उत्तराखंड : प्रदेश की पांच लोस सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही करेगी बीजेपी
उत्तराखंड : प्रदेश की पांच लोस सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही करेगी बीजेपी
भाजपा प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द कर सकती है। आज बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होनी है, जिसमें भेजे गए नामों के पैनल पर विचार होगा। इससे पहले बुधवार की शाम केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व से फीडबैक लेगा। इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं।
बता दें कि मंगलवार को प्रदेश चुनाव अभियान समिति की बैठक में पार्टी ने पांचों सीटों पर टिकट के दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श हुआ। चर्चा के बाद 55 नाम पैनल में शामिल किए गए। हालांकि पार्टी ने पैनल में कम से कम पांच और अधिकतम नौ नाम शामिल होने की जानकारी दी। लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रत्येक सीट पर ...








