Saturday, July 18News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : बनभूलपुरा के बाद अब बागजाला की बारी,अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू एक्शन में पुलिस

उत्तराखंड : बनभूलपुरा के बाद अब बागजाला की बारी,अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू एक्शन में पुलिस

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बनभूलपुरा के बाद अब बागजाला की बारी,अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू एक्शन में पुलिस हल्द्वानी में बनभूलपुरा के बाद अब बागजाला में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने ब्रीफिंग पूरी करने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। बता दें कि बागजाला में बड़े पैमाने पर कब्जा हुआ है। हाल में वन विभाग ने इलाके में ड्रोन के जरिए कब्जे की स्थिति को जाना और फोटोग्राफी भी कराई। हालात देख वन विभाग के अफसर दंग रह गए। अगर अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर की चहारदीवारी न होती तो इस मेगा प्रोजेक्ट की भूमि पर भी कब्जा होने की आशंका थी। अब वन विभाग अतिक्रमणकारियों से भूमि खाली कराने की तैयारी में जुटा है। वहीं, तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के बागजाला में बड़े पैमाने पर कब्जा हुआ है। यहां लीज अवधि खत्म होने के बाद न तो लोगों ने ...
उत्तराखंड : नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद भी स्कूलों का हाल-बेहाल, 158 विद्यालयों में लटके ताले

उत्तराखंड : नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद भी स्कूलों का हाल-बेहाल, 158 विद्यालयों में लटके ताले

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद भी स्कूलों का हाल-बेहाल, 158 विद्यालयों में लटके ताले नया शिक्षा सत्र शुरू होने में अब एक माह का समय बचा हुआ है, लेकिन व्यवस्थाओं को देखकर नहीं लगता अगले शिक्षा सत्र में भी हालात सुधर पायेंगे। जिले में अब तक 158 प्राथमिक विद्यालयों में ताले लटक गये हैं, शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए जल्द पहल नहीं होने पर नये सत्र में इस संख्या का ग्राफ और ऊपर जाने की उम्मीद है। नियमावली के अभाव में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का मामला लटका हुआ है। सीमांत पिथौरागढ़ जनपद के दूरदराज के क्षेत्रों में सरकारी विद्यालय ही शिक्षा का एकमात्र माध्यम हैं, लेकिन सरकारी शिक्षा की सेहत दिनों दिन गिर रही है। पिथौरागढ़ जिले में शिक्षकों और विद्यार्थियों की कमी से 158 विद्यालयों में ताले लटक गए हैं। 37 विद्यालयों में शिक्षक ही नहीं हैं। दूसरे विद्यालयों से शिक्षक भेजकर ...
उत्तराखंड : नैनीताल का होगा सुंदरीकरण, टीम ने किया निरीक्षण मूल्यांकन के लिए बनी कमेटी

उत्तराखंड : नैनीताल का होगा सुंदरीकरण, टीम ने किया निरीक्षण मूल्यांकन के लिए बनी कमेटी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : नैनीताल का होगा सुंदरीकरण, टीम ने किया निरीक्षण मूल्यांकन के लिए बनी कमेटी अंतिम चरणों में पहुंच गए है। सुंदरीकरण किये गए स्थलों की भविष्य में भी देखरेख होती रहे, इसके लेकर स्वामित्व वाले विभागों को हेंडओवर किये जाने है। जिला प्रशासन की ओर से कार्यों के मूल्यांकन व हेंडओवर प्रक्रिया के लिए कमेटी का गठन किया है। कमेटी ने मल्लीताल क्षेत्र में किये गए कार्यों का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया। इस दौरान कुछ खामियां मिलने पर उन्हें दूर करने के निर्देश कार्यदाई संस्था व ठेकेदार को दिये गए। गुरुवार को डीएम निर्देश पर जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, पालिका ईओ राहुल आनंद, कार्यदायी संस्था व थर्ड पार्टी अभियंता ने मल्लीताल स्थित बीएम शाह ओपन एयर थिएटर, श्रीराम सेवक सभा में किये गए निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को बाजार क्षेत्र में रास्ते में बिछाए गए कुछ पत्थर उखड...
उत्तराखंड : पेंशन को लेकर खत्म हुई टेंशन, अब हर महीने खाते में आएंगे पैसे, सीएम धामी ने किया ये बड़ा एलान

उत्तराखंड : पेंशन को लेकर खत्म हुई टेंशन, अब हर महीने खाते में आएंगे पैसे, सीएम धामी ने किया ये बड़ा एलान

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पेंशन को लेकर खत्म हुई टेंशन, अब हर महीने खाते में आएंगे पैसे, सीएम धामी ने किया ये बड़ा एलान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन क्लिक व्यवस्था के अंतर्गत 8,36,603 लाभार्थियों को 125 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि पेंशन का भुगतान तीन माह के स्थान पर अब प्रत्येक माह होगा। मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया। वन क्लिक माध्यम से फरवरी माह, 2024 की पेंशन के रूप में वृद्धावस्था पेंशन के 333180 लाभार्थियों को 79.97 करोड़, विधवा पेंशन के 2,12,030 लाभार्थियों को 31.80 करोड़ की राशि दी गई। दिव्यांग पेंशन के 91,393 लाभार्थियों को 13.70 करोड़ की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पेंशन योजनाओं को सरल बनाने का ...
उत्तराखंड : यूसीसी को मंजूरी के बाद उत्तराखंड में बढ़ी विवाह पंजीकरण की रफ्तार, आंकड़ों में 30% उछाल

