगी चौकसी उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए उत्तर प्रदेश से होमगार्ड के नौ हजार जवान आएंगे। बृहस्पतिवार को हुई नौ राज्यों की अंतरराज्यीय सीमा समन्वय बैठक में होमगार्ड उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुईं। बैठक में लोस चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें राज्यों की सीमाओं पर गहन चेकिंग और सक्रिय निगरानी रखने समेत अन्य मुद्दों राज्यों ने अपनी रणनीति साझा की। इसके अलावा चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को होमगार्ड के नौ हजार जवान उपलब्ध कराए जाएंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस, वन व खनन विभाग की सयुंक्त टीमों के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। हिमाचल से उत्तराखंड की सीमा ...
उत्तराखंड : फिल्म ‘रेड’ की तर्ज पर उद्यमी विकास गर्ग के घर 48 घंटे तक लगातार चली इनकम टैक्स की कार्रवाई

उत्तराखंड : फिल्म ‘रेड’ की तर्ज पर उद्यमी विकास गर्ग के घर 48 घंटे तक लगातार चली इनकम टैक्स की कार्रवाई

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : फिल्म ‘रेड’ की तर्ज पर उद्यमी विकास गर्ग के घर 48 घंटे तक लगातार चली इनकम टैक्स की कार्रवाई हरिद्वार की पॉश कॉलोनी में रहने वाले उद्यमी विकास गर्ग के घर लगातार 48 घंटे तक इनकम टैक्स विभाग की टीम जांच करती रही और बाहर किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिसकर्मी टीम के साथ पूरा समय वहां डटे रहे जब तक जांच पूरी नहीं हो गई। उद्यमी के परिवार समेत जो भी सदस्य घर में थे उन्हें बाहर नहीं आने दिया गया और जो बाहर थे उन्हें भीतर नहीं जाने दिया गया। पूरी कार्रवाई फिल्म ‘रेड’ की तर्ज पर गुपचुप तरीके से की गई। केमिकल फैक्टरी के मालिक विकास गर्ग के यहां बुधवार सुबह ही इनकम टैक्स की टीम पहुंच गई थी। इसकी कानोंकान किसी को खबर नहीं हुई। पूरा दिन टीम की जांच उनके पॉश कॉलोनी में स्थित मकान में चलती रही। रातभर को भी जांच जारी रही। टीम के वाहन और उसके चालक बाहर से ही निगरानी कर अंदर तक सूचना देते र...
उत्तराखंड : आरोपियों के नाम का खुलासा, श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष समेत इन पर केस दर्ज

उत्तराखंड : आरोपियों के नाम का खुलासा, श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष समेत इन पर केस दर्ज

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आरोपियों के नाम का खुलासा, श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष समेत इन पर केस दर्ज 28 मार्च सुबह करीब 6.13 बजे बाबा तरसेम सिंह की डेरे के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम मियाविंड जिला तरन तारण पंजाब, बाइक पर पीछे बैठा अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टा निवासी ग्राम सिहोरा बिलासपुर यूपी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा संदेह के आधार पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान और पूर्व आईएएस हरबंस सिंह चुघ, तराई महासभा के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह संधू निवासी खेमपुर गदरपुर और गुरुद्वारा श्री हर गोविंद सिंह, रतनपुरा नवाबगंज के मुख्य जत्थेदार बाबा अनूप सिह को आरोपी बनाया गया है। बता दें कि, बाबा तरसेम सिंह की हत्या की खबर से बृहस्पति...
उत्तराखंड : बहुमुखी प्रतिभा की धनी उत्तराखंड की बेटी, अब ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार किया हासिल

उत्तराखंड : बहुमुखी प्रतिभा की धनी उत्तराखंड की बेटी, अब ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार किया हासिल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बहुमुखी प्रतिभा की धनी उत्तराखंड की बेटी, अब ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार किया हासिल अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता आरुषि निशंक को एशिया वन मैग्जीन और ईटी नाउ की ओर से एक आयोजन में प्रतिष्ठित ब्लैक स्वैन चैंपियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह विभिन्न उद्योगों में उत्कृष्ट योगदानियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें गायक सोनू निगम, अभिनेत्री रुबीना दिलैक, शेखर सुमन और डॉ. निरंजन हीरानंदानी जैसे नामी चेहरों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। पर्यावरण समर्पण के लिए जानी जाने वाली आरुषि निशंक ने कहा कि ब्लैक स्वैन सस्टेनेबिलिटी चैंपियन ऑफ द ईयर अवार्ड प्राप्त करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह पुरस्कार न केवल मेरे प्रयासों को बल देता है बल्कि एक स्थायी भविष्य के निर्माण में बेहतर साबित होगा...
उत्तराखंड : ग्रीन बोनस और बाहरी लोगों से पड़ने वाला बोझ घटाने को मांगेंगे अनुदान, आयोग से की जाएगी पैरवी

उत्तराखंड : ग्रीन बोनस और बाहरी लोगों से पड़ने वाला बोझ घटाने को मांगेंगे अनुदान, आयोग से की जाएगी पैरवी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : ग्रीन बोनस और बाहरी लोगों से पड़ने वाला बोझ घटाने को मांगेंगे अनुदान, आयोग से की जाएगी पैरवी उत्तराखंड को केंद्र सरकार से ग्रीन बोनस और बाहरी राज्यों से आने वाली आबादी के बदले अनुदान मिले, इसके लिए राज्य सरकार 16वें वित्त आयोग से पैरवी करेगी। आयोग के समक्ष राज्य का पक्ष रखे जाने के लिए तैयार होने वाले विषयों को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ताकीद किया कि इन्हीं दिशा-निर्देशों के आधार पर समय पर रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने इसके लिए विभागीय स्तर पर नोडल अफसर बनाने के भी निर्देश दिए। बता दें कि केंद्र सरकार ने नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढिया की अध्यक्षता में चार सदस्यीय 16वें वित्त आयोग का गठन किया है। आयोग एक अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक पांच की अवधि के लिए अपनी रिपोर्ट 31 अक्तूबर 2025 तक उपलब्ध करानी ...
उत्तराखंड : धामी सरकार के बड़े फैसलों को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी भाजपा, यूपी, राजस्थान में रैली करेंगे सीएम धामी

उत्तराखंड : धामी सरकार के बड़े फैसलों को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी भाजपा, यूपी, राजस्थान में रैली करेंगे सीएम धामी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : धामी सरकार के बड़े फैसलों को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी भाजपा, यूपी, राजस्थान में रैली करेंगे सीएम धामी भाजपा धामी सरकार के समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, लैंड जिहाद, जबरन धर्मांतरण रोकने के कानून को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी। इन बड़े फैसलों का जनता के बीच में प्रचार करने के लिए पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजस्थान, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल किया है। धामी इन तीनों राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे। माना जा रहा है कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में बड़े फैसलों और निर्णयों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डिमांड राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने टॉप स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भी देवभूमि से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टॉप पर हैं। तीनों राज्यों में कर...