उत्तराखंड : हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दे गए बीएल संतोष, पूरी ताकत से जुटने का किया आह्वान
उत्तराखंड : हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दे गए बीएल संतोष, पूरी ताकत से जुटने का किया आह्वान
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने प्रदेश संगठन को हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए 50 दिन शेष बचे हैं। इस अवधि में उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की जीत के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। समीक्षा बैठक में तय हुआ कि पार्टी के 30 कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित 10 लोगों से संपर्क साधेगी।
प्रदेश पार्टी कार्यालय में उन्होंने लोकसभा चुनाव के संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी, सह प्रभारी व विस्तारकों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने पार्टी के पांच प्रमुख कार्यक्रम गांव चलो अभियान, दीवार लेखन, महिला स्वयं सहायता समूह और एनजीओ संपर्...