उत्तराखंड : यूसीसी को मंजूरी के बाद उत्तराखंड में बढ़ी विवाह पंजीकरण की रफ्तार, आंकड़ों में 30% उछाल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : यूसीसी को मंजूरी के बाद उत्तराखंड में बढ़ी विवाह पंजीकरण की रफ्तार, आंकड़ों में 30% उछाल यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल (यूसीसी`) को मंजूरी के बाद से दून कलेक्ट्रेट में सब रजिस्ट्रार कार्यालय का नजारा बदला हुआ है। जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ के साथ ही नवविवाहित जोड़े सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बड़ी संख्या में पहुंचने पहुंचने लगे हैं। यूसीसी बिल विधानसभा में पास होने के बाद से ही विवाह पंजीकरण के आंकड़ों में 30 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में विवाह पंजीकरण के लिए बेहतर व्यवस्था कर पृथक डेस्क बनवाई जा रही है। फरवरी में उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल को मंजूरी दी गई। विवाह, तलाक और उत्तराधिकार को लेकर समान नागरिक संहिता वाले इस विधेयक में सभी वर्ग के लोगों के लिए एक समान प्रावधान किया जा रहा है। इस बिल के कानून बनते ही उत्तराख...
उत्तराखंड : भाजपा ने शुरू किया ‘आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान’ सुझावों के बाद तैयार करेगी संकल्प पत्र

उत्तराखंड : भाजपा ने शुरू किया ‘आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान’ सुझावों के बाद तैयार करेगी संकल्प पत्र

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : भाजपा ने शुरू किया 'आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान' सुझावों के बाद तैयार करेगी संकल्प पत्र भाजपा ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव का संकल्पपत्र तैयार करने के लिए आपका सुझाव हमारा संकल्प अभियान शुरू किया। संकल्प पत्र संयोजक एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में शुरू हुए इस अभियान के तहत लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे। इन सुझावों के आधार पर पार्टी का चुनाव संकल्पपत्र तैयार होगा। एलईडी वाहनों, पत्र पेटिकाओं, जनसंपर्क, नमो एप एवं मिस्ड कॉल के माध्यम से सुझाव मांगे जा रहे हैं। अभियान के प्रदेश संयोजक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, जनता ने हमें जिताने का मन बना लिया है, हमें सिर्फ इस जीत को इतना प्रचंड बनाना है कि विरोधी मतगणना स्थल तक नहीं जाएं। उन्होंने पीएम मोदी पर जनता के विश्वास का जिक्र किया। कहा, जब 2014 में भाजपा जीती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ...
उत्तराखंड: राज्य में भारी वर्षा-बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी, तीन दिन तक मौसम के करवट बदलने के आसार

उत्तराखंड: राज्य में भारी वर्षा-बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी, तीन दिन तक मौसम के करवट बदलने के आसार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: राज्य में भारी वर्षा-बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी, तीन दिन तक मौसम के करवट बदलने के आसार उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पारे में भारी उछाल दर्ज किया गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। गुरुवार इस वर्ष का अब तक का सबसे कम ठंडा दिन रहा। हालांकि, प्रदेश में आज से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में आज से अगले तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय बने रहने की आशंका है। जिसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर भारी हिमपात और वर्षा हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में भारी वर्षा और ...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, 439 सड़कों के लिए 259 करोड़ मंजूर

उत्तराखंड : सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, 439 सड़कों के लिए 259 करोड़ मंजूर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, 439 सड़कों के लिए 259 करोड़ मंजूर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि के तहत राज्य की 439 सड़कों के लिए 259 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। इस धनराशि से प्रस्तावित सड़कों का नवीनीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्य होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। सीआरआईएफ के तहत मंजूर सड़कों में पौड़ी लोकसभा क्षेत्र की 164 किमी की सात, अल्मोड़ा में 180 किमी की चार तथा टिहरी की 65 किमी की एक एवं नैनीताल की 30 किमी की एक सड़क शामिल है। बता दें कि सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश की लोक महत्व से जुड़ी इन सड़कों की आवश्यक मरम्मत के लिए सीआरआईएफ के तहत धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्...
उत्तराखंड : सात लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे 174.65 करोड़ रुपये

उत्तराखंड : सात लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे 174.65 करोड़ रुपये

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सात लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचे 174.65 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी की है। उत्तराखंड के सात लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 174.65 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के 7,36,575 किसानों के खातों में 174.65 करोड़ राशि हस्तांतरित की गई। इस योजना के तहत अब तक 2570.4396 करोड़ की राशि अब तक किसानों को दी चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री हमेशा किसानों की आय बढ़ाने और फसल का उचित दाम देने की चिंता करते हैं। राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने क लिए प्रयासरत है। सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिससे वे अधिक फसल उत्पादन कर अपने परिव...
उत्तराखंड : पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पेश किया संकल्प पत्र, अपने विभाग से करेंगे शुरूआत

उत्तराखंड : पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पेश किया संकल्प पत्र, अपने विभाग से करेंगे शुरूआत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पेश किया संकल्प पत्र, अपने विभाग से करेंगे शुरूआत पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में संविधान की 11वीं अनुसूची में उल्लिखित सभी 29 विषयों को पंचायती राज संस्थाओं को सौंपने का संकल्प पत्र प्रस्तुत किया। महाराज ने कहा कि इसकी शुरुआत वह अपने अधीनस्थ विभागों से करेंगे। जिसमें सिंचाई एवं लघु सिंचाई समेत अन्य विभाग शामिल हैं। सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों की विशेष भूमिका है। ग्रामीण क्षेत्र पंचायतों के विकास की धुरी है। सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण व स्थानीय चुनौतियों का समाधान तलाशने के लिए त्रिस्तरीय पंचायतों को सशक्त करने की आवश्यक है। प्रदेश सरकार पंचायतीराज संस्थाओं के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है। संविधान की 11वीं अनुसूची में वर्णित 29 विषयों की निधियों, कार्म...